21 जुलाई 2020: आज का राशिफल (Today's Horoscope)

आज का राशिफल (Today's Horoscope) 21 जुलाई को सावन मास की शुक्ल पक्ष की प्रथम तिथि है। तथा आज सावन मास का तीसरा मंगला गौरी व्रत है। इसके अलावा कैसा रहने वाला है आज आपका दिन आइए जानते हैं आज का राशिफल...
टिप्स ऑफ दी डे (Tips Of The Day)
आज सावन मास की शुक्ल पक्ष की प्रथम तिथि है। आज सावन मास का तीसरा मंगला गौरी व्रत है।
आज का पंचांग
21 जुलाई 2020 का पंचांग
नक्षत्र : हानि
योग : सर्वार्थसिद्धि योग
सूर्योदय: 05:36
सूर्यास्त : 19:19
मेष
किसी के हाथ कसकर चलने की आदत से परेशान रह सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपके सुझावों की सराहना होगी। इन सुझावों को लागू भी किया जा सकता है। जिम ज्वाइन कर सकते हैं। योगा या मेडिटेशन क्लास भी ज्वाइन कर सकते हैं। परिवार के किसी नौजवान के संबंध में खुशखबरी उत्साहित करेगी। संपत्ति से जुड़े मामले अनुकूल तरीक़े से हल हो जाएंगे। घर के लिए आरामदायक चीजें खरीद सकते हैं।
लव फोकस- रोमांस में रोमांच बना रहेगा।
शुभ अंक - 17
शुभ रंग - मरून
वृष
फिजूलखर्ची पर अंकुश लगाकर ही आर्थिक स्थिति में सुधार ला सकते हैं। कार्यक्षेत्र में कोई भी बड़ा फैसला लेने से बचें। नियमित रूप से वर्कआउट करने में आपको आनन्द आने लगा है। माता-पिता अपने बच्चों को फैसले लेने की आजादी देंगे। शिक्षा से जुड़े जातकों के लिए लाभकारी समय है। कोई आपको डिनर के लिए न्यौता दे सकता है।
लव फोकस- रोमांस के लिए समय निकालना मुमकिन होगा।
शुभ अंक - 18
शुभ रंग - लाल
मिथुन
अप्रत्याशित स्रोतों से धन आगमन बना रहेगा। फ्रीलांस करने वाले जातकों के लिए अनुकूल समय हैं। कोई आपकी शर्तों के मुताबिक आपके साथ काम करने के लिए तैयार होगा। फिटनेस रूटीन वही अपनाएं जो आपकी लाइफस्टाइल को भाता हो। परिवार आपका उत्साह बढ़ाएगा व आपका साथ देगा। अच्छी तैयारी आपको प्रतिस्पर्धा में जीत दिलाएगी। सामाजिक स्तर पर किसी को आपसे मदद की उम्मीद होगी।
लव फोकस- किसी मित्र पर प्रेम संबंध के मामले में भरोसा करने से पहले सोच विचार लें।
शुभ अंक - 11
शुभ रंग - हल्का गुलाबी
कर्क
आर्थिक रूप से आप पहले की तुलना में अधिक सुरक्षित महसूस करेंगे। प्रचार के दौरान किसी भी रियायत की उम्मीद नहीं करें। जीवनशैली से जुड़ी बीमारियों से पीड़ित लोगों को अनुशासन में रहने की जरूरत है। घर में आपके काम की तारीफ होगी। प्रॉपर्टी पर अधिकार मिल सकता है। छात्रों के लिए अनुकूल समय है, सफलता हाथ लगेगी। आपको लगता है कोई आपको नुकसान पहुंचाना चाहता है। अनावश्यक रूप से चिंता न करें, ऐसा कुछ नहीं है।
लव फोकस- किसी के प्रति रोमांटिक झुकाव रख सकते हैं।
शुभ अंक - 15
शुभ रंग - गहरा भूरा
सिंह
आर्थिक स्थिति अनुकूल बनी हुई है। बचत पर ध्यान देने की जरूरत है। आपका उच्च प्रबंधन का कौशल आपको कार्यक्षेत्र में आगे रखेगा। सही खानपान और एक्टिव लाइफस्टाइल के कारण सेहत बनी रहेगी। आपके सहायक रवैये की सराहना होगी। शिक्षा स्तर पर आपको सर्वश्रेष्ठ चुना जा सकता है। सामाजिक दायित्व को निभाने में काफी समय बर्बाद हो सकता।
लव फोकस- रोमांस के लिए समय निकाल पाना मुश्किल होगा।
शुभ अंक - 22
शुभ रंग - पीला
कन्या
धन संबंधी मामलों में अपने आपको दुनिया के शीर्ष पर पाएंगे। काम के कम होने के कारण निजी जीवन के लिए समय निकाल पाएंगे। नया फिटनेस रूटीन अपनाना चाहते हैं। घर में आयोजित हो रहा समारोह आपको व्यस्त रखेगा। शिक्षा के स्तर पर आपको कड़ी तैयारी करनी होगी। आपकी प्रतिष्ठा में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। किसी सामाजिक समारोह में आपको आमंत्रित किया जा सकता है।
लव फोकस- प्यार के रिश्ते में मुश्किलें आएं तो उन्हें आपसी समझ से दूर करें।
शुभ अंक - 15
शुभ रंग - फ़ॉरेस्ट ग्रीन
तुला
बैंक बैलेंस बना रहेगा, आर्थिक रूप से सुरक्षित महसूस करेंगे। कार्यक्षेत्र में आपके अच्छे प्रदर्शन को मान्यता मिलने की संभावना है। व्यस्तता के बावजूद सेहत आपकी प्राथमिकता बनी रहेगी। वर्कआउट करने के लिए जैसे तैसे समय निकाल ही लेंगे। घर में किसी समारोह का आयोजन हो सकता है। इस दौरान आप आकर्षण का केंद्र बने रहेंगे। अपने प्रदर्शन के साथ साथ छात्रों को दूसरों के प्रदर्शन पर भी नज़र रखनी है। घर में सुख शांति बनी रहेगी।
लव फोकस- लव लाइफ में स्थिरता बनी रहेगी, इस स्थिति का आनंद लें।
शुभ अंक - 6
शुभ रंग - सफेद
वृश्चिक
आर्थिक रूप से आपकी स्थिति मजबूत होती जा रही है। कार्यक्षेत्र में आपके काम को सरहाना मिलेगी। आपको आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे। सेहत के प्रति सचेत बने रहेंगे। वैवाहिक संबंध मजबूत होंगे, आपसी मेल जोल बढ़ेगा। सड़क द्वारा यात्रा कर सकते हैं। शिक्षा के स्तर पर आपको मान सम्मान मिलना संभव है। समय बचाने की इच्छुक रहेंगे। इसी कारण किसी से मेलजोल फिलहाल पसंद नहीं करेंगे।
लव फोकस- प्रेम संबंध से असीम ख़ुशी और तृप्ति प्राप्त होने की संभावना है।
शुभ अंक - 6
शुभ रंग - हल्का लाल
धनु
धन बचाने की कवायद जारी रहेगी। इस काम में अब परिवार वाले भी आपका साथ देंगे। सरकारी नौकरी पेशा जातकों को पुरस्कार या मान्यता प्राप्त हो सकती है। कोई नया हेल्थ प्रॉडक्ट आजमा सकते हैं। परिवार के किसी सदस्य को आपकी सलाह की जरूरत पड़ सकती है। सहपाठियों के साथ घूमने का प्रोग्राम बन सकता है। फ्री होल्ड प्रॉपर्टी बिल्डर फ्लोर में तब्दील हो सकती है। शिक्षा के स्तर पर असाधारण रूप से अच्छा करने से प्रतिष्ठा बढ़ेगी।
लव फोकस- रोमांस का जुनून सिर चढ़कर बोलेगा।
शुभ अंक - 18
शुभ रंग - गहरा बैंगनी
मकर
आर्थिक सुख समृद्धि में कोई कमी नहीं है। कारोबारियों को आकर्षित डील मिलने की संभावना है। आपकी सेहत में लगातार सुधार हो रहा है। फिटनेस मनचाहे रूप से बनी हुई है। जिससे छुटकारा पाना चाहते थे उससे छुटकारा पाने में सफल हो जाएंगे। शहर से बाहर की यात्रा करने का अवसर मिलेगा। किसी जानकार के साथ संपत्ति से जुड़े जटिल मामले पर विचार विमर्श कर पाएंगे।
लव फोकस- विवाहित जोड़ों पर प्यार का खुमार चढ़ा रहेगा।
शुभ अंक - 9
शुभ रंग - रोज
कुंभ
विवेकपूर्ण खर्चा करने से आप धन बचाने में सफल होंगे। कार्यस्थल पर कोई तर्क न रखें। ये तर्क आपके खिलाफ जा सकते हैं। बदलते मौसम के दौरान खाने पीने में एहतियात बरतें। पारिवारिक जीवन सुखद बना रहेगा। प्रॉपर्टी संबंधित विवाद सौहार्दपूर्णतरीके से हल हो जाएंगे। शिक्षा के स्तर पर उपलब्धि की उम्मीद की जा सकती हैं। आपका सम्मान बढ़ेगा, इससे आपमें आत्मविश्वास जागेगा। किसी चीज पर नजर रखना मुश्किल हो सकता है।
लव फोकस- आपका प्रपोजल रिजेक्ट हो सकता है लेकिन निराश न हों।
शुभ अंक - 18
शुभ रंग - रोज़
मीन
मजबूत आर्थिक स्थिति के कारण आपमें आत्मविश्वास बना रहेगा। कार्यक्षेत्र की परिस्थितियां अनुकूल बनी रहेंगी। सेहत संतोषजनक बनी हुई है। परिवार में मौज मस्ती का माहौल रहने वाला है। घर का इंटीरियर बदल सकते हैं, ऐसा करके खुशी मिलेगी। छात्र महत्वपूर्ण लोगों को प्रभावित करने में सफल होंगे। लंबे समय से हताश लोगों के लिए उपयुक्त आवास का प्रबंध हो जाएगा।
लव फोकस- युवा जातकों के विवाह की बात पक्की हो सकती है।
शुभ अंक - 2
शुभ रंग - हल्का ग्रे
टिप्स
1. अपने कार्यक्षेत्र में मेज के दक्षिण-पूर्वी कोने में एक छोटा सा तरोताजगी से भरा पौधा रखें। यह आपके लिए अच्छी आय और भाग्य को आकर्षित करने वाला साबित होगा और व्यक्ति के विकास को बढ़ा देगा।
2. दिन के समय अपने शयनकक्ष का दरवाजा खुला रखें। इससे कमरे में दिन भर ची का प्रवाह होता है जो, आपके प्यार में निरसता नहीं आने देता है।
3. अपने आईने के टेबल या नाइट स्टेंड के उपर नीले रंग का कुछ सामान रख दें। यदि आपके और आपके पार्टनर के बीच अनबन रहती है तो इस उपाय को करने से निजात मिलेगी।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS