23 January 2022 राशिफल: क्या कहते हैं आपके सितारे, जानें रविवार का राशिफल (Today Horoscope)

23 January 2022 राशिफल: क्या कहते हैं आपके सितारे, जानें रविवार का राशिफल (Today Horoscope)
X
  • राशि के अनुसार जानें, कैसा रहने वाला है आपका ये दिन
  • जानें, आज आपको क्या मिलने वाला है।

23 January 2022 आज का राशिफल (Aaj ka Rashifal) आज के दिन माघ मास के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि और रविवार है। इसके अलावा कैसा रहने वाला है आज आपका दिन आइए जानते हैं आचार्य अभिनव दुबे के अनुसार आज का राशिफल...

टिप्स ऑफ दी डे (Tips Of The Day)

आज माघ मास के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि है।

23 जनवरी 2022 पंचांग

नक्षत्र : उत्तरा फाल्गुनी, हस्त

करण: तैतिल, गर, वणिज

योग : अतिगण्ड, सुकर्मा

सूर्योदय : 07:14 AM

सूर्यास्त : 05:53 PM

ये भी पढ़ें: Gochar 2022: जीवन में सुख-समृद्धि का कारक है शुक्र ग्रह, जानें इसकी सीधी चाल का प्रभाव और उपाय


मेष

आपके लिए दिन अच्छा रहने वाला है। आपके कामों में सफलता मिलेगी और आपका मन भी प्रसन्न होगा। परिवार और दांपत्य जीवन में सुख की प्राप्ति होगी और जीवन साथी आपको कोई ऐसी सलाह दे सकता है, जो आपके लिए मार्ग खोलेगी। आपको धन लाभ होगा। अपने जीवन साथी के साथ किसी शादी समारोह में जा सकते हैं। जो प्रेम जीवन में हैं उनके लिए भी दिन अच्छा रहेगा। काम के सिलसिले में आपको अच्छे नतीजे मिलने के लिए दिन बेहतर है। स्वास्थ्य थोड़ा कमजोर रह सकता है, इस पर ध्यान दें।


वृषभ

आपके लिए आज का दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। स्वास्थ्य थोड़ा कमजोर रहेगा, लेकिन काम के सिलसिले में अच्छे नतीजे मिलेंगे। बरसों से जिस दिन की आपको तलाश थी आज वही दिन है। काम के सिलसिले में आपको वैसा नतीजा मिल सकता है जैसे आप चाहते हैं। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा और मान सम्मान में वृद्धि होगी। यात्राओं पर जाने के लिए दिन अनुकूल नहीं है। खर्चे थोड़े से बढ़ सकते हैं। बेवजह की यात्रा आपका दिन खराब कर सकती है, इसलिए उससे बचना चाहिए। परिवार का वातावरण बेहद खुशनुमा रहेगा।


मिथुन

ऐसी गतिविधियों में शामिल हों जो रोमांचक हों और आपको सुकून दें। अपने गुस्से पर काबू रखें और ऑफिस में सबके साथ ढ़ग से व्यवहार करें अगर आप ऐसा नहीं करते तो आपकी जॉब जा सकती है और आपकी आर्थिक स्थिति खराब हो सकती है। बच्चों के साथ ज़्यादा सख़्ती उन्हें नाराज़ कर सकती है। ख़ुद को नियंत्रित रखने और यह याद रखने की ज़रूरत है कि ऐसा करने से आप अपने और उनके बीच दीवार खड़ी कर लेंगे। आज किसी ऐसे इंसान से मिलने की संभावना है जो आपके दिल को गहराई से छूएगा। व्यापारियों के लिए अच्छा दिन है। व्यवसाय के लिए अचानक की गयी कोई यात्रा सकारात्मक परिणाम देगी। ऑफिस से जल्दी घर जाने का प्लान आज आप ऑफिस पहुंचकर ही कर सकते हैं। घर पहुंचकर आप मूवी देखने या किसी पार्क में परिवार के लोगों के साथ जाने का प्लान बना सकते हैं। आपका जीवनसाथी आपकी बहुत तारीफ़ करेगा और आप पर बहुत स्नेह करेगा।


कर्क

आपके लिए दिन सामान्य से थोड़ा बेहतर रहेगा। परिवार में सुख शांति रहेगी जिससे आपका मन प्रसन्न होगा। आपकी माताजी आज के दिन को बेहतर तरीके से जिएंगी। उनका आशीर्वाद भी आपको मिलेगा। काम के सिलसिले में आपको कुछ निराशा का सामना करना पड़ सकता है। खर्चे भी काफी होंगे जिससे आपकी पॉकेट पर बोझ पड़ेगा, इसलिए थोड़ा ध्यान से खर्च करें। धन के निवेश के लिए दिन अनुकूल नहीं है, इसलिए थोड़ी प्रतीक्षा करें।


सिंह

आपका तेज़ काम आपको प्रेरित करेगा। सफलता हासिल करने के लिए समय के साथ अपने विचारों में बदलाव लाएँ। इससे आपका दृष्टिकोण व्यापक होगा, समझ का दायरा बढ़ेगा, व्यक्तित्व में निखार आएगा और दिमाग़ विकसित होगा। अतिरिक्त आय के लिए अपने सृजनात्मक विचारों का सहारा लें। बच्चों को पढ़ाई पर ध्यान लगाने और भविष्य के लिए योजना बनाने की ज़रूरत है। आज आप कोई दिल टूटने से बचा सकते हैं। प्रभावशाली लोगों से संपर्क करना आपके लिए अच्छे परिणाम लाएगा। आज जीवनसाथी के साथ समय बिताने के लिए आपके पास पर्याप्त समय होगा। आपके प्रेम को देखकर आज आपका प्रेमी गदगद हो जाएगा। जीवन साथी के स्वास्थ्य को लेकर आप चिंतित रह सकते हैं।


कन्या

आपका दिन सामान्य तरीके से बीतेगा। प्रेम जीवन में आप अपने समय को लगाएंगे। कार्यों में रुकावट आ सकती है। काम के सिलसिले में अच्छे नतीजे मिलने में कमी रहेगी, जिससे आपकी कुछ योजनाएं अटक सकती हैं। पारिवारिक जीवन में परेशानी आ सकती है। घर पर किसी बड़े बुजुर्ग की सेहत बिगड़ सकती है। आप अपने साहस के बल पर चुनौतियों का सामना करेंगे। यात्रा के लिए दिन अनुकूल नहीं है। घर परिवार की जरूरतों पर ध्यान दें और कार्यक्षेत्र में मन लगाएं।


तुला

आपके हँसी-मज़ाक़ का लहज़ा किसी दूसरे को आपकी तरह इस क्षमता को विकसित करने के लिए प्रेरित कर सकता है। आपसे उसे यह सबक़ मिलेगा कि ज़िंदगी की ख़ुशी बाहरी चीज़ों में नहीं, बल्कि ख़ुद के ही भीतर है। आर्थिक जीवन की स्थिति आज अच्छी नहीं कही जा सकती आज आपको आपको बचत करने में मुूश्किलें आ सकती हैं। अगर आपके मन में तनाव है तो किसी नज़दीकी रिश्तेदार या दोस्त से बात करें, इससे आपके दिल का बोझ हल्का हो जाएगा। कोई अच्छी ख़बर या जीवनसाथी/प्रिय से मिला कोई संदेश आपके उत्साह को दोगुना कर देगा। पेशेवर तौर पर आज का दिन सकारात्मक रहेगा। इसका भरपूर उपयोग करें। खाली वक्त का आज आप सदुपयोग करेंगे और उन कामों को पूरा करने की कोशिश करेंगे जो बीते दिनों पूरे नहीं हो पाए थे। आज से पहले शादीशुदा ज़िन्दगी इतनी अच्छी कभी नहीं रही।


वृश्चिक

आपको खर्चो पर नियंत्रण पाने के लिए अपना बजट प्लान करने की जरूरत है। आपके खर्चे काफी बढ़े हुए जिन्हें नियंत्रण में रखना आपकी जिम्मेदारी है। आपको इससे परेशानी भी हो रही है। कोई भी ऐसी बात ना बोले जो आपके किसी अपने को चोट पहुंचाए। सोच समझकर बोलें। अपने भोजन को पर्याप्त समय दें। शरीर कमजोर हो सकता है। क्रोध पर नियंत्रण रखें। पारिवारिक जीवन में सुख मिलेगा। किसी नए वाहन को खरीदने की प्लानिंग करेंगे। दांपत्य जीवन में कुछ समस्या आ सकती है जिसकी वजह आपका स्वभाव या आपका व्यवहार बदल सकता है। जो लोग प्रेम में है उन्हें भी संभलकर चलना होगा।


धनु

प्यार, उम्मीद, सहानुभूति, आशावादिता और निष्ठा जैसी सकारात्मक भावनाओं को अपनाने के लिए ख़ुद को प्रोत्साहित करें। एक बार ये गुण आपके अंदर रच-बस जाएँ, तो हर हालात में वे ख़ुद ही सकारात्मक तरीक़े से उभर आएंगे। जेवर और एंटीक में निवेश फ़ायदेमंद रहेगा और समृद्धि लेकर आएगा। दोस्तों के साथ घूमना-फिरना मज़ेदार रहेगा। लेकिन ज़्यादा पैसे ख़र्च न करें, नहीं तो आप खाली जेब लेकर घर पहुँचेंगे। प्यार के सकारात्मक संकेत आपको मिलेंगे। आज आपके पास अपनी धनार्जन की क्षमता को बढ़ाने के लिए ताक़त और समझ दोनों ही होंगे। बेवजह की उलझनों से दूर होकर आज आप किसी मंदिर, गुरुद्वारे या किसी भी धार्मिक स्थल पर अपना खाली समय बिता सकते हैं। आपको महसूस होगा कि आपका जीवनसाथी इससे बेहतर पहले कभी नहीं हुआ।


मकर

आपको अपने काम पर ध्यान लगाना होगा। तभी आप अपने बॉस को खुश कर पाएंगे और अपना अच्छा प्रदर्शन कर पाएंगे। काम में मन ना लगाने से कई समस्याएं सामने आ सकती हैं। खर्चे आपके काफी बड़े हुए हैं, जिन पर लगाम लगाना भी आपको जरूरी होगा। अपने विरोधियों से आप हावी रहेंगे जिससे आपको चुनौतियों का सामना करने में मदद मिलेगी। आप का मनोबल बढ़ेगा। आंशिक धन लाभ के योग बनेंगे। प्रेम जीवन में कुछ दिक्कत आ सकती है। लेकिन जो लोग दांपत्य जीवन जी रहे हैं उनके लिए दिन बेहतर रहेगा। परिवार का वातावरण आपके पक्ष में जाएगा और आपको परिवार के लोग किसी प्रकार के लाभ दिलवा सकते हैं।


कुंभ

आपको आज भाग्य का साथ मिलेगा। थोड़ा संघर्ष आपने किया है, उसका फल भी आपको आज मिल सकता है। किसी सुखद यात्रा पर जाने के योग बनेंगे। काम के सिलसिले में आपको सुखद नतीजे प्राप्त होंगे और आपकी इच्छाएं पूरी होंगी। मन प्रसन्न रहेगा। मन में दूसरों के प्रति प्रेम की भावना बढ़ेगी जिससे परिवार दांपत्य जीवन दोनों में ही खुशी का माहौल रहेगा। यदि आप किसी से प्यार करते हैं तो वह आपसे दूर जा सकते हैं, इसलिए अपनी बातों पर ध्यान देकर ही उनसे बातचीत करें।


मीन

आपको ध्यान से कार्य करना होगा। क्योंकि आपके कार्य पर दुश्मन की नजरें हैं। कामों में रुकावट आने से मन दुखी हो सकता है। हालांकि भाग्य की ओर से कोई कमी नहीं होगी। सोच समझकर निर्णय लें और संभव हो तो किसी वरिष्ठ व्यक्ति की सलाह लेकर काम करें। सफलता मिलेगी। पारिवारिक जीवन के लिए दिन अच्छा रहेगा, हालांकि किसी बड़े का स्वास्थ्य परेशान कर सकता है। संतान को अच्छे नतीजे मिलेंगे। प्रेम जीवन के लिए दिन बेहतर रहेगा, लेकिन शादीशुदा जातकों को आज काफी बेहतर नतीजे मिलेंगे।

(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें)

Tags

Next Story