23 अक्टूबर 2020: आज का शारदीय नवरात्रि राशिफल (Today's Shardiya Navratri Horoscope)

23 अक्टूबर 2020: आज का शारदीय नवरात्रि राशिफल (Todays Shardiya Navratri  Horoscope)
X
आज शारदीय नवरात्रि का सातवां दिन है। इसके अलावा कैसा रहने वाला है आज आपका दिन आइए जानते हैं आज का शारदीय नवरात्रि राशिफल...

आज का राशिफल (Today's Horoscope) 23 अक्टूबर 2020 को शारदीय नवरात्रि का सातवां है। इसके अलावा कैसा रहने वाला है आज आपका दिन आइए जानते हैं आज का राशिफल...

मेष

नवरात्रि का सातवां दिन मेष राशि के जातकों के लिए अत्यंत शुभ रहने वाला है। बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा। पारिवारिक स्तर पर खुशियों में बढ़ोत्तरी संभव है। उपहार या सम्मान के भी योग हैं। स्वास्थ्य के प्रति उदासीन ना रहें।

टिप: परिवार को समय दें।

वृषभ

दिन आपके फेवर में रहेगा। करियर मेंसफलता मिलेगी। गरीबों की सहायता करने से लाभ होगा। दांपत्य जीवन में सुधार आएगा। पारिवारिक जीवन में संतुलन बनाए रखने की जरूरत है। अपनी सेहत पर ध्यान दें।

टिप: सकारात्मक रहें।

मिथुन

माता कालरात्रि की भक्ति से दिन सकारात्मकता से परिपूर्ण रहेगा। आपको अपने काम के प्रति अधिक ध्यान देकर मेहनत से काम करना होगा। आपको अच्छी सफलता प्राप्त होने के योग हैं। धार्मिक प्रवृति में वृद्धि होगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।

टिप:निर्णय सोच समझकर लें।

कर्क

कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन बढ़िया रहेगा। रचनात्मक प्रयास सार्थक होंगे। आज आपको अपनों का प्यार मिलेगा। पद, प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। सेहत अच्छी रहेगी। खान-पान पर विशेष ध्यान दें।

टिप: आर्थिक निवेश सोच समझ कर करें।

सिंह

आज का दिन आपके लिए उम्मीदों से भरा रहेगा। मांगलिक कार्य की दिशा में सफलता मिलेगी। जल्द ही कोई खुशखबरी मिलने को मिलेगी। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। पारिवारिक मामलों में संयम रखें। स्वास्थ्य के प्रति सावधानी बरतें।

टिप: लक्ष्य पर फोकस करें।

कन्या

आज का दिन आपके लिए श्रेष्ठ और मंगलकारी रहेगा। शिक्षा के क्षेत्र में आ रही परेशानियां जल्द ही दूर होंगी और आर्थिक मामलों में सुधार आएगा। परिवार का माहौल भी अच्छा रहेगा। आप भी परिवार के लोगों के साथ समय व्यतीत करेंगे।

टिप: वाणी में मधुरता बनाए रखें।

तुला

नवरात्रि का सातवां दिन आपके लिए अति शुभ रहेगा। आप अपनी बुद्धि और कौशल से इनकम के नए रास्ते खोजेंगे। प्रेम जीवन में सफलता मिलेग और खुशियों का दौर जारी रहेगा। अपनी सेहत पर ध्यान दें।

टिप: अनावश्क खर्चों से दूरी बनाएं।

वृश्चिक

वृश्चिक राशि के जातकों पर नवरात्रि के दौरान मां लक्ष्मी की विशेष कृपा बनी हुई है। आर्थिक मामलों में सुधार होगा। रचनात्मक कार्य फलीभूत होंगे। अपने लक्ष्य पर फोकस करें। विवाहित जातकों को गृहस्थ जीवन का सुख मिलेगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।

टिप: परिवार को समय दें।

आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहने वाला है। आप आज नई ऊर्जा का संचार महसूस करेंगे। पैसे कमाने के लिए आप मेहनत करेंगे। और पैसे कमाने में सफल भी होंगे। आपके निजी जीवन में शांति बनी रहेगी। पार्टनर का साथ मिलेगा। सेहत पर ध्यान दें।

टिप: आलस्य से दूर रहें।

मकर

आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। किसी व्यक्ति विशेष का सहयोग मिलेगा। पारिवारिक जरुरतों पर ध्यान दें। इनकम में बढ़ोत्तरी की संभावना है। वाणी पर संयम रखें।

टिप: गुस्से पर नियंत्रण रखें।

नवरात्रि का सातवां दिन आपके लिए अति शुभ रहेगा। आपका झुकाव धार्मिक प्रवृति की ओर रहेगा। सितारे आपको अपनी आर्थिक स्थिति में सुधार करने का मौका देंगे। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। आर्थिक स्थिति में प्रगति होगी। सेहत अच्छी रहेगी।

टिप: खुद के लिए भी समय निकालें।

मीन

मीन राशि वालों के लिए आज का दिन उत्तम रहेगा। मानसिक रूप से मजबूत रहेंगे। रूके हुए काम तेजी से आगे बढ़ेंगे। आर्थिक तरक्की में आने वाली बाधाएं दूर होंगी। भौतिक सुखों की प्राप्ति होगी। भावुकता पर नियंत्रण बनाए रखें। सेहत अच्छी रहेगी।

टिप: आय और व्यय पर संतुलन बनाए रखें।

Tags

Next Story