22 जुलाई 2020: आज का राशिफल (Today's Horoscope)

आज का राशिफल (Today's Horoscope) 22 जुलाई को सावन मास की शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि है। तथा आज सावन मास की सिंधारा दूज है। इसके अलावा कैसा रहने वाला है आज आपका दिन आइए जानते हैं आज का राशिफल...
टिप्स ऑफ दी डे (Tips Of The Day)
आज सावन मास की शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि है। आज सावन मास की सिंधारा दूज है।
आज का पंचांग
22 जुलाई 2020 का पंचांग
नक्षत्र : अश्लेशा
योग : रवि
सूर्योदय: 05:22
सूर्यास्त : 18:48
मेष
औसत रिटर्न देने वाला उद्यम अचानक लाभदायक हो सकता है। व्यवसायिक व आर्थिक स्तर पर कमर कसने की जरूरत है। पहली बार जिम जाने वाले जातकों को सावधानी बरतनी होगी। परिवार में सद्भावना बनी रहेगी। आपके नाम पर संपत्ति होना संभव है। छात्र महत्वपूर्ण लोगों की नजरों में आएंगे। किसी अनोखी घटना में उपस्थित होने का आमंत्रण मिल सकता है।
लव फोकस-दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदलती दिख रही है।
शुभ अंक - 6
शुभ रंग - कथई
वृष
विरासत या उपहार के माध्यम से धन प्राप्त हो सकता है। बीमारी पर काबू कर पाएंगे। परिवार को समय देने से आपसी संबंध सुधरते जा रहे हैं। आप छोटी-छोटी गड़बड़ियों पर ध्यान दें। संपत्ति का फैसला आपके पक्ष में होने की संभावना है। शिक्षा के स्तर पर अपने सपने साकार करने में सफल होंगे। आनंद भरा दिन रहने वाला है।
लव फोकस-जीवनसाथी की चुप्पी आपको निराश करेगी।
शुभ अंक - 15
शुभ रंग - लाल
मिथुन
आर्थिक स्थिरता बनी रहेगी, धन बचाना ही आपकी प्राथमिकता है। कार्यक्षेत्र में अपनी प्रतिभा दिखाने का यह उत्तम समय है। अच्छी सेहत बनाए रखने के लिए खानपान में नियंत्रण बहुत जरूरी है। किसी पार्टी या समारोह में भाग लेने का निमंत्रण मिल सकता है। छात्र पढ़ाई में पीछे रह सकते हैं। बाहर काम करने वालों को अत्यधिक यात्रा करनी पड़ सकती है।
लव फोकस-लव पार्टनर का संदिग्ध स्वभाव रोमांटिक ईवनिंग खराब सकता है।
शुभ अंक - 22
शुभ रंग - इंडिगो
कर्क
मजबूत आर्थिक स्थिति कुछ बड़ा सोचने के लिए प्रोत्साहित करेगी। कार्यक्षेत्र में कुछ नया करने के लिए अच्छा दिन है। कुछ जातक जिम ज्वाइन कर सकते हैं। योगा या मेडिटेशन की क्लास भी ज्वाइन कर सकते हैं। घर में गेट टुगेदर रखने के लिए अच्छा समय है। नए अपार्टमेंट या नए मकान का कब्जा मिल सकता है। छात्रों को अपनी प्रतिभाओं के बारे में मालूम है। किसी खास व्यक्ति को प्रभावित करने में कोई समस्या नहीं होगी।
लव फोकस-प्रेम जीवन को फिर से जीवंत करने की कोशिश करेंगे।
शुभ अंक - 5
शुभ रंग – ऑफ व्हाइट
सिंह
आर्थिक चिंताएं समाप्त होंगी। सुरक्षित स्कीमों में ही निवेश करने का विचार पक्का करेंगे। कार्यक्षेत्र में मनचाहे रूप से परिस्थितियां उभरेंगी। आराम के महत्व को समझें, खुद को बहुत अधिक नहीं थकाएं। पारिवारिक स्तर पर गलतफहमी होना मुमकिन है। छात्र जिस असमंजस की परिस्थिति से गुजर रहे थे अब वो दूर होगी। अपने वाहन में किसी को उसके निवास स्थान पर छोड़ सकते हैं।
लव फोकस-रोमांटिक लाइफ के लिए समय निकाल पाना मुमकिन होगा।
शुभ अंक - 18
शुभ रंग - केसरिया
कन्या
धन निवेश से फल प्राप्त करने का समय आ गया है। नई डाइट का आपकी सेहत पर सकारात्मक प्रभाव दिखने लगा है। कार्यक्षेत्र की परिस्थितियां अनुकूल बनी रहेंगी। व्यस्तता के कारण पारिवारिक समारोह में भाग लेना मुश्किल होगा। यात्रा के दौरान किसी दिलचस्प व्यक्ति से मुलाकात होने की संभावना है। शिक्षा के स्तर पर किसी का मार्गदर्शन काम आएगा। प्रोजेक्ट पूरा करने में निर्धारित समय सीमा से अधिक समय लग सकता है।
लव फोकस-रोमांस में रोमांच बरकरार रहेगा।
शुभ अंक - 8
शुभ रंग - कथई
तुला
आर्थिक सुख समृद्धि बनी रहेगी। धन कमाने के नए अवसर मिल सकते हैं। अपने करियर की तरक्की को देखकर संतुष्ट होंगे। कसरत के साथ-साथ खाने पीने की आदतों पर भी ध्यान देना जरूरी है। परिवार का कोई सदस्य आप पर हावी होने की कोशिश करेगा। संपत्ति के मुद्दे सौहार्द पूर्वक तरीके से निपटने की संभावना है। छात्रों को असाइनमेंट पूरा करने में जरूरी मदद मिल जाएगी।
लव फोकस-कोई आपको पसंद करता है लेकिन यह बताने से झिझकता है।
शुभ अंक - 17
शुभ रंग - हल्का हरा
वृश्चिक
लंबे समय से अटके हुए धन की प्राप्ति होगी। तरक्की के योग बन रहे हैं, आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे। कार्यक्षेत्र में अच्छी पोजीशन मिल सकती है। सेहत को लेकर सतर्क रहेंगे लेकिन चिंता ना करें। घर में मेहमान आने की संभावना बनी रहेगी। छात्रों के लिए भाग्यशाली समय है। विशेष सफलता के योग बन रहे हैं।
लव फोकस-प्रेम के रिश्ते में आपसी समझ बढ़ती जा रही है।
शुभ अंक - 14
शुभ रंग - क्रीम
धनु
किसी परियोजना के लिए धन जुटाना संभव हो पाएगा। कार्यक्षेत्र में अपनी जिम्मेदारियों को बख़ूबी निभाने में सफल होंगे। अच्छी सेहत बनाए रखने के लिए संतुलित आहार का सेवन जरूरी है। छात्र पिछड़ते प्रतीत हो रहे हैं, उन्हें कमर कसनी होगी।
तुच्छ विचारों का त्याग करेंगे। अपना ध्यान परिस्थितियों की बड़ी तस्वीर पर केंद्रित करें।
लव फोकस-जीवनसाथी के साथ मतभेद हो सकते हैं, संभलें।
शुभ अंक - 4
शुभ रंग - वॉयलेट
मकर
धन संपदा जोड़ने में सफलता मिल रही है। व्यवसायी आकर्षक सौदे करने में सफल होंगे। आज फिट व एनर्जेटिक महसूस करेंगे। परिजनों से मिलने की सोच ही आपको उत्साहित कर देगी। दृष्टि की स्पष्टता और उद्देश्य की निरंतरता करियर में बहुत आगे ले जाएगी। जीवन के कुछ खास पहलुओं पर ध्यान देने की जरूरत है। किसी सामाजिक काम के लिए धन जुटाने की कोशिश में लगे रहेंगे।
लव फोकस-पुराना प्यार फिर से दरवाजे पर दस्तक दे सकता है।
शुभ अंक – 3
शुभ रंग – लेमन
कुंभ
आनंद भरा समय है। विभिन्न स्रोतों से धन आगमन बना हुआ है। मार्केटिंग से जुड़े लोगों का दिन खत्म होते होते सफलता कदम चूमेगी। बैलेंस डाइट और आपकी लाइफ स्टाइल आपको फिट रखेगी। घर में रोमांचक बदलाव होने मुमकिन हैं। काम के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है। यह यात्रा सफल और रोमांचक भी रहेगी। शिक्षा के स्तर पर कुछ जातकों को सम्मान या मान्यता मिलने की संभावना है।
लव फोकस-किसी को आकर्षित करने के लिए अपनी छवि में बदलाव लाने की कोशिश करेंगे।
शुभ अंक - 9
शुभ रंग - मेजेंटा
मीन
रुकी हुई पेमेंट देर सवेर मिल ही जाएगी। कार्यक्षेत्र में आपकी परफॉर्मेंस असाधारण रहने वाली है। कार्यस्थल पर अपना सिक्का जमाने में सफल होंगे। फिट और हेल्दी रहने के लिए दृढ़ निश्चयी रहेंगे। परिजन आपके प्रयासों की सराहना करेंगे। प्रॉपर्टी संबंधित मसलों का सौहार्दपूर्ण समाधान निकल आएगा। छात्रों की परफॉर्मेंस बेहतर से बेहतरीन हो रही है। किसी खोई हुई वस्तुओं को ढूंढने की कोशिश विफल हो सकती है। समय बर्बाद न करें।
लव फोकस-किसी की तरफ झुकाव बढ़ता ही जा रहा है।
शुभ अंक - 1
शुभ रंग - पीच
टिप्स
• अपने शयनकक्ष में हर सामान प्यार का आकर्षण बढाने वाले रंग का रखें। ध्यान रहे कि चादर लाल रंग का न हो क्योंकि, लाल रंग प्यार के साथ ही क्रोध का रंग भी माना जाता है।
• यदि आप किसी व्यस्त इलाके में रह रहें हैं तो अपने घर और गली के बीच विंड चाईम लगा दें। विंड चाईम आपके घर तक शोर को नहीं आने देगा।
• दो गुलाबी स्फटिक को एक साथ अपने आईने पर लगाएं। यह आपको आकर्षक बनाएगा।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS