22 November 2022 राशिफल: आज कौन सी राशि वालों को मिलेगा सम्मान, जानें मंगलवार का राशिफल (Today Horoscope)

- जानें, कैसा रहेगा आपका आज का दिन
- जानें, आज का पंचांग
22 November 2022 : आज का राशिफल (Aaj ka Rashifal) आज मार्गशीर्ष मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि है और दिन मंगलवार है। इसके अलावा कैसा रहने वाला है आज आपका दिन तो आइए जानते हैं आज का राशिफल...
टिप्स ऑफ दी डे (Tips Of The Day)
आज मार्गशीर्ष मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि है।
आज का पंचांग (Aaj ka Panchang)
तिथि | त्रयोदशी |
नक्षत्र | स्वाति, विशाखा |
करण | वणिज, विष्टि, शकुनि |
योग | सौभाग्य, शोभन |
सूर्योदय | 06:49 AM |
सूर्यास्त | 05:25 PM |
मेष
किसी सरकारी योजना का लाभ मिलेगा। घर की साज-सज्जा में बदलाव कर सकते हैं। ऑफिस के काम से यात्रा पर जाने की संभावना बन रही है। मां की सेहत में सुधार होगा। परिवार में खुशियों का माहौल बनेगा।
वृषभ
नौकरी कारोबार दोनों में ही बड़ा लाभ मिलेगा। आपके काम की लोग तारीफ करेंगे। बुजुर्ग या दोस्तों के सहयोग से आपके काम बनेंगे। यात्रा पर जाने का योग है।
मिथुन
हर काम में सफलता मिलने का योग है। कारोबार की ओर से शुभ समाचार मिलेगा। सहकर्मी आपका सहयोग करेंगे। सेहत अच्छी रहेगी। विरोधी आपके सामने घुटने टेकेंगे।
कर्क
आपका काम का बोझ बढ़ने से आपकी सेहत खराब हो सकती है। किसी मित्र या परिजन से मुलाकात हो सकती है। छोटी यात्रा पर जा सकते हैं। किसी बच्चे की बात से पूरे दिन खुशी रहेंगे।
सिंह
आज हर क्षेत्र से आपको लाभ मिलेगा। आपकी प्रतिभा की सराहना होगी। सम्मान में वृद्धि होगी। कुंवारे लोगों की शादी की बात बन सकती है। विवाहित लोगों के जीवनसाथी के संग रिश्तों में सुधार आएगा।
कन्या
आर्थिक मामलों में पूरी तरह से सतर्कता बरतें। खर्च बढ़ेगा वहीं आज आप विवादों से दूर रहें। खानपान का ध्यान रखें, वरना तबीयत खराब हो सकती है।
तुला
आज का दिन भावुकता भरा रहेगा। आत्मसम्मान को चोट पहुंच सकती है। फिजूलखर्ची से बचने का प्रयास करें। जीवनसाथी से अनबन हो सकती है। सेहत में कोई खास बदलाव नहीं होगा।
वृश्चिक
आप लोगों के धन लाभ का योग बन रहा है। इसके साथ ही मान-सम्मान में भी वृद्धि होगी। कुंवारे लोगों के शादी के योग बनेंगे। विवाहित लोगों में प्रेम बढ़ेगा।
धनु
आपको बच्चों से जुड़ा कोई शुभ समाचार मिलेगा। रचनात्मक कार्य करेंगे। किसी करीबी से मुलाकात हो सकती है। मन प्रसन्न रहेगा। आपके दफ्तर में आपके कार्यों की प्रशंसा होगी।
मकर
नौकरी और बिजनेस के क्षेत्र में दिक्कतें आने वाली हैं। कोई अशुभ सूचना मिल सकती है। घर में भी मनमुटाव की स्थिति बनी रहेगी। मां की सेहत का ध्यान रखें।
कुंभ
आज आपको अपने परिवार का साथ मिलेगा। आपके सहकर्मी आपकी सराहना करेंगे। आज आपको धन लाभ होगा। दोपहर के बाद खर्चे बढ़ेंगे।
मीन
आज कोई नया काम शुरू ना करें। आपके काम का परिणाम विपरित हो सकता है। मानहानि का योग बन सकता है। विवाद होने के चांस हैं।
(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।)
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS