24 अगस्त 2020: आज का राशिफल (Today's Horoscope)

आज का राशिफल (Today's Horoscope) 24 अगस्त 2020 को भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि है। इसके अलावा कैसा रहने वाला है आज आपका दिन आइए जानते हैं आज का राशिफल...
टिप्स ऑफ दी डे (Tips Of The Day)
आज भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि है।
आज का पंचांग
24 अगस्त 2020 का पंचांग
नक्षत्र : स्वाति
योग : ब्रह्म
सूर्योदय: 05:55
सूर्यास्त : 18:51
मेष
कार्यालय में अपने काम करने के तरीकों का रहस्य किसी के साथ बांटने को लेकर सावधान रहें। आप में से जो लोन चुकाने की चिंता में घुल रहे हैं वे निश्चिंत हो जाएं क्योंकि पैसा आपके पास आ रहा है। अपने परिवार के किसी बड़े सदस्य के प्रति आपकी चिंता आपका सम्मान बढ़ाएगी। यात्रा पर जाने का विचार कर रहे हैं तो आज इससे बचें क्योंकि सितारे आपके अनुकूल नहीं हैं। संपत्ति की बात करें तो इसके बढ़ने की उम्मीद है।
शुभ अंक: 11
शुभ रंग: गुलाबी
वृष
जिस काम को आपने इस समय हाथ में लिया है उसमें बहुत मेहनत की ज़रुरत है, इसलिए काम को लोगों में बांटना ठीक रहेगा। आपमें से कुछ किसी समारोह के लिए पैसे देंगे या उसके स्पॉन्सर बनेंगे और इसके आपको अच्छे लाभ मिलेंगे। आप बेहतरीन चाहते हैं और इसलिए बजट से ज्यादा खर्चे का भी इंतजाम कर लेते हैं। घर पर कुछ काम कराने के लिए धन की आवश्यकता हो सकती है, इसलिए आगे बढ़ने से पहले प्राथमिकता पर ध्यान दें। सप्ताहांत में बाहर जाने की योजनाओं का आपके परिवार द्वारा दिल से स्वागत किया जाएगा। घर खरीदने या बनाने के लिए यह एक बेहतरीन समय है। खुद पर और अपनी योग्यता पर आपका विश्वास आपको सफलता दिलाएगा।
शुभ अंक: 4
शुभ रंग: नीला
मिथुन
काम पर उच्च उअधिकारियों को अपने काम से प्रभावित कर आप अपने करियर में तरक्की पा सकते हैं। ऋण चुकाना आपके लिए कोई समस्या नहीं होगी क्योंकि आपने अपने वित्त को अच्छी तरह से प्रबंधित किया हुआ है। आप अपने किसी वरिष्ठ के लिए खरीदी गई किसी चीज के लिए पूर्ण भुगतान कर पाएंगे। महिलाएं घरेलू मोर्चे पर अपने आईडिया को एक्शन में लाने का विचार कर सकती हैं। साथी के साथ छुट्टी पर जाना आपमें से कुछ के लिए संभव हो सकता है।
शुभ अंक: 2
शुभ रंग: पीच
कर्क
कार्यक्षेत्र में आप हाथ में लिए किसी प्रोजेक्ट को सफलतापूर्वक पूरा करेंगे। आपमें से जो लोन चाहते हैं उन्हें कागजी कार्रवाई की वजह से कुछ दिक्कतों का सामना करना पढ़ सकता है। किसी मेहमान के अचानक घर आने से आपका मन ख़ुशी से झूम उठेगा। तीर्थयात्रा पर जाने की योजना बनाने वालों को यात्रा शुरू करने से पहले शुभ तिथियों का पता लगा लेना चाहिए। संपत्ति से संबंधित मामलों के लिए दिन अच्छा है। आप अपने जीवनसाथी या प्रेमी की इच्छाओं को पूरा करने के लिए कुछ हट कर सोचेंगे।
शुभ अंक: 8
शुभ रंग: स्लेट ग्रे
सिंह
आज आप अच्छे ढंग से काम को बांटकर किसी प्रोजेक्ट या असाइनमेंट को समय पर पूरा कर सकेंगे। अगर आप पैसों की दिक्कत से जूझ रहे हैं तो पूर्व में किया गया निवेश आपको लाभ देगा। आप दान करने के मूड में हैं, लेकिन अगर आप कुछ बचत करना चाहते हैं तो सोच-समझ कर फैसला लें। साथी की जरूरतों का ध्यान रखना और उन्हें पूरा करना सुखी वैवाहिक जीवन के लिए महत्वपूर्ण है, इसलिए इसका पालन करें। आपमें से जो छुट्टी के लिए एप्लीकेशन देने वाले हैं उन्हें किसी तरह की दिक्कत का सामना नहीं करना पड़ेगा। संपत्ति खरीदने या बेचने के संबंध में रुको और जांचो नीति को अपनाएं।
शुभ अंक: 18
शुभ रंग: गहरा लाल
कन्या
आज आपकी कोई नई योग्यता या कौशल आपके रोजगार को बढ़ाने में मददगार साबित होगी। अगर आज आप जरुरत से ज्यादा खर्च भी कर लेंगे तब भी आपके लिए पैसा समस्या कड़ी नहीं करेगा। अगर आपमें से कुछ नया व्यापार शुरू करना चाहते हैं तो वित्तीय संसाधन आपके पक्ष में हैं। आप अपने परिवार के किसी युवा सदस्य को प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित करेंगे। संपत्ति के मालिक इस समय अपनी संपत्ति की अच्छी कीमत पा सकते हैं।
शुभ अंक: 15
शुभ रंग: चॉकलेट
तुला
आपमें से जो कला के क्षेत्र में है आज बिना किसी दिक्कत के अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे। आप ठोस प्रयासों के माध्यम से बिजली और अन्य बिलों में कटौती कर पाने में सफल होंगे। आप जो कुछ करना चाहते हैं उसके लिए परिवार के सदस्य सहमत नहीं होंगे। पढ़ाई के क्षेत्र में, आपके ध्यान केंद्रित करने से आपका अच्छा प्रदर्शन होगा। अपने प्रेम जीवन को फिर से जीवंत करने के विचार से आपका साथी भी पूरी तरह सहमत होगा।
शुभ अंक: 6
शुभ रंग: फिरोजी
वृश्चिक
आपके किसी काम के लिए आज आपकी वाहवाही होगी जिससे आपका मूड अच्छा रहेगा। आज आपको किसी अनजान स्त्रोत से बड़े धन का लाभ मिलेगा। अतीत में किए गए कुछ निवेश मैच्योर होंगे जो अच्छे रिटर्न देंगे। आप एक बुरे रिश्ते को लेकर कुछ महत्वपूर्ण कदम उठा सकते हैं। शादी के लिए पार्टनर की खोज करने वाले आज कुछ लोगों से मिल सकते हैं। जो आपसे प्यार करता है वो आपके आसपास अधिक से अधिक दिखाई दे सकता है!
शुभ अंक: 17
शुभ रंग: हल्का ग्रे
धनु
दफ्तर में किसी काम को पूरा करने के लिए आपको किसी के पीछे लगे रहना पड़ेगा। आप पैसे को लेकर सचेत हो सकते हैं और 'सेविंग' मोड में आ सकते हैं। आज कोई आपको पैसे दे सकता है, लेकिन केवल उतना ही लें, जिसे आप आसानी से चुका सकें। आज घरेलू मोर्चे पर बहुत से अधूरे पड़े काम को पूरा करेंगे। आप बिना किसी अड़चन के अपनी यात्रा योजनाओं को पूरा करेंगे। प्रॉपर्टी में निवेश करने से आपको अच्छा रिटर्न मिल सकता है, इसलिए इस पर नजर रखें। आप जिसे छुपकर पसंद करते हैं उसकी तरफ से कोई सकारात्मक जवाब मिलने की संभावना है।
शुभ अंक: 18
शुभ रंग: पीला
मकर
कार्यक्षेत्र में काम की गति संतोषजनक रहेगी। एक संदिग्ध निवेश को भूल जाएं क्योंकि इससे धन की हानि हो सकती है। आज संभव है कि आप अच्छा लाभ कमाएं और इससे आपकी वित्तीय स्थिति मजबूत होगी। घरेलू मोर्चे पर थोड़ा आराम मिलेगा क्योंकि आपको एक मदद करने वाला मिलेगा। संपत्ति की बात करें तो कुछ के लिए अच्छी खबर मिल सकती है। शैक्षणिक मोर्चे पर आपका आलस्य आपकी सारी मेहनत को बेकार कर देगा। आज कोई बिना एक शब्द कहे आपसे अपने प्यार का इजहार कर सकता है।
शुभ अंक: 7
शुभ रंग: गुलाबी
कुंभ
तय समयसीमा पर आपको जो काम देना है आज आप उसे समय से पहले जमा कर सकेंगे। आज आपकी वित्तीय स्थिति में काफी सुधार होने की उम्मीद है। किसी कीमती सामान को खरीदना आपके लिए दूर का ख्वाब नहीं होगा क्योंकि आपके पास पर्याप्त धन है। इस समय युवाओं में नैतिक मूल्यों को स्थापित करना बेहद महत्वपूर्ण हो सकता है। जब तक आप इस बात से संतुष्ट ना हों कि सामने वाला गाड़ी चलाने में निपुण है उसे अपना वाहन चलाने न दें। संपत्ति को पाने के आपके प्रयास आज सफल नहीं हो सकेंगे।
शुभ अंक: 3
शुभ रंग: गहरा पीला
मीन
आज आर्थिक रूप से सुदृढ़ निवेश आपके सामने आने की संभावना है। एक महंगा गैजेट आपको खरीदारी करने के लिए मजबूर कर सकता है। कार्यालय में एक सहयोगी आपसे ऊपर बढ़ने की होड़ में आपको टक्कर दे सकता है, अपनी पूरी तैयारी रखें। परिवार आज आपकी हर खुशी का ध्यान रखेगा और आप उनके साथ अपना समय मजे में बिताएंगे। अगर आज पर सड़क से यात्रा कर रहे हैं तो निश्चिंत रहे आपकी यात्रा सुखद रहेगी। किराए की संपत्ति से अच्छे पैसे मिलने की उम्मीद की जा सकती है।
शुभ अंक: 11
शुभ रंग: गुलाबी
टिप्स
1. सूर्य के ज्योतिषीय चित्र को अपने घर के मुख्य दरवाजे के पास लगाएं। इस उपाय से आपको सूर्य देवता की ताकतवर ऊर्जा मिलेगी और आप एक स्वस्थ और उत्साही जीवन जी पाएंगे।
2. घर के हमेशा इस्तेमाल नहीं होने वाले हिस्से में एक मोबाइल टांग दें। घर के जिस जगह का उपयोग हमेशा नहीं होता है वहां निष्क्रियता आ जाती है। इस उपाय को अपनाने से ची की ऊर्जा बनी रहेगी।
3. खाने की मेज पर अव्यवस्था उत्पन्न न होने दें। अव्यवस्था से बाधा और कलह उत्पन्न होती है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS