20 November 2021 राशिफल: शनिवार का राशिफल (today Horoscope)

- राशि के अनुसार जानें, कैसा रहने वाला है आपका ये दिन
- राशि के अनुसार जानें, कैसा रहने वाला है आपका ये दिन
20 November 2021 आज का राशिफल (Aaj ka Rashifal) आज के दिन मार्गशीष मास के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि और शनिवार है। इसके अलावा कैसा रहने वाला है आज आपका दिन आइए जानते हैं पंडित प्रेम कुमार शर्मा के अनुसार आज का राशिफल...
टिप्स ऑफ दी डे (Tips Of The Day)
आज मार्गशीष मास के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि है।
20 नवंबर 2021 पंचांग
नक्षत्र: रोहिणी, मृग नक्षत्र
योग: शिव, सिद्ध
करण: कौलव, तैतिल, गर
सूर्योदय : 06:19 AM
सूर्यास्त : 05:08 PM
ये भी पढ़ें : Chandra Grahan 2021: साढ़े तीन घंटे होगी सदी के सबसे बड़े चंद्र ग्रहण की अवधि, जानें कितने साल बाद बन रहा ये योग

मेष
किसी को ब्याज पर दिया उधार लंबे प्रयास के बाद मिल जाएगा। आज शाम आप परिवार के किसी बुजुर्ग का आशीर्वाद ले सकेंगे। किसी काम को समय पर पूरा करने के लिए व्यवहारिक समझ रखें। आपकी सेहत शानदार रहने वाली है,कुछ नया प्रयोग कर सकेंगे।
शुभ अंक : 5
शुभ रंग : सी ग्रीन

वृषभ
आपके द्वारा किए गए निवेश से अच्छा रिटर्न मिलने की उम्मीद है। आज का दिन परिवार के नाम रहने वाला है,साथ समय बिता सकते हैं। सेहत के लिए जो ज्यादा सटिक हो ऐसा कोई व्यायाम शुरु कर पाएंगे। किसी पेंडिग काम को पूरा कर लेन के कारण मानसिक राहत मिलेगी।
शुभ अंक : 3
शुभ रंग : रोज

मिथुन
आज आपको पैसे के मामले में थोड़ा सावधान रहने की जरुरत महसूस होगी। परिवार की तरफ से बिना किसी शर्त प्यार और सहयोग मिलते रहने की उम्मीद है। कार्यस्थल की कठिनाइयों से निकलने के लिए आपको समझदारी दिखानी होगी। अपनी सेहत को लेकर थोड़ा सतर्क रहें,खाने पीने का विशेष ध्यान रखना होगा।
शुभ अंक : 2
शुभ रंग : पिंक

कर्क
आपके द्वारा उठाए जाने वाले सभी कदम में जीवनसाथी का सपोर्ट मिल सकता है। आज किसी फालतू के बहस में पड़ने से बचना चाहिए आपके लिए बेहतर रहेगा। सेहत को लेकर निश्चिंत रहें आज किसी तरह की समस्या परेशान नहीं कर सकती।
शुभ अंक : 1
शुभ रंग : पिच

सिंह
आज पैसे से संबंधित कोई बड़ा लेन देन करते समय थोड़ा सतर्क रहना चाहिए। आज आप जीवनसाथी का अटेंशन पाने के लिए कुछ खास प्रयास कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र की कठिन से कठिन समस्या को सुलझाने में आज सफल साबित होंगे। अपनी शारीरिक थकान मिटाने के लिए किसी मसाज थेरेपी का सहारा ले सकते हैं।
शुभ अंक : 18
शुभ रंग : परपल

कन्या
पूर्व में किए गए निवेश को चेक करते रहें,लाभ मिलने का अवसर दिख रहा है। आज आपको अपने करीबी लोगों के साथ समय बिताने का सुख मिलने वाला है। नौकरी में आज आपकी भुमिका बदलने की संभावना नजर आ रही है,तैयार रहें। काम का तनाव दूर करने के लिए आपको अच्छी नींद और आराम जी जरुरत है।
शुभ अंक : 22
शुभ रंग : इलेक्ट्रिक ब्लू

तुला
वित्तीय मैनेजमेंट के मामले में आप एक्सपर्ट हैं,बाजार का रुख बदलना जानते हैं। आज आपको परिवार के लोगों के साथ रोमांचक समय बिताने का अवसर मिलेगा। किसी बात को सहजता से लेने का हुनर आपको चुनौतियों से लड़ने में मदद करेगा। आज की सुबह आपके लिए थोड़ी आलस से भरी रहने वाली है,काम टाल सकते हैं।
शुभ अंक : 3
शुभ रंग : क्रीम

वृश्चिक
व्यापार करने वालों को आज किसी शानदार डील का प्रपोजल मिल सकता है। आपने चाहे जीतना भी अच्छा किया है परिवार में आलोचना झेलना पड़ सकता है। आपने हाल ही में जिस काम को शुरु किया है उसमें अप्रेजल मिलने की संभावना है। आजका दिन अच्छा रहेगा, पूरे दिन उर्जा और उत्साह से भरा हुआ महसूस करेंगे।
शुभ अंक : 7
शुभ रंग : बेबी पिंक

धनु
आज आपके सितारे बुलंद हैं आमदनी का नया जरिया खुलने की उम्मीद है। जल्द ही बच्चों के साथ वेकेशन पर जाने के संकेत हैं,हिल स्टेशन जा सकते हैं। आज आपको बॉस का गुस्सा झेलना पड़ सकता है,काम को लेकर सतर्क रहें। सेहत संबंधी किसी समस्या को दूर करने के लिए खान पान में बदलाव करेंगे।
शुभ अंक : 5
शुभ रंग : सी ग्रीन

मकर
पैसे के मामले में आपको सख्त रहना पड़ेगा,बचत के लिए खर्च में कटौती करेंगे। आज दिमागी स्तर पर थोड़ी उथल पुथल रहेगी,दिन व्यस्तता और तनाव में गुजरेगा। आपके सिनियर के काम में दिए गए अनवरत सहयोग की सराहना की जाने वाली है। लंबे समय बाद अब मानसिक शांति और सुकून महसूस करने का अवसर मिलेगा।
शुभ अंक : 11
शुभ रंग : स्काई ब्लू

कुंभ
व्यापार में उन्नति होने के संकेत हैं,किसी नए उद्दयम के बारे में विचार कर सकते हैं। पैतृक संपत्ति का जो हिस्सा आपके नाम किया जाने वाला है उसका भविष्य अच्छा है। आप में से कुछ लोगों को उनका ड्रीम जॉब मिल जाने की उम्मीद है,प्रयास करते रहें। लगातार स्क्रीन पर काम करने से आंखों को नुकसान हो सकता है,पानी से धोते रहें।
शुभ अंक : 17
शुभ रंग : लाइट ग्रे

मीन
आपकी सतर्कता और अनुमान के बावजूद पैसे के हिसाब में गलती हो सकती है। परिवारिक दृष्टिकोण से आज का दिन शानदार रहने वाला है,उत्साहित रहेंगे। आपके द्वारा सच्चे मन से किए गए प्रयास का फल जल्द ही मिल सकता है। वर्तमान समय को देखते हुए वायरल से बचने के उपाय को गंभीरता से लें।
शुभ अंक : 2
शुभ रंग : पिंक
(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें)
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS