22 अगस्त 2020: आज का राशिफल (Today's Horoscope)

आज का राशिफल (Today's Horoscope) 22 अगस्त 2020 को भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि है। इसके अलावा कैसा रहने वाला है आज आपका दिन आइए जानते हैं आज का राशिफल...
टिप्स ऑफ दी डे (Tips Of The Day)
आज भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि है।
आज का पंचांग
22 अगस्त 2020 का पंचांग
नक्षत्र : हस्त
योग : साध्य
सूर्योदय: 05:54
सूर्यास्त : 18:53
मेष
आज दफ्तर में आप कुछ लाजवाब प्रदर्शन करने में सक्षम होंगे। परिवार के बड़े आज घर पर अपना अधिकार छोड़ने में मुश्किल महसूस कर सकते हैं। कमाई का एक नया स्रोत आपकी वित्तीय स्थिति को मजबूत बनाएगा। धार्मिक विचारधारा रखने वाले आध्यात्मिक उंचाई पर पहुंचने के लिए किसी गुरु से जुड़ सकते हैं। अपनी सेहत को लेकर गंभीर होते हुए आप उन लोगों से जुड़ेंगे जो स्वास्थ्य के प्रति सचेत हैं। किसी भी सौदे को पक्का करने से पहले रियल एस्टेट बाजार का सर्वेक्षण करें, क्योंकि संभव है कि आपको कोई और अच्छी डील मिल जाए। कोई महत्वपूर्ण व्यक्ति आपको किसी ऐसी चीज का मौका दे सकता है जिसकी आप उम्मीद कर रहे थे। प्यार के क्षेत्र में कुछ भी रोमांचक न होना चिंता का विषय बन सकता है।
शुभ अंक: 22
शुभ रंग: नीला
वृष
कार्यक्षेत्र में पदाधिकारियों के साथ बना कर रखना बहुत महत्वपूर्ण है। पारिवारिक तनाव की जगह जल्द ही घर में सुख और शांति का माहौल होगा। पैसा लगातार एक तरह से आ रहा है और जल्द ही इसमें सुधार होने की संभावना है। यात्रा करते समय देरी आपको परेशान और संभव है कि आपको पुनः अपनी यात्रा तय करनी पड़े। आपकी बीमारी को ठीक करने में वैकल्पिक दवाएं बहुत प्रभावी साबित नहीं होंगी। प्रॉपर्टी में निवेश करने वाले अच्छे रिटर्न की उम्मीद कर सकते हैं। आपको कुछ बड़ा आयोजन करने के लिए सहायता की आवश्यकता हो सकती है और यह सहायता आपको अवश्य मिलेगी। आपका साथी आपको लेकर कहीं बाहर जाने का मूड बना सकते हैं, इसका आनंद लें।
शुभ अंक: 6
शुभ रंग: क्रिमसन
मिथुन
कार्यक्षेत्र पर जिन लोगों पर आप अपने काम की छाप छोड़ना चाहते हैं आप उसे हासिल करने में सफल होंगे। जीवनसाथी या परिवार के किसी सदस्य का सुस्ती भरा रवैया आपको परेशान कर सकता है। अपनी बचत को हाथ भी ना लगाएं, भले ही इसके लिए आपको अपने हाथ बांधकर रखने हो। आप में से कुछ को तुरंत ही आधिकारिक यात्रा पर जाना पड़ सकता है। दृढ़ इच्छा शक्ति आपको स्वस्थ रहने और स्वास्थ्य के मोर्चे पर सफलता से आगे बढ़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। सामाजिक स्तर पर एक सही विकास आपको अत्यधिक खुश करेगी! रोमांटिक मोर्चे पर आपकी आकांक्षाएं आपको एक समान विचारधारा वाले व्यक्ति से जोड़गी।
शुभ अंक: 3
शुभ रंग: पीला
कर्क
कार्यक्षेत्र पर आपको दिए गए कार्य में आपको अधिक ध्यान देने की आवश्यकता नहीं है। घरेलू स्तर पर विकास आपको खुश रखेगा। चूंकि अभी आपकी कमाई अधिक बढ़ गई है इसलिए पैसे के मामले में आप संतुष्ट दिखेंगे। आप में से कुछ आज लम्बी यात्रा पर जा सकते हैं और आप इसका आनंद लेंगे। आपमें से जो अच्छी फिगर और त्वचा पाने के लिए मेहनत कर रहे हैं वे स्वास्थ्यवर्धक खाद्य पदार्थ और पेय को फायदेमंद पा सकते हैं। संपत्ति सौदा उस तरह आगे नहीं बढ़ेगा जैसा आप चाहते हैं। एक समान विचारधारा वाले लोगों के साथ समय बिताने से आप खुद को बौद्धिक रूप से संतुष्ट पाएंगे। नवविवाहित जोड़ों के लिए प्यार का बंधन और मजबूत होने की संभावना है।
शुभ अंक: 8
शुभ रंग: कॉफी
सिंह
आप कार्यक्षेत्र में उम्मीद से अधिक काम करेंगे और अपनी पहचान बनाएंगे। पारिवार में आई किसी खुशखबरी से आज आपका मूड अच्छा रहेगा। अच्छी कमाई आपका मनोबल ऊंचा रखेगा और आपके आत्मसम्मान को बढ़ावा देगा। आप छुट्टी पर जा रहे अपने पड़ोसी से ईर्ष्या महसूस कर सकते हैं। प्रेमी के साथ सैर की योजना बनाने वालों के लिए खाली समय निकलना थोडा मुश्किल हो सकता है, लेकिन आप कैसे भी समय निकाल ही लेंगे। संपत्ति का बंटवारा हर किसी के लिए संतुष्टि प्रदान करेगा। आज आपको शांत रहना पड़ेगा क्योंकि आपके द्वारा की गई गलती का लोगों को पता चल सकता है। आज किसी समारोह में आपकी आंखें किसी इंसान से टकरा सकती हैं जो आपके प्रेम के जीवन की शुरुआत हो सकती है।
शुभ अंक: 17
शुभ रंग: इलेक्ट्रिक ग्रे
कन्या
काम पर अधिक व्यवस्थित होने से आपको पुराने लंबित मुद्दों को निपटाने में मदद मिलेगी। अपने परिवार के किसी बच्चे पर नजर रखें ताकि वो इधर-उधर ना भटके। करों में बचत करने के लिए वित्तीय रूप से जागरूक होना ज़रूरी है। आप रोज़मर्रा की दिनचर्या से छुट्टी लेकर कहीं कहीं बाहर घूमने जाने की योजना बना सकते हैं। मामूली से दर्द को आप ज्यादा भाव ना दें और अपनी फिटनेस पर ध्यान दें। कोई व्यक्ति आपकी संपत्ति पर अपना हक जमा सकता है। आज का दिन आपका है और आप वो सब हासिल कर सकेंगे जो आप हासिल करना चाहते हैं। नए प्यार का खुमार आप पर दिखाई देगा!
शुभ अंक: 15
शुभ रंग: कॉफी
तुला
कार्यक्षेत्र पर आप जो कुछ हासिल करने की कोशिश कर रहे हैं, उसमें देरी होने की संभावना है। आज आपको माता-पिता या परिवार के बड़े की तरह व्यवहार करना होगा नहीं तो आपको उनका गुस्सा झेलना पड़ेगा। किसी महंगी चीज पर पैसा खर्च करने के लिए यह समय बिलकुल अच्छा नहीं है। आपमें से जो भी छुट्टी पर जाने की योजना बना रहे हैं वे सारा दिन इस बात से उत्साहित रहेंगे। आपको बाहर घूमना पसंद है, लेकिन आप वर्कआउट नियमित रूप से नहीं करते हैं, इसलिए अपने स्वास्थ्य के हित में संतुलन बनाए रखें। अगर आप कुछ कोशिश करें तो जो संपत्ति आप खरीदना चाहते हैं उस पर आपको अच्छी डील मिल सकती है। आज संभावना है कि आप उससे मिलेंगे जिससे आप लम्बे समय से नहीं मिले हैं। आपका प्रेमी आज किसी सोच में डूबा होगा और हो सकता है उसे कुछ समय चाहिए हो।
शुभ अंक: 4
शुभ रंग: गहरा फिरोजी
वृश्चिक
कड़ी मेहनत करने के बजाय स्मार्ट वर्क करना, आपको कार्यक्षेत्र पर बुलंदियों पर ले जाएगा। दोस्तों या रिश्तेदारों के आने से घर पर खुशियों का माहौल रहेगा। बढ़ते खर्च आपकी बचत को प्रभावित कर सकते हैं और इसके लिए आपको तुरंत महत्वपूर्ण कदम उठाने होंगे। आपमें से कुछ दोस्तों के साथ बाहर घूमने की योजना बना सकते हैं। स्वास्थ्य की बात करें तो आपमें से जो त्वचा या पाचन समस्या से परेशान हैं आज उससे निजात पा सकेंगे। आप में से कुछ घर का निर्माण कार्य शुरू करा सकते हैं। आपको एक समय में एक ही काम करने की आवश्यकता है, क्योंकि जल्दबाजी से आपको कोई लाभ नहीं होगा। आज कोई आपकी खूबसूरती का कायल होगा।
शुभ अंक: 17
शुभ रंग: चॉकलेट
धनु
काम पर किसी जटिल समस्या के सुलझने से सभी राहत की सांस लेंगे। आप घर में सकारात्मक माहौल बनाकर घर में शान्ति बनाए रखने में सफल होंगे। आपको आर्थिक रूप से सुदृढ़ योजना में निवेश करने का मौका मिलने की संभावना है। आपके किसी करीबी के लम्बे समय के लिए विदेश जाने या शहर से बाहर जाने से आप भावुक हो सकते हैं। अच्छे स्वास्थ्य के लिए आपमें से कुछ ध्यान और योग को शुरू कर सकते हैं। संपत्ति के मामले में बाहरी मदद बेहतर साबित होगी। आज आप सामाजिक मोर्चे पर शांत रहना पसंद कर सकते हैं। दफ्तर में किसी से रोमांस और बढ़ सकता है, लेकिन अपनी सीमाएं नहीं भूलें।
शुभ अंक: 5
शुभ रंग: कॉफी
मकर
मार्केटिंग के क्षेत्र में काम करने वालों के लिए अपना लक्ष्य पाना मुश्किल हो सकता है। शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए आपको परिवार के युवाओं को प्रेरित करने की आवश्यकता हो सकती है। आज दोस्तों के साथ ड्राइव पर जाना ठीक नहीं रहेगा क्योंकि सितारे आपके अनुकूल नहीं दिखाई दे रहे हैं। दुरुस्त फिगर और काया पाने की आपकी इच्छा जल्द पूरी होने की संभावना है। आप अपने मौजूदा घर में अतिरिक्त निर्माण शुरू करा सकते हैं। सामाजिक रूप से आज की शाम मजेदार हो सकती है। आज आप अपने प्यार के साथ समय बिताएंगे और उनके साथ का आनंद लेंगे।
शुभ अंक: 7
शुभ रंग: गोल्डन ब्राउन
कुंभ
कार्यक्षेत्र पर अतिरिक्त प्रयासों से नकदी रजिस्टर में खूब एंट्री होने की संभावना है। आप किसी इमरजेंसी के कारण पारिवारिक कार्यक्रम में भाग नहीं ले पाएंगे। अगर आप तुरन्त कार्य करें तो वित्तीय मोर्चे पर सब कुछ नहीं खो सकता है। परिवार के सदस्य के साथ बाहर जाने की संभावना को नकारा नहीं जा सकता है। आपमें से जो स्वस्थ महसूस नहीं कर रहे हैं, ऐसे में नई दावा आपके लिए बेहतर काम करेगी। आपमें से कुछ संपत्ति के मामले के बारे में न्याय की बात कर सकते हैं। कुछ नया शुरू करने के लिए यह समय अच्छा है, क्योंकि सफलता पूर्व निर्धारित है। रोमांटिक मोर्चे पर आप किसी करीबी के साथ मस्ती भरा दिन बिताएंगे।
शुभ अंक: 11
शुभ रंग: पीच
मीन
आप में से जो कार्यक्षेत्र में पदोन्नति की उम्मीद कर रहे हैं वे कॉरपोरेट वर्ल्ड में आगे बढ़ सकते हैं। आपमें से कुछ जो परिवार के साथ समय बिताना चाहते हैं उन्हें छुट्टी मिलने में मुश्किल हो सकती है। अधिक खर्चा करने से बचें क्योंकि सितारे आपके अनुकूल नहीं हैं। यात्रा पर जाने से आपको नए स्थानों को देखने और नए लोगों से मिलने का अवसर मिलेगा। स्वास्थ्य के मामले में स्वस्थ भोजन विकल्पों को शुरू करना आपके लिए बेहद लाभदायक सिद्ध होगा। जहां मामले संपत्ति का हो तो वहां दरियादिल बनने की जरूरत नहीं है। किसी व्यक्ति या किसी चीज पर नजर रखने में अपनी ताकत बर्बाद न करें, इससे केवल आपका समय बर्बाद होगा। आज आपकी मुलाकात किसी ऐसे व्यक्ति से हो सकती है जिसे देखते ही आपके दिल की धडकनें तेज़ हो जाती हैं!
शुभ अंक: 5
शुभ रंग: हल्का हरा
टिप्स
1. अपने शयनकक्ष में एक मोबाइल टांग दें। इस उपाय से घर में ची का प्रभाव बढेगा जिससे शुद्ध वायु का प्रवाह होगा और श्वसन संबंधी समस्या से निजात मिलेगी।
2. बैठक में लेम्प के कवर पर कभी धूल-मिट्टी नहीं जमने दें। लेम्प यदि साफ रहेगा तभी घर में ची का प्रवाह हो पाएगा। इस उपाय से दोस्तों के साथ आपके संबंध अच्छे बने रहते हैं और आपके जीवन में खुशहाली बनी रहेगी।
3. अपने कमरे में धूप जलाएं। धूप-हवा और आग के त्त्व को जोड़कर घर में ची को आकर्षित करता है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS