23 जुलाई 2020: आज का राशिफल (Today's Horoscope)

आज का राशिफल (Today's Horoscope) 23 जुलाई को सावन मास की शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि है। तथा आज सावन मास की हरियाली तीज का व्रत है। इसके अलावा कैसा रहने वाला है आज आपका दिन आइए जानते हैं आज का राशिफल...
टिप्स ऑफ दी डे (Tips Of The Day)
आज सावन मास की शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि है। आज सावन मास की हरियाली तीज का व्रत है।
आज का पंचांग
23 जुलाई 2020 का पंचांग
नक्षत्र : मघा
योग : व्यातिपात
सूर्योदय: 05:38
सूर्यास्त : 19:18
मेष
फिजूलखर्ची दिखाई दे रही है। व्यवसाय से जुड़ी कोई बड़ी योजना बना सकते हैं। सेहत संबंधी कोई समस्या नहीं रहेगी। संयुक्त परिवार की समस्याओं में अनदेखी आप पर बहुत दबाव बना सकती है। घर ख़रीदने से पहले दस्तावेज भलीभांति पढ़ लें। छात्रों को अपना टैंपो बनाए रखना होगा।
लव फोकस-एक रोमांटिक शाम आपका इंतजार कर रही है।
शुभ अंक - 17
शुभरंग -मरून
वृष
आर्थिक स्थिति का पुनः आंकलन करने की ज़रूरत पड़ेगी। कमीशन पर काम कर रहे जातकों के लिए अनुकूल समय है। सेहत को अतिरिक्त देखभाल की जरूरत पड़ सकती है। किसी भी प्रकार की अधिकता में लिप्त न हों। जीवन में प्राइवेसी की कमी खल सकती है। प्रॉपर्टी और धन संबंधी मामलों को प्राथमिकता दें। छात्रों को अपने मकसद में कामयाबी मिलेगी।
लव फोकस-प्रेम प्रस्ताव स्वीकार भी हो सकता है।
शुभ अंक - 18
शुभ रंग - लाल
मिथुन
नियंत्रित खर्चों के कारण आर्थिक स्थिति को स्थिर कर पाएंगे। इसी काम को पूरा करने में जरूरत से अधिक समय ले सकते हैं। कसरत करते हुए बीच बीच में ब्रेक लेना न भूलें। बच्चों की उपलब्धियों पर गर्व महसूस होगा। नए घर या दुकान के अधिग्रहण के लिए कदम उठाने से पहले सोच समझ लें। सतर्क रहें। छात्र प्रतिस्पर्धा के दौरान प्रतिद्वंदियों से दो कदम आगे ही रहेंगे।
लव फोकस-आपके रोमांटिक प्रयास सकारात्मक परिणाम लाने में सक्षम है।
शुभ अंक - 11
शुभ रंग - हल्का गुलाबी
कर्क
अच्छी सेहत के लिए अपना वर्कआउट रुटीन फिर से शुरू कर सकते हैं। एक ही स्कीम पर पूरा पैसा न लगाएं। हर काम के लिए राजी होना आपके लिए वरदान साबित होगा। प्रतियोगिता में जीत हासिल होगी। कार्यक्षेत्र में परिस्थिति अनुकूल बनी रहेगी। पारिवारिक परिस्थितियों को बिगड़ने ना दें। उन्हें संभालने की हर मुमकिन कोशिश करने की ज़रूरत है। शिक्षा के स्तर पर कॉम्पटीशन बढ़ता ही जा रहा है।
लव फोकस-सुझाव देने से पहले जीवन साथी का मूड भांप लें।
शुभ अंक - 22
शुभ रंग - मेजेंटा
सिंह
अगर दान करने की स्थिति में नहीं है तो मजबूरी में तो दान ना करें। ड्यूटी टाइमिंग को लेकर कुछ समस्या हो सकती है। इस समस्या को सौहार्दपूर्ण तरीके से हल करने की जरूरत पड़ेगी। बैलेंस डाइट आपको फिट और एनर्जेटिक रखेगी। कोई शिकायती परिजन आपको परेशान कर सकता है। इस स्थिति को चतुराई से संभालने की जरूरत है। यात्रा सफल रहेगी, उसमें कोई परेशानी नहीं होगी। कड़ी प्रतिस्पर्धा के लिए अच्छी तैयारी सफलता का वादा करती है।
लव फोकस-आपके शब्द प्रेमी या प्रेमिका का मूड बेहतर बनाने में मदद करेंगे।
शुभ रंग -22
शुभ रंग - पीला
कन्या
धन बचाने के महत्व को समझें। बचाया हुआ धन आपातकाल में काम आ सकता है। काम का बोझ बढ़ने के बावजूद आपकी परफॉर्मेंस में कमी नहीं आएंगी। सेहत की देखभाल आपकी प्राथमिकता बना रहेगा। जीवनसाथी के साथ झगड़े की स्थिति उभर सकती है। छात्र सावधानी बरतें व उन लोगों से प्रशंसा हासिल करेंगे जो मायने रखते हैं। अतीत के खुशनुमा पलों को याद करेंगे।
लव फोकस-रिश्तों की तनातनी का समाधान खोजने की कोशिश करेंगे।
शुभ अंक - 15
शुभ रंग – फॉरेस्ट ग्रीन
तुला
रातों रात अमीर बनाने वाली स्कीमों से बचें। वरिष्ठ अधिकारियों का समर्थन लेने में सफल रहेंगे। इस बात की परवाह न करें कि दूसरे क्या कहते हैं। दकियानूसी बीमारी से निजात मिलेगी। परिवार के साथ सुखद समय बिताएंगे। परिवारिक एकजुटता को देखकर मन बाग बाग हो उठेगा। मकान या प्लॉट का कब्जा मिल सकता है। छात्र महत्वपूर्ण लोगों को प्रभावित करने में सफल होंगे।
लव फोकस-आप प्रेमी या प्रेमिका की हरकतों पर संदेह हो सकता है।
शुभ अंक - 6
शुभ रंग - सफेद
वृश्चिक
महंगा सामान खरीदने के लिए आपके पास पर्याप्त धन है। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत रंग ला रही है। बीमार जातकों की सेहत में सुधार होने लगा है। जीवनसाथी से उम्मीद के अनुसार समर्थन नहीं मिल रहा है। प्रॉपर्टी से जुड़ी हर बारीकी को देखने की कोशिश करें। मन पसंद इंस्टिट्यूट में एडमिशन की इच्छा रहेगी। ये थोड़ा मुश्किल होगा लेकिन नामुमकिन नहीं।
लव फोकस-तनावपूर्ण संबंधों को सुधारने की कोशिश करेंगे।
शुभ अंक - 4
शुभ रंग - गहरा गुलाबी
धनु
हाथ कसकर पैसे बचाने की कवायद जारी रहेगी। व्यक्तिगत और व्यवसायिक प्रतिबद्धताओं के बीच फंसेंगे। प्राथमिकता तय करना मुश्किल हो सकता है। अनुशासित जीवन जीने पर ज़ोर लगाएं। पारिवारिक मसले में बड़ों को अपने पक्ष में रखना महत्वपूर्ण होगा। छात्रों को अपेक्षित मदद मिल जाएगी। इस मदद के बलपर अपना सपना सच कर सकते हैं।
लव फोकस-आपकी बहुमुखी प्रकृति किसी को आपकी तरफ आकर्षित कर सकती है।
शुभ अंक -18
शुभ रंग - गहरा बैंगन
मकर
व्यर्थ के खर्चों से बचने की कोशिश करेंगे। कार्यक्षेत्र की परिस्थितियां कुछ प्रतिकूल बनी रह सकती है। हालात जैसे भी हों आप उनसे पार पा ही जाएंगे। स्वयं इलाज कर मामूली बीमारी से छुटकारा पाने में सफल रहेंगे। परिवार वाले आपको आउटिंग के लिए मजबूर कर सकते हैं। परिजनों को निराश करना सही नहीं होगा। छात्रों के अकैडमिक रिकॉर्ड करियर के दरवाजे खोल देंगे।
लव फोकस-आपका साथ प्रेमी या प्रेमिका का आत्मविश्वास बढ़ाएगा।
शुभ अंक - 9
शुभ रंग - रोज
कुंभ
आर्थिक सुख समृद्धि बनी रहेगी। बचत भी हो रही है। कार्यक्षेत्र में तनातनी की स्थिति बनी रह सकती है। एक्टिव लाइफस्टाइल अपनाने के लिए उत्साहित रहेंगे। घर में विवाह समारोह की तैयारी में व्यस्त रह सकते हैं। पारिवारिक मसले सूझ-बूझ के साथ सुलझ जाएंगे। छात्रों को प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी। किसी ख़ास काम के लिए छात्रों का चयन हो सकता है।
लव फोकस- लव लाइफ में जान डालने के लिए कुछ नया करने की जरूरत है।
शुभ अंक - 18
शुभ रंग - रोज
मीन
नियमित दवा का सेवन करने से बीमारी से छुटकारा पाना मुमकिन है। जो भी खर्चा करें परिजनों के साथ संयुक्त रूप से करें। कार्यक्षेत्र में महत्वपूर्ण फैसले लेने पड़ सकते हैं। कोई आपको कसरत करने के लिए प्रेरित कर सकता है। कामकाज से जुड़ी यात्रा सफल रहेगी। प्रॉपर्टी बेचने के प्रयास सफल होंगे। हालांकि इस मामले में तत्काल प्रतिक्रिया की उम्मीद न करें। शिक्षा के स्तर पर कुछ महत्वपूर्ण हासिल हो सकता है।
लव फोकस-समान विचारधारा और संवेदनशील व्यक्तियों के साथ प्यार की बात बन सकती है।
शुभ अंक - 2
शुभ रंग - हल्का ग्रे
टिप्स
• आपका रिश्ता मजबूत और फलता फुलता रहे इसके लिए आप घर के पिछले यार्ड में दाहिने कोने पर फल का जोड़ा पौधा लगाए।
• शयनकक्ष में व्यायाम के अभ्यास का सामान नहीं रखें। इससे आपको हर वक्त काम की चिंता सताती रहेगी, जो अच्छे रिश्ते के लिए सही नहीं है।
• करियर में सफलता के लिए आसपास हरेभरे पौधे लगाकर रखें। हरा पौधा करियर में उन्नति का प्रतीक माना जाता है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS