21 October 2021 राशिफल: गुरुवार का राशिफल (today Horoscope)

21 October 2021  राशिफल: गुरुवार का राशिफल (today Horoscope)
X
  • राशि के अनुसार जानें, कैसा रहने वाला है आपका ये दिन
  • आपकी राशि के अनुसार जानें, आपके लिए शुभ रंग और अंक

21 October 2021 आज का राशिफल (Aaj ka Rashifal) आज के दिन कार्तिक मास की कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि और गुरुवार है। इसके अलावा कैसा रहने वाला है आज आपका दिन आइए जानते हैं पंडित प्रेम कुमार शर्मा के अनुसार आज का राशिफल...

टिप्स ऑफ दी डे (Tips Of The Day)

आज कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा की तिथि है।

21 अक्टूबर 2021 पंचांग

नक्षत्र : अश्विनी, भरणी

योग: वज्र, सिद्धि

करण : बालव, कौलव, तैतिल

सूर्योदय : 06:29 AM

सूर्यास्त : 05:41 PM

ये भी पढ़ें : 21 October 2021 चौघड़िया : आज का चौघड़िया मुहूर्त, जानें गुरुवार का शुभ मुहूर्त और राहुकाल (Today's Choghadiya)

मेष

प्रॉपर्टी सेल करने का विचार आपके दिमाग में चल रहा है तो पहले मार्केट में जायजा लिया जा सकता है। काम के मामले में सीनियर के साथ छोटी बात को लेकर बहस करना सही नहीं होगा ,इससे बचना चाहिए। छुट्टी बिताने किसी ऐसे जगह जाना चाहेंगे जहां ज्यादा टूरिस्ट का आवागमन न हों,सुरक्षित और शांत रहेंगे।

शुभ अंक : 6

शुभ रंग :रस्ट

वृषभ

किसी प्रॉपर्टी को किराये पर देने से पहले किरायेदार के बारे में पूरी जानकारी ले लेना आवश्यक होगा। कुछ परहेज रखकर आप मौजम संबंधी तकलिफों से बचे रह सकते हैं,अपने खान पान का ध्यान दें। प्रॉपर्टी डीलर के बातों में आकर फंस सकते हैं,जो प्रोजेक्ट अभी शुरु नहीं हुआ उसमें निवेश ठीक नहीं।

शुभ अंक : 18

शुभ रंग :लाल

मिथुन

नई माओं को प्रोफेशन और मातृत्व के बीच सामंजस्य बनाने की चुनौती रहेगी आप इसे पार कर पाएंगे। सामाजिक कार्यों में खुद को लगाकर आपको आत्मिक शांति और खुशी मिलती है ,काम जारी रख सकते हैं। किसी आंदोलन या रैली का हिस्सा बनने का प्रयास न करें ये आपके लिए परेशानी का सबब बन सकता है।

शुभ अंक : 9

शुभ रंग : गोल्डेन ब्राउन

कर्क

कोई ऐसा रेफेरेंस बुक जो लाइब्रेरी में नहीं है उसे किसी दोस्त से मांगकर उसका फायदा लिया जा सकता है। घर का रेनोवेशन करवाने से पहले सटिक बजट बनवाना जरुरी होगा, बजट का हिसाब किताब होना चाहिए। जब जीवन आपको नीचे गिराये तो और तेजी से वापस उठें और मुसीबतों का सामना तेज प्रहार के साथ करें।

शुभ अंक : 7

शुभ रंग : बेबी पिंक

सिंह

किसी प्रतियोगिकता को पार करने के लिए कभी शार्टकट नहीं हो सकता ,मेहनत से रास्ता बनाएं। बिजनेस से संबंधित कोई प्रपोजल जो लंबे समय से अटका था अब फाइनल होने की कगार पर है। किसी उद्दयम के लिए अपनी सभी सेविंग्स लगा देना समझदारी नहीं हो सकती, दुबारा विचार करें।

शुभ अंक : 3

शुभ अंक : क्रीम

कन्या

अगर आपको ट्रोलिंग में मजा आता है तो ये कतई अच्छा नहीं,साकारात्मक छवि बनाने का प्रयास करें। नियमित व्यायाम शुरु किए जाने का साकारात्मक रिजल्ट जल्द ही महसूस कर पाएंगे, प्रयास जारी रखें। सहकर्मियों के साथ खराब संबंध बनाकर रखना कभी आपके हित में नहीं हो सकता,इससे बचना चाहिए।

शुभ अंक : 6

शुभ अंक : मरुन

तुला

आपके भाई बहन को आपकी जरुरत पड़ने वाली है, बेझिझक मदद के लिए आगे बढना चाहिए। खुद से ली गई दबाई आपकी वर्तमान समस्या को और बढा सकती है,ऐसा करना हरगिज सही नहीं। प्रॉपर्टी लेने की इच्छा रखने वाले लोग जल्द ही होम लोन के लिए प्रक्रिया शुरु कर सकते हैं।

शुभ अंक : 4

शुभ अंक : पर्पल

वृश्चिक

किसी नए लोकेशन पर अपना बिजनेस शिफ्ट करने का प्लान करने वाले हैं, फैसला सही साबित होगा। परिवार के किसी शादीयोग्य सदस्य का रिश्ता तय होने की उम्मीद है , जल्द ही रिंग सेरेमनी हो सकता है।लंबे समय से घर में रहकर बोर हो गए हैं इसका ये कतई मतलब नहीं कि रिस्क लेकर कहीं निकल जाएं।

शुभ अंक : 11

शुभ रंग : नारंगी

धनु

ऑनलाइन सेल में खरीददारी कर आप अपना बहुत सारा पैसा बचाने वाले हैं, अच्छा महसूस होगा। आज बॉस को टोकने का एक भी अवसर नहीं देना चाहेंगे, अपने काम के प्रति फोकस रहना पड़ेगा। आपकी सेहत आपके हाथ में है इस लिए सक्रियता बनाए रखें ,व्यायाम और संतुलित डाइट जरुरी होगा।

शुभ अंक : 1

शुभ रंग :लेमन

मकर

परिवार के बीमार बुजूर्ग के लिए परिचारिका रखना आपके पॉकेट पर भारी पड़ने वाला है। समय आ गया है कि आपको अपने फिटनेस और सेहत के प्रति ज्यादा सजग हो जाना चाहिए। प्राइम लोकेशन पर प्रॉपर्टी लेना आपके बजट में नहीं आ रहा तो किसी और पर विचार कर सकते हैं।

शुभ अंक : 5

शुभ रंग : ग्रे

कुंभ

किसी ऐसे व्यक्ति के प्रति ज्यादा सहज रहने की जरुरत है जो हाल ही में आपका सहकर्मी बना है। आज किसी प्रोफेशनल कमिटमेंट की वजह से अपने लिए वक्त निकाल पाना कठिन हो सकता है। भावना में आकर अपने बजट से बाहर जाने का कोई मतलब नहीं बनता है,खुद पर नियंत्रण रखें।

शुभ अंक : 17

शुभ रंग : सफेद

मीन

वर्दी पहनने की इच्छा रखने वालों के सितारे चमकने वाले हैं, लिखित और साक्षात्कार दोनों परीक्षा पास करेंगे। आप में से कुछ लोग आज कोई शादी का समारोह अटेंड करने शहर से बाहर जा सकते हैं, उत्साहित रहेंगे। छोटे बच्चे की वजह से रात को सोना मुश्किल हो सकता है, नई जिम्मेदारी के साथ समझौता करना होगा।

शुभ अंक : 2

शुभ रंग : गोल्डेन ब्राउन

टिप्स

  • जिस करियर में आप मुकाम हासिल करना चाहते हैं उसका पूरा विवरण एक कागज पर लिखकर फ्रेम करवा लें और उसे अपने सामने लगाकर रखें। मंजिल मिलने में आसानी होगी।
  • घर में जब आप जरुरत से ज्यादा सामान या फर्नीचर भर लेते हैं तो वहां उर्जा का प्रवाह धीमा हो जाता है। कोशिश करें कि घर में कम से कम सामान रखा हो ताकि घर खुला –खुलासा और हल्का लगे।
  • जब आप टेलीविजन नहीं देख रहे हैं तो उसे ढककर रखें। इससे इसका नाकारात्मक असर आपके प्यार भरे जीवन पर नहीं पड़ेगा।

(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें)

Tags

Next Story