20 September 2021 राशिफल: सोमवार का राशिफल (today Horoscope)

20 September 2021  राशिफल: सोमवार का राशिफल (today Horoscope)
X
  • राशि के अनुसार जानें, कैसा रहने वाला है आपका ये दिन
  • आपकी राशि के अनुसार जानें, आपके लिए शुभ रंग और अंक

20 September 2021 आज का राशिफल (Aaj ka Rashifal) आज के दिन भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि और सोमवार है। इसके अलावा कैसा रहने वाला है आज आपका दिन आइए जानते हैं पंडित प्रेम कुमार शर्मा के अनुसार आज का राशिफल...

टिप्स ऑफ दी डे (Tips Of The Day)

आज भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि है।

20 सितंबर 2021 पंचांग

नक्षत्र : पूर्वभाद्रपदा, उत्तरभाद्रपदा

योग : शूल, गण्ड

करण : विष्टि, बव, बालव

सूर्योदय : 06:12 AM

सूर्यास्त : 06:16 PM

ये भी पढ़ें : Anant Chaturdashi 2021: अनंत चौदस पर बन रहा मंगल बुधादित्य योग, जानें इसका पौराणिक महत्व

मेष

किसी काम के लिए आपका जुनून और प्रयास सकरात्मक परिणाम देगा। किसी काम से आपको शहर से बाहर जाना पड़ सकता है। पैतृक संपत्ति का बंटवारा हो सकता है।

शुभ अंक: 7

शुभ रंग: बेबी पिंक

वृषभ

सेहत को लेकर सभी हिदायतों का पालन करें। आर्थिक स्तर पर भविष्य के लिए कुछ बचाकर रखें। किसी अन्य व्यक्ति के जीवन में दखल देना आपके लिए शुभ नहीं होगा।

शुभ अंक: 3

शुभ रंग: लाल

मिथुन

कारोबार के मामले में आप कई समस्याओं का सामना कर सकते हैं। पढ़ाई के मामले में भटकाव की स्थिति ठीक नहीं है। नियमित सैर पर जाना आपको चुस्त-दुरस्त रख सकता है।

शुभ अंक: 18

शुभ रंग: क्रीमसन

कर्क

शरीर में जमीं चर्बी कम करने के लिए नियमित व्यायाम का सहारा ले सकते हैं। आज का दिन रोमांचक बीतने वाला है। आज की जाने वाली यात्रा कठिन हो सकती है।

शुभ अंक: 22

शुभ रंग:: लाइट ग्रीन

सिंह

परिवार के किसी नौजवान पर गर्व का अनुभव करेंगे। आज किसी अन्य व्यक्ति के हाथ में अपना वाहन देने से बचें। घरेलू नुस्खे से यदि फायदा नहीं मिल पा रहा तो समय रहते डॉक्टर से संपर्क करना जरुरी है।

शुभ अंक: 8

शुभ रंग: बैंगनी

कन्या

आमदनी बढाने के बारे में सोच सकते हैं। सेहत मैनटेन करने का हर संभव प्रयास कर सकते हैं। किसी के दृष्टिकोण और आलोचनात्मक रवैया को सकारात्मक तरीके से लेना आपके लिए ठीक रहेगा।

शुभ अंक: 11

शुभ रंग: क्रीम

तुला

यदि आपके लिए व्यायाम करना कठिन हो रहा है तो हल्का एरोबिक्स या योग कर सकते हैं। किसी के यहां गृहपूजा की पार्टी में शरीक होने का अवसर मिलने वाला है। जुर्माने से बचने के लिए आपको अपने घर के कंशट्रक्शन को कानूनी दायरे में लाना होगा। सहकर्मी के द्वारा दिए जा रहे काम का दबाव सेहत को खराब कर सकता है।

शुभअंक: 9

शुभरंग: टैन ,रेड

वृश्चिक

किसी गंभीर परिवारिक समस्या से निकलने के लिए आपको समझदारी से काम लेने की जरुरत है। प्रॉपर्टी डील के दरम्यान आपका शानदार नेगोशिएशन स्किल काम आने वाला है। किसी बीमारी को जड़ से दूर करने के लिए आपको पारंपरिक तरीके से इलाज करवाना चाहिए। अनावश्यक होने वाले भागदौड़ से बचे रह सकते हैं।

शुभअंक: 2

शुभरंग: ऑफ व्हाइट

धनु

आज का दिन आपके लिए विशेष भाग्यशाली रहने की उम्मीद है। पढाई में शानदार प्रदर्शन करने की वजह से कोई स्कॉलरशिप मिलने वाला है। परिवारिक स्तर पर मिली कोई खुशखबरी पूरे घर में साकारत्मकता का संचार करेगी। आपमें से कुछ लोग अपने नए घर या अपार्टमेंट में शिफ्ट होने वाले हैं। व्यायाम या योगा में नियमित रहने का फायदा आपकी फिटनेस या स्फूर्ति में नजर आएगा।

शुभ अंक: 4

शुभ रंग: मजेंटा

मकर

कोई प्रोजेक्ट शांतिपूर्वक पूरा हो सकता है। परिवार के लोगों से पूरी सपोर्ट मिलती रहेगी। वेतन वृद्धि के योग बन सकते हैे।

शुभ अंक: 18

शुभ रंग: गोल्डेन ब्राउन

कुंभ

बिजनेस के मामले में कोई बड़ा सौदा फाइनल हो सकता है। किराए का घर मिलना आसान हो सकता है। पढ़ाई के मामले में सकारात्मक परिणाम देखने को मिल सकते हैं।

शुभ अंक: 2

शुभ रंग: बैंगनी

मीन

कोई व्यक्ति आपके लिए अच्छा काम कर सकता है। सामाजिक कार्य के प्रति अग्रसर रहेंगे। खानपान को लेकर सतर्कता बरतें। किसी रोमांचक स्थान पर जमकर मस्ती कर सकते हैं।

शुभ अंक: 9

शुभ रंग: मरुन

टिप्स

• घर के प्रवेश क्षेत्र को आकर्षक बनाकर रखें। इससे घर में ची का आगमन होता है और आकर्षण बढने के साथ ही घर में समृद्धि और खुशहाली आती है।

• दो फीट लम्बा लाल रंग का फीता लेकर गद्दे के नीचे रखें। यह आपको एक-दूसरे से बांधे रखेगा और भाग्य में वृद्धि करेगा।

• लाल कपड़ा गुल्लक या धन वाले बक्से के ऊपर बांधे। लाल रंग भाग्य और समृद्धि का रंग माना जाता है ,इसलिए इसे धन रखने की जगह में बांधने पर आपके धन में वृद्धि होगी।

(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें)

Tags

Next Story