23 अगस्त 2020: आज का राशिफल (Today's Horoscope)

आज का राशिफल (Today's Horoscope) 23 अगस्त 2020 को भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि है। इसके अलावा कैसा रहने वाला है आज आपका दिन आइए जानते हैं आज का राशिफल...
टिप्स ऑफ दी डे (Tips Of The Day)
आज भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि है।
आज का पंचांग
23 अगस्त 2020 का पंचांग
नक्षत्र : चित्रा
योग : शुभ
सूर्योदय: 05:55
सूर्यास्त : 18:52
मेष
रचनात्मक क्षेत्र में काम करने वालों के लिए यह समय अच्छी कमाई का दिन है। आप खुद को पहले से अधिक बेहतर स्थिति में पाएंगे। स्वस्थ रहने के लिए किसी भी चीज की अधिकता से बचें। परिवार का कोई युवा सदस्य आपसे अपनी फीलिंग्स कहेगा तो ऐसे में आप भी उसकी भावनाओं का जवाब प्यार से दें। छुट्टी की योजना बनाते समय आपको प्रैक्टिकल होने की आवश्यकता होगी। आपमें से जो किराए के लिए घर ढूंढ रहे हैं वे अपने अनुकूल घर पाने में सफल होंगे। शैक्षणिक मोर्चे पर जो पिछड़ रहे हैं वे रफ़्तार पकड़ेंगे। किसी विषय पर अपने विचार प्रकट करने के लिए इधर-उधर की बातें करने से बेहतर है कि सीधे मुद्दे पर आएं। स्थिर प्रेम भरा जीवन आपको अपने प्यार की ऊंचाइयों पर ले जाएगा।
शुभ अंक: 15
शुभ रंग: लाल
वृष
आर्थिक रूप से, आपका बैंक बैलेंस बेहतर ही होता जाएगा। कार्यक्षेत्र पर हुए कुछ विकास आपकी पसंद के हिसाब से नहीं होंगे। स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता आपमें से कुछ के लिए वरदान साबित होगी। लंबे समय तक काम में व्यस्त रहने के कारण आप परिवार को समय नहीं दे पा रहे हैं, लेकिन आप इसके लिए भरपाई कर लेंगे। छुट्टियों पर घूमने जाने वाले लोग इसका पूरा आनंद उठाएंगे। संपत्ति बेचने वालों को बाजार में अच्छी कीमत मिलने की संभावना है। पढ़ाई में बेहतर परिणाम के लिए आपको लगातार प्रयास करने होंगे। किसी भी ऐसी बात में शामिल न हों, जिसके लिए बाद में पछताना पड़े। अपने प्रेम से ऐसा कोई वादा ना करें जिसे आप पूरा नहीं कर पाएं।
शुभ अंक: 17
शुभ रंग: हल्का नीला
मिथुन
अपनी बचत को और बढ़ाने के लिए वित्तीय मोर्चे पर थोड़ा बचाना सीखें। कार्यक्षेत्र में आपकी कड़ी मेहनत उन लोगों द्वारा देखी जा सकती है जो आपके लिए मायने रखते हैं। टेबल पर काम करने वालों को ठीक शरीर रखने के लिए कुछ व्यायाम अपनाने पड़ेंगे। जिस चीज पर आपको पूरा भरोसा है उसके लिए अपने माता-पिता या परिवार के सदस्यों को मनाने में आपको कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। आपमें से जो लंबी यात्रा पर जाना चाहते हैं वे आराम से यात्रा का आनंद लेंगे। संपत्ति पर पारिवारिक विवाद सुलझने के संकेत हैं। आज आप अपने विपरीत लिंग वाले व्यक्ति से मुलाकात कर सकते हैं और संभव है कि यह आपका प्यार बन जाए।
शुभ अंक: 1
शुभ रंग: बेबी पिंक (हल्का गुलाबी)
कर्क
अनपेक्षित खर्चों के लिए बजट में कोई स्थान ना होने से आपको आर्थिक रूप से नुकसान पहुंच सकता है। कार्यक्षेत्र में आपकी निरंतरता और उत्कृष्ट नेटवर्किंग कौशल आपको कॉर्पोरेट सीढ़ी पर आगे बढ़ने में मदद करेगी। संपत्ति पर पारिवारिक विवाद सुलझने के संकेत हैं। पारिवार के मामले में आप निश्चिंत रहें कि जो बदलाव आपको पसंद नहीं हैं वे नहीं होंगे। यात्रा करने के लिए यह उत्तम समय है और मजेदार यात्रा के योग भी बन रहे हैं। पढ़ाई में आप अच्छा प्रदर्शन करेंगे। आज आपका ईर्ष्या पक्ष साफ नजर आएगा। रोमांटिक मोर्चे पर आपकी जल्दबाजी आपके खिलाफ साबित हो सकती है।
शुभ अंक: 15
शुभ रंग: रॉयल ब्लू
सिंह
विलंबित भुगतान अंततः प्राप्त होगी। व्यवसायिक क्षेत्र में सफलता आपके कदम चूमेंगी और आपकी प्रतिष्ठा में इजाफा होगा। कोई भावनात्मक चोट शारीरिक बीमारी के रूप में प्रकट कर सकती है। परिवार आपके सपनों को साकार करने में सहायक सिद्ध होगा। ऑफिस जाना आपमें से कुछ के लिए आसान हो जाएगा। आप जो भी काम करेंगे उसमें आपका स्पष्ट दृष्टिकोण और दृढ़ता आपके लिए वरदान साबित होंगे। पढ़ाई में पिछड़ने वाले जरा सी मेहनत से इस कमी को दूर कर लेंगे। आपको किसी सेमीनार या कार्यक्रम में अतिथि के रूप में आमंत्रित किया जा सकता है। आपकी रोमांटिक इच्छा आज पूरी हो सकती है क्योंकि आपका साठो आपके सुझावों के प्रति बहुत उत्सुक है।
शुभ अंक: 4
शुभ रंग: नेवी ब्लू
कन्या
किसी की अच्छी वित्तीय सलाह से आपको आज मुनाफा हो सकता है। आज के दिन आप खुद को बेहद खुश पाएंगे क्यंकि व्यक्तिगत और कार्यक्षेत्र दोनों मोर्चों पर काम सरलता से हो रहे हैं। आप जल्द ही अपने वर्कआउट रूटीन के कारण बेहतर स्वास्थ्य पाने में सफल होंगे। परिवार में विवाह योग्य व्यक्ति के लिए उपयुक्त मैच मिलने की संभावना है। किसी बाहरी गतिविधि में आपकी रुचि बढ़ने की संभावना है। पहले पहल करने से आज आप एक आकर्षक सौदा पाने में सफल होंगे। कुल मिलाकर आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। किसी विपरीत लिंग के व्यक्ति के ध्यान देने से आपके चेहरे पर अजब सी ख़ुशी दिखाई देगी।
शुभ अंक: 22
शुभ रंग: डार्क ग्रे
तुला
वित्तीय मोर्चे पर बचत करते रहना आपके लिए उचित है। आपका दूसरे की मदद करने का स्वभाव कार्यक्षेत्र में आपको खूब वाहवाही दिलाएगा। स्वास्थ्य के प्रति आपकी सजगता आपको शारीरिक रूप से स्वस्थ बनाए रखेगी। आप आपेंगे कि आपका परिवार आपकी कमियों को स्वीकार कर रहा है। आपमें से जो संपत्ति खरीदना चाहते हैं वे आज इसे बुक करा सकते हैं। आपने जो प्रतियोगी परीक्षा दी थी उसमें आप बहुत अच्छे अंकों से पास होंगे। कम काम होने से आप अपने लिए कुछ समय निकाल पाएंगे। आपके जीवन में रोमांस आ रहा है क्योंकि जिसे आप चाहते हैं वह आपको सकारात्मक संकेत दे रहा है।
शुभ अंक: 3
शुभ रंग: बेज
वृश्चिक
आप किसी महत्वपूर्ण चीज के लिए लंबे समय से वित्तीय सहायता मिलने की उम्मीद कर रहे हैं, आज वो मदद आपको मिल सकती है। वे जो कुछ समय से बीमार हैं, वे धीमे लेकिन लगातार स्वास्थ्य में सुधार पाएंगे। कार्यक्षेत्र में फेरबदल होने से आपको अधिकारी बनाया जा सकता है। आप परिवार के साथ यात्रा की योजना बना सकते हैं और आप इसका पूरा आनंद लेंगे। सरकारी सेवा में कार्यरत लोग जो छुट्टी चाह रहे थे आज उन्हें अवकाश मिलने की संभावना है। आज विरासत के माध्यम से आपके पास संपत्ति आ सकती है। उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे छात्र अच्छे अंकों से पास होंगे और छात्रवृत्ति की उम्मीद भी कर सकते हैं। आप शहर में चर्चा का विषय बन सकते हैं क्योंकि युवा आपकी सफलता का अनुकरण करने की कोशिश कर रहे हैं। रोमांटिक मोर्चे पर आप जिसे प्यार करते हैं उसके साथ एक स्थिर संबंध होने की संभावना है।
शुभ अंक: 6
शुभ रंग: नेवी ब्लू
धनु
आज किसी कीमती चीज पर कम खर्च करना संभव है, लेकिन इसके लिए आपको अपनी मोलभाव करने की शक्तियों का उपयोग करने की आवश्यकता होगी। किसी महत्वपूर्ण कार्य के लिए आप पर भरोसा किया जा सकता है। कुर्सी-टेबल से चिपके लोगों के लिए अतिरिक्त प्रयासों के माध्यम से फिटनेस का ध्यान रखना संभव है। किसी पारिवारिक मुद्दे पर तत्काल विचार करने की आवश्यकता हो सकती है। एक शानदार जगह आपके घूमने जाने के लिए उचित जगह साबित हो सकती है। संपत्ति का मुद्दा आपके पक्ष में तय हो सकता है। छात्रों द्वारा की गई अच्छी तैयारी उनके आत्मविश्वास को बढ़ाएगी। आपमें से कुछ बेहतरीन मौसम में समय बिता सकते हैं। प्यार के मामले में कोई आप में दिलचस्पी दिखाना शुरू कर सकता है!
शुभ अंक: 6
शुभ रंग: क्रीम
मकर
आपमें से जो खरीदारी करने निकले हैं वे अच्छे सौदे की उम्मीद कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में जिस चीज़ को लेकर आप आशंकित थे वह आपके लिए लाभप्रद सिद्ध होगी। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव हो सकता है, लेकिन आप इस पर काबू पा लेंगे। आज घर में खुशहाली बनी रहेगी। सड़क मार्ग से लंबी दूरी की यात्रा करने वाले लोगों के लिए यात्रा आरामदायक रहेगी। संपत्ति प्राप्त करना आपमें से कुछ के भाग्य में है। छात्र प्रतियोगिता में अच्छे अंक प्राप्त करने के लिए तैयार हैं। सफलता का एक और तमगा आपके नाम होने वाला है। अपने प्यार को पाने के लिए मेहनत करना आपके लिए सही रहेगा।
शुभ अंक: 9
शुभ रंग: कॉफी
कुंभ
अप्रत्याशित स्रोतों से पैसा आज आपके खाते में आएगा। कार्यक्षेत्र में किसी प्रतिष्ठित पद के लिए वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा आपको चुना जा सकता है। स्वस्थ आहार का चयन करना अच्छे स्वास्थ्य को पाने की दिशा में सही कदम होगा। किसी पारिवारिक समारोह में आप सुर्खियों में रहेंगे। यात्रा पर जाने के लिए सितारे आपके अनुकूल हैं, इसलिए आउटिंग की योजना बनाएं। आज संभावना है कि आप कोई नई संपत्ति खरीदें। शैक्षणिक रूप से, आपमें से कुछ अच्छी तरह से तैयार हैं। आपकी मदद की आपके मित्र या पड़ोसी बहुत प्रशंसा करेंगे। आपके प्यार भरे रिश्ते में आपके सकारात्मक योगदान से इसे और मजबूती मिलेगी।
शुभ अंक: 5
शुभ रंग: सी ग्रीन
मीन
नए उद्यम को शुरू करने के इच्छुक लोगों को ऋण प्राप्त होगा। कार्यक्षेत्र में आपको जो भी हासिल होगा वह आपके अपने ही प्रयासों की वजह से मिलेगा। हाल ही में अपनाई गई डाइट योजना आपके लिए लाभदायक सिद्ध होगी। में कोई सदस्य अपनी किसी इच्छा के लिए ना सुनने को तैयार नहीं है, इसलिए आपको उन्हें समझाने के लिए कूटनीति का उपयोग करना होगा। आउटिंग के लिए बाहर जाना आपको बहुत खुशी प्रदान करेगा। नई संपत्ति की खरीद आज संभव है। शैक्षणिक मोर्चे पर प्रयासों को पुरस्कृत किया जाएगा। रोमांटिक फ्रंट रोमांचक से भरा होगा क्योंकि आपका प्रेमी आपके लिए कुछ विशेष योजनाएं बना रहा है।
शुभ अंक: 4
शुभ रंग: बैंगिनी
टिप्स
1. बीमार व्यक्ति के कमरे में बैंगनी फूल रखें। नीला रंग और लाल रंग यांग के ताकतवर ऊर्जा को संतुलित करता है, इसलिए यह बीमारी की वजह से कमजोर हो चुके व्यक्ति को दुबारा अपनी ऊर्जा समेटने में मदद करता है।
2. अपने बैठक कक्ष में एक बुद्धा की मूर्ति लगाएं। बुद्धा की हंसने वाली मूर्ति लगाने से आपके जीवन में भी खुशी आएगी।
3. घर में कोई ऐसी तस्वीर लगाएं जिस में यिन-यांग का रंग शामिल हो। यह आपके घर में सामंजस्य और दोस्ताना माहौल बनाकर रखता है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS