22 September 2020 लव राशिफल : आज का लव राशिफल (Today's Love Horoscope)

22 September 2020 आज का लव राशिफल (Aaj ka Love Rashifal) आज के दिन चंद्रमा वृश्चिक राशि में गोचर करेगा। यह चंद्रमा की नीच राशि है। ऐसे में कुछ जातको की अपने प्रेमी के साथ लड़ाई भी हो सकती है।इसलिए उन्हें आज संयम रखना चाहिए तो आइए जानते हैं आज का लव राशिफल।
22 सितंबर 2020 मेष लव राशिफल
मेष राशि के जो जातक रिलेशनशिप में हैं उनका प्रेमी आज कुछ भावुक हो सकता है।वहीं इस राशि के जो जातक विवाहित हैं उनके वैवाहिक जीवन में उतार चढ़ाव रह सकता है।
22 सितंबर 2020 वृषभ लव राशिफल
वृषभ राशि के जो जातक रिलेशनशिप में हैं उनका प्रेमी आज उनसे नाराज हो सकता है। इसलिए अपने प्रेमी से आज अनैतिकता की बातें न करें। वहीं इस राशि के जो लोग विवाहित हैं वह आज गृहस्थी में व्यस्त रह सकते हैं।
22 सितंबर 2020 मिथुन लव राशिफल
मिथुन राशि के जो जातक रिलेशनशिप में हैं उनका प्रेमी के साथ समय अच्छा बीतेगा। लेकिन शादीशुदा जातको के वैवाहिक जीवन में तनाव रह सकता है। इसलिए सोच समझकर ही कोई बात करें।
22 सितंबर 2020 कर्क लव राशिफल
कर्क राशि के जो जातक रिलेशनशिप में हैं उनके लिए आज का दिन अच्छा है। प्रेमी के साथ अच्छा समय गुजरेगा।वहीं इस राशि के जो जातक विवाहित हैं उनके लिए आज का दिन चुनौती भरा रह सकता है।
22 सितंबर 2020 सिंह लव राशिफल
सिंह राशि के जो जातक रिलेशनशिप में हैं वह आज प्रेमी के आगे विवाह का प्रस्ताव रख सकते हैं। वहीं इस राशि के विवाहित जातको के वैवाहिक जीवन में स्थिरता आएगी।
22 सितंबर 2020 कन्या लव राशिफल
कन्या राशि के जो जातक रिलेशनशिप मे हैं उन्हें आज अपने प्रेम जीवन में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। वहीं इस राशि के जो जातक विवाहित हैं उनका जीवनसाथी के साथ रिश्ता मजबूत होगा।
22 सितंबर 2020 तुला लव राशिफल
तुला राशि के जो जातक रिलेशनशिप में हैं आज उनके प्रेमी को किसी लंबी दूरी यात्रा पर जा सकता है। वहीं इस राशि के जो जातक विवाहित हैं उनके जीनवसाथी को आज स्वास्थय संबंधी परेशानी हो सकती है।
22 सितंबर 2020 वृश्चिक लव राशिफल
वृश्चिक राशि के जो जातक रिलेशनशिप में हैं आज उनकी अपने प्रेमी से लड़ाई हो सकती है।वहीं इस राशि के जो जातक शादीशुदा हैं आज उनमें अहंकार आ सकता है। जिसकी वजह से आपका अपने जीवनसाथी के साथ मतभेद हो सकता है।
22 सितंबर 2020 धनु लव राशिफल
धनु राशि के जो जातक रिलेशनशिप में हैं उनके आज लव मैरिज के योग बन रहे हैं। वहीं इस राशि के जो जातक विवाहित हैं उन्हें आज अपने जीवनसाथी की तरफ से कोई सरप्राइज मिल सकता है।
22 सितंबर 2020 मकर लव राशिफल
मकर राशि के जो जातक रिलेशनशिप में हैं उनके प्रेमी को आज उनकी कोई सच्चाई पता चल सकती है। वहीं इस राशि के जो जातक विवाहित हैं उनके लिए आज का दिन शुभ रहेगा।
22 सितंबर 2020 कुंभ राशिफल
कुंभ राशि के जो जातक प्रेम संबंधों में हैं उन्हें अपने प्रेमी से अच्छा बर्ताव करना चाहिए नहीं तो आपका उनके साथ झगड़ा हो सकता है।वहीं इस राशि के जो जातक विवाहित हैं उनका आज अपने जीवनसाथी पर अधिक खर्च हो सकता है।
22 सितंबर 2020 मीन राशिफल
मीन राशि के जो जातक रिलेशनशिप में हैं उनकी लव लाइफ में किसी तीसरे व्यक्ति के कारण परेशानी आ सकती है।वहीं इस राशि के जो जातक विवाहित हैं उन्हें अपने वैवाहिक जीवन पर ध्यान देना चाहिए।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS