21 December 2021 राशिफल: मंगलवार का राशिफल (today Horoscope)

21 December 2021  राशिफल:  मंगलवार का राशिफल (today Horoscope)
X
  • राशि के अनुसार जानें, कैसा रहने वाला है आपका ये दिन
  • जानें, आज आपको क्या मिलने वाला है।

21 December 2021 आज का राशिफल (Aaj ka Rashifal) आज के दिन पौष मास के कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि और मंगलवार है। इसके अलावा कैसा रहने वाला है आज आपका दिन आइए जानते हैं डॉ. प्रेम कुमार शर्मा के अनुसार आज का राशिफल...

टिप्स ऑफ दी डे (Tips Of The Day)

आज पौष मास के कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है।

21 दिसंबर 2021 पंचांग

नक्षत्र : पुनर्वसु, पुष्य

योग : ब्रह्म, इंद्र

करण : गर, वणिज, विष्टि

सूर्योदय : 07:10 AM

सूर्यास्त : 05:29 PM

ये भी पढ़ें : 21 December 2021 चौघड़िया : आज का चौघड़िया मुहूर्त, जानें मंगलवार का शुभ मुहूर्त और राहुकाल (Today's Choghadiya)

मेष

परिवार में आपकी छवि एक प्यार करने वाले निःस्वार्थ और समर्पित इंसान की बनी है। आप कितने जुझारु हैं इस बात का प्रमाण आपके काम से मिलता है,तेज सीखने वाले हैं। आज आपको थोड़ा सिर, बदन दर्द और थकान जैसी समस्या से गुजरना पड़ सकता है।

शुभ अंक : 9

शुभ रंग : क्रीम

वृषभ

आज आपको यात्रा के दौरान उन प्रश्नों का उत्तर मिल सकता है जिनकी तलाश थी। किसी तरह का जोखिम उठाने से आज बचें ,इसका परिणाम मंहगा हो सकता है। उस काम को आप और ज्यादा करें जो आपको डराता है,इसी से सफलता मिलेगी। भावनात्मक होना गलत होने की नहीं बल्कि इंसानियत मौजूद रहने की निशानी है।

शुभ अंक : 18

शुभ रंग : रोज

मिथुन

किसी चीज के प्रति आपका नजरिया पहले से ज्यादा स्पष्ट होगा इसका लाभ मिलेगा। हंसमुख और नरमभाषी होने के कारण परिवार के लोगों को प्रसन्न रखना आसान होगा। परिस्थिति कितनी भी प्रतिकूल हो पर अपना काम सही से करना पक्ष मजबूत रखेगा। कहीं बाहर निकलते समय सतर्क रहें ,कपड़ा अनुकूल नहीं होने से सर्दी हो सकती है।

शुभ अंक : 6

शुभ रंग : पीला

कर्क

आज किसी तरह का बड़ा परिवर्तन करने का विचार कर सकते हैं, सफलता मिलेगी। एक दो बार भाग्य के सहारे कुछ मिल जाए पर कठिन श्रम के बिना कुछ संभव नहीं। बिना पसंद वाले क्षेत्र में काम करते हुए कभी भी आप अपना बेस्ट नहीं दे सकते हैं। आज आपको सेहत के प्रति थोड़ा सजग रहने की आवश्यकता पड़ने वाली है,ध्यान रखें।

शुभ अंक : 8

शुभ रंग : फॉरेस्ट ग्रीन

सिंह

प्यार और भरोसा से ही आप उस बंधन का निर्माण कर सकते हैं जिसकी अपेक्षा है। सफतला की राह में लगातार सीढियां चढते जाएंगे ,आपका आत्मविश्वास उंचा होगा। अपनी सफलता को लेकर गर्व और उत्साह से भरे नजर आएंगे,सेलिब्रेट कर सकते हैं। अपनी सेहत के लिए भी समय निकालें ,यही आपकी असली पूंजी है इसे समझना होगा।

शुभ अंक : 22

शुभ रंग :ऑफ व्हाइट

कन्या

यदि अपने रास्ते पर भरोसा है तो धैर्य और मनोबल बनाए रखें मंजिल जरुर मिलेगी। प्रियजनों पर अपना गुस्सा निकालते रहना कहीं से सही नहीं है,आप इसका ध्यान रखें। यदि कोई समस्या लगातार बनी हुए है तो किसी बड़ी बीमारी की निशानी हो सकती है। समय -समय पर रुटीन चेकअप करवाते रहें,अपने डाइट में प्रोटिन को प्राथमिकता दें।

शुभ अंक : 1

शुभ रंग : गुलाबी

तुला

आपके ऊपर आशीर्वाद बरसने जैसा कोई चमत्कार होगा, जीवन में खुशियां आएंगी। जो समय बीत गया उसके साये से मुक्त होकर आगे बढें ,तभी कुछ संभव हो पाएगा। कार्यक्षेत्र में भले ही आप सर्वेसर्वा नहीं हों फिर भी आपका अपना एक रुतवा होगा। आज स्वयं के भीतर किसी पहाड़ को चढ पाने जैसी उर्जा और उत्साह महसूस करेंगे।

शुभ अंक : 8

शुभ रंग : बैंगनी

वृश्चिक

आप खर्च करने से ज्यादा बचत पर ध्यान केंद्रित रखते हैं इससे सुरक्षित महसूस करेंगे। परिवार का कोई सदस्य जल्द ही ऐसी खुशखबरी देने वाला है जिसका उत्सव मनाएंगे। करियर के मामले में भले ही बहुत अच्छा समय नहीं चल रहा पर पहले से बेहतर रहेगा।

शुभ अंक : 15

शुभ रंग : ब्राउन

धनु

आपके सितारों के अनुकूल अभी आपके लिए प्रॉपर्टी में निवेश करना सुरक्षित नहीं है। पैरेंट्स को आपका ख्याल है ,उनकी सलाह मान नहीं सकते तो कम से कम इज्जत दें। आप एक ऐसा केंद्र बिंदु बनने वाले हैं जिसके इर्द गिर्द ही सबकुछ घूमता रहने वाला है। गति ,शुद्धता और कलात्मकता का संयोजन आपको प्रोफेशनल तौर पर सफल बनाएगा।

शुभ अंक : 9

शुभ रंग : क्रीम

मकर

आप अपने कौशल को लेकर अधिक विश्वास और भरोसा रखेंगे इससे सफलता मिलेगी। किसी करीबी के गुस्से का शिकार होने वाले हैं ,डांट फटकार लगने की संभावना है। अपने लक्ष्य और काम के प्रति फोकस होकर चलते रहें सफलता निश्चित तौर पर मिलेगी।

शुभ अंक : 5

शुभ रंग : सी ग्रीन

कुंभ

अवसरों की तलाश में लगे रहने वालों को छोटी सी सफलता भी बड़ा मोटिवेशन दे सकती है। अपने विचार पर अमल करना सही है पर सामने वाले के विचार को भी सम्मान देना जरुरी है। सेहत को देखते हुए आपको अपनी कुछ बुरी आदतें छोड़ देने की जरुरत महसूस होगी।

शुभ अंक : 4

शुभ रंग : गहरा फिरोजा

मीन

आप जो कुछ करना चाहते हैं उसे लेकर स्पष्ट रहें और अपना फोकस बनाए रखें। काम संबंधी तनाव शेयर करें,प्रोफेशनल नहीं पर दिलचस्प रास्ता मिलने वाला है। सेहत को लेकर किसी प्रकार की चिंता नहीं रहेगी,प्रतिरोधक क्षमता अच्छी रहेगी।

शुभ अंक : 6

शुभ रंग : पीला

टिप्स

  • छोटी घंटी को एक साथ लाल धागे से बांध कर घर के मुख्य दरवाजे के अंदर टांग दें। घंटी की आवाज से आपके घर में साकारात्क शक्ति आएगी और खराब शक्तियों को दूर रखेगी।
  • ताजे फूलों का गमला घर के मुख्य दरवाजे पर लगाएं। जिस तरह फूल आकर्षण के साथ -साथ जीवन और तरक्की दोनों का सूचक है ठीक उसी तरह इसे लगाने से घर की सुंदरता और भाग्य दोनों में बढोतरी होती है।
  • जोड़े कबूतर की मूर्ति अपने शयनकक्ष में लगाएं ।कबूतर शांति और सामंजस्य का सूचक है।

(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें)

Tags

Next Story