21 November 2022 राशिफल: आज कौन सी राशि वालों को मिलेगा सम्मान, जानें सोमवार का राशिफल (Today Horoscope)

- जानें, कैसा रहेगा आपका आज का दिन
- जानें, आज का पंचांग
21 November 2022 : आज का राशिफल (Aaj ka Rashifal) आज मार्गशीर्ष मास के कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि है और दिन सोमवार है। इसके अलावा कैसा रहने वाला है आज आपका दिन तो आइए जानते हैं आज का राशिफल...
टिप्स ऑफ दी डे (Tips Of The Day)
आज मार्गशीर्ष मास के कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि है।
आज का पंचांग (Aaj ka Panchang)
तिथि | द्वादशी |
नक्षत्र | चित्रा, स्वाति |
करण | तैतिल, गर, वणिज |
योग | आयुष्मान, सौभाग्य |
सूर्योदय | 06:48 AM |
सूर्यास्त | 05:25 PM |
मेष
अगर आप कोई नया वाहन खरीदने के बारे में सोच रहे हैं तो जरुर खरीद लें, क्योंकि आज का दिन बहुत ही शुभ है। दोपहर के बाद आपका खर्च बढ़ेगा। ग्रहों के बदलने से आपके घर और कार्यस्थल पर नकारात्मकता का प्रभाव हो सकता है।
वृषभ
पैसों के लेनदेन से आज स्वयं को दूर रखें। आर्थिक रूप से आज का दिन शुभ नहीं है। काम में एकाग्रता बनाए रखें, वरना दिक्कत हो सकती है। गलतफहमी और दुर्घटना से बचें।
मिथुन
बीमारी के कारण आपका खर्च बढ़ेगा और घर में मनमुटाव भी हो सकता है। नकारात्मक विचारों से बचें और अनावश्यक विवाद को जन्म ना दें।
कर्क
क्रोध को कंट्रोल करें, वरना किसी करीबी से रिश्ते खराब हो सकते हैं। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। मध्यकाल के बाद दिन अनुकूल रहेगा। अधिकारी आपकी तारीफ करेंगे।
सिंह
आज आप सोच विचार कर ही किसी निष्कर्ष पर पहुंचें, गलतफहमी में कोई काम खराब हो सकता है। खर्च बढ़ेगा। सहकर्मी आपको आगे बढ़ने से रोक सकते हैं। सच्चाई और ईमानदारी से काम करेंगे तो कोई आपका कुछ नहीं बिगाड़ पाएगा।
कन्या
निर्धारित काम को समय से पूरा करेंगे। धन लाभ की स्थिति भी बन रही है। परिवार का सहयोग मिलेगा। सेहत में सुधार होगा और आप अच्छा महसूस कर सकते हैं।
तुला
आज आपका भाग्य साथ नहीं देगा। इसीलिए जरुरी फैसले कल पर टाल दें। किसी भी विवाद में ना पड़ें और अपना ध्यान रखें। धन हानि की संभावना है।
वृश्चिक
कानूनी मामलों से दूर रहें। दुर्घटना के प्रति सतर्क रहें। किसी बात को लेकर पूरे दिन चिंतित रहेंगे। सेहत पर फोकस करें।
धनु
आज आपको हर काम में सफलता मिलेगी। घर-परिवार का सहयोग मिलेगा। आपकी सेहत में सुधार होगा। कारोबार में परिस्थितियां बदलेंगी। संध्या के समय कारोबारी नुकसान हो सकता है।
मकर
फिजूलखर्ची बढ़ेगी। किसी से विवाद हो सकता है। उदर विकार हो सकता है। नए काम के लिहाज से दिन शुभ नहीं है।
कुंभ
आज आपका रचनात्मक कार्यों में मन रमेगा। धन लाभ की अपार संभावनाएं हैं। आज किसी यात्रा पर बिल्कुल ना जाएं। जीवनसाथी के संग अच्छा समय व्यतीत होगा।
मीन
सेहत के प्रति जागरूकता दिखाएंगे। रचनात्मक कार्य में रूचि बढ़ेगी। वाणी नरम रखेंगे तो लाभ मिलेगा। माता-पिता का प्यार मिलेगा। धन लाभ होगा।
(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।)
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS