22 January 2023 राशिफल: आज कौन सी राशि वालों को मिलेगा सम्मान, जानें रविवार का राशिफल (Today Horoscope)

22 January 2023: आज का राशिफल (Aaj ka Rashifal) आज माघ मास की शुक्ल पक्ष प्रतिपदा तिथि है और दिन रविवार है। इसके अलावा कैसा रहने वाला है आज आपका दिन, तो आइए जानते हैं आज का राशिफल...
टिप्स ऑफ दी डे (Tips Of The Day)
माघ मास की शुक्ल पक्ष प्रतिपदा तिथि है और दिन रविवार है।
22 जनवरी 2023 का पंचांग (Aaj Ka Panchang)
तिथि- प्रतिपदा और द्वितीया
नक्षत्र- श्रवण
करण- किस्तुघन और बव
पक्ष- शुक्ल पक्ष
योग-सिद्धि
वार-रविवार
शक सम्वत- 1944 शुभकृत्
विक्रम सम्वत- 2079
सूर्योदय-7:14 AM
सूर्यास्त- 5:52 PM
मेष
मेष राशि के जातक आप सामाजिक रूप से थोड़े व्यस्त रहेंगे। इस राशि वालों को तरक्की के लिए हर संभव प्रयास करना चाहिए। पार्टनर के साथ जबरदस्ती करने से संबंध खराब हो सकता है।
वृषभ
वृषभ राशि के जातकों के बिगड़े काम आज बन सकते हैं। बिना सोचे समझे कुछ भी काम न करें। बिजनेस में तरक्की हो सकती है। अपने जीवनसाथी को छोड़कर आपका किसी और की तरफ आकर्षण बढ़ सकता है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
मिथुन
मिथुन राशि के जातकों का दिन शानदार रहेगा। किसी काम सिलसिले में विदेश यात्रा पर जा सकते हैं। आज मन प्रसन्न रहेगा। प्रेम जीवन जी रहे लोगों का मूड रोमांटिक रहेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
कर्क
परिवार में भी खुशी का माहौल रहेगा। आपको दफ्तर में कोई बड़ी जिम्मेदारी सौंपा जा सकता है। आपके रूके हुए काम आज पूरे होंगे। नई योजना पर काम शुरू कर करेंगे। सेहत अच्छा रहेगा।
सिंह
सिंह राशि के जातकों का प्रेम संबंध मजबूत होगा। जिन लोगों का विवाह नहीं हुआ है, उनको कोई विवाह प्रस्ताव मिल सकता है। करियर बनाने के लिए समय अनुकूल रहेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
कन्या
कन्या राशि के जातकों का दिन बहुत ही शानदार रहने वाला है। आज आपको विशेष लाभ होने की पूरी संभावना है। सुख-संपन्नता बढ़ेगी। इस राशि के जातक घर में पार्टी करेंगे। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
तुला
तुला राशि के जातक प्रेम में अनुकूलता रहेगी। अपनी सेहत पर ध्यान दें। भाइयों की मदद से किसी नई योजना पर काम करेंगे। जीवनसाथी के साथ छोटे-मोटे मतभेद होने की आशंका है।
वृश्चिक
वृश्चिक राशि के जातक वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। सेहत पर ध्यान दें। आज अपने मित्र के साथ बातें शेयर करने से बचें, वरना नुकसान होगा। कई दिनों का अटका हुआ पैसा मिल सकता है।
धनु
धनु राशि के जातकों का दिन अच्छा रहेगा। धन लाभ के नए अवसर प्राप्त होंगे। आज आपके घर पर अचानक कुछ रिश्तेदारों का आगमन होगा। सेहत सामान्य रहेगा।
मकर
व्यापारियों को नया ऑर्डर मिल सकता है। पुराने मित्रों से मिलकर आपको बहुत खुशी होगी। अपनी वाणी में मधुरता लाएं, जिससे वाद-विवाद की संभावना कम होगी। सेहत अच्छा रहेगा।
कुंभ
कुंभ राशि के जातकों का दिन अच्छा रहेगा। बच्चों के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। घर में प्रसन्नता का माहौल रहेगा। दफ्तर में सभी आपसे काफी प्रभावित रहेंगे। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
मीन
लव लाइफ में चल रही अनबन आज सुलझ जाएगी। आज आप सभी गिले शिकवे भुलाकर रिश्तों में मिठास लाएं। सभी आपकी बातों को ध्यान से सुनेंगे। भविष्य के लिए योजनाओं बनाएंगे। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।)
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS