24 December 2019 राशिफल : आज का राशिफल (Today's Horoscope)

24 December 2019 आज का राशिफल (Aaj ka Rashifal) आज के दिन चंद्रमा वृश्चिक राशि में गोचर कर रहा है। जिसके कारण इसका सकारात्मक और नकारात्मक दोनों तरह का प्रभाव देखने को मिल सकता है। ऐसे में कैसा रहेगा आपकी राशि का हाल। आइए जानते हैं आज का राशिफल
टिप्स ऑफ दी डे (Tips Of The Day)
आज के दिन आपको हनुमान जी के मंदिर में जाकर सुंदरकांड का पाठ अवश्य ही करना चाहिए।
24 दिसंबर 2019 का पंचांग
- नक्षत्र : अनुराधा
- योग : शूल
- करण : विष्टि
- सूर्योदय: 07:11
- सूर्यास्त : 17:30
24 दिसंबर 2019 मेष राशिफल
प्रॉप्रर्टी से जुड़ी कोई डील करने में कामियाब होंगे। पढ़ाई में सफलता प्राप्ति के योग हैं। आपको आपके साथी का पूरा सहयोग मिलेगा।
मेष राशि आज का स्वास्थ्य
मूड स्विंग्स के चलते समस्या हो सकती है।
मेष राशि आज की आर्थिक स्तिथि
किसी प्रोजेक्ट के लिए पैसे का इंतज़ाम आसानी से कर लेंगे।
शुभ अंक- 8
शुभ रंग- वॉयलेट
24 दिसंबर 2019 वृषभ राशिफल
व्यवसाय को लेकर नई योजनाएं बनाएं। खानदानी प्रॉप्रर्टी मिलने के योग हैं। पढ़ाई में भाग्य का साथ मिलेगा। प्रेम संबंधों को लेकर गंभीर होंगे।
वृषभ राशि आज का स्वास्थ्य
स्वस्थ जीवनशैली अपनाने से लाभ होगा।
वृषभ राशि आज की आर्थिक स्तिथि
फिज़ूल खर्चों को कम करने की कोशिश करें।
शुभ अंक- 22
शुभ रंग- लेवेंडर
24 दिसंबर 2019 मिथुन राशिफल
कार्यक्षेत्र पर चीज़ें आपके पक्ष में रहेंगी। किसी यात्रा पर जाने के योग बन रहे हैं। पढ़ाई में तय सीमा के अंदर किसी प्रोजेक्ट को करने में कामियाब होंगे।
मिथुन राशि आज का स्वास्थ्य
सेहत को लेकर किसी तरह की परेशानी आज महसूस कर सकते हैं।
मिथुन राशि आज की आर्थिक स्तिथि
घर के लिए किसी सामान की खरीददारी कर सकते हैं।
शुभ अंक- 4
शुभ रंग- डार्क स्लेट ग्रे
24 दिसंबर 2019 कर्क राशि
कार्यक्षेत्र पर आधी-अधूरी सुनी बातों पर रिएक्ट करने से बचें। जीवनसाथी के साथ अच्छा महसूस करेंगे। पढ़ाई में आपका प्रदर्शन अच्छा रहेगा। विवाह योग्य लोगों के शादी के योग बन रहे हैं।
कर्क राशि आज का स्वास्थ्य
कानों में आज आपको दर्द की समस्या हो सकती है।
कर्क राशि आज की आर्थिक स्तिथि
किसी प्रॉप्रर्टी में निवेश करने से लाभ होगा।
शुभ अंक- 1
शुभ रंग- लेमन
24 दिसंबर 2019 सिंह राशिफल
साथ काम करने वाले लोग आपकी इज्जत करेंगे। घर का कोई काम सफलतापूर्वक पूरा होगा। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। साथी के मूड के कारण समस्या हो सकती है।
सिंह राशि आज का स्वास्थ्य
कोई पुराना रोग फिर से उभर सकता है।
सिंह राशि आज की आर्थिक स्तिथि
सोना और ज्वैलरी खरीदने के लिए दिन शुभ है।
शुभ अंक- 7
शुभ रंग- पीच
24 दिसंबर 2019 कन्या राशिफल
परिवार में चीज़ें आपके पक्ष में रहेंगी। किसी यात्रा पर जाने के योग बन सकते हैं। समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। जीवनसाथी के साथ मतभेद हो सकता है।
कन्या राशि आज का स्वास्थ्य
आज आपके सिर में चोट लग सकती है।
कन्या राशि आज की आर्थिक स्तिथि
प्रॉप्रर्टी से जुड़े विवादों को सुलझाने की कोशिश करें।
शुभ अंक- 6
शुभ रंग- ग्रे
24 दिसंबर 2019 तुला राशिफल
कार्यक्षेत्र पर अपने काम में मन लगाएं। माता-पिता आपके विचारों से सहमत नहीं होंगे। प्रॉप्रर्टी संबंधित काम करते समय सतर्क रहें। प्रेम संबंधों के लिए दिन अच्छा रहेगा।
तुला राशि आज का स्वास्थ्य
घुटने में चोट लग सकती है।
तुला राशि आज की आर्थिक स्तिथि
घर का मालिकाना मिल सकता है।
शुभ अंक- 18
शुभ रंग- सैंडी ब्राउन
24 दिसंबर 2019 वृश्चिक राशिफल
व्यवसाय के लिए दिन अच्छा रहेगा। परिवार के किसी सदस्य पर गर्व करेंगे। विदेश जाने का मौका मिल सकता है। किसी को सलाह देने में हिचकिचाहट महसूस करेंगे। प्रेम संबंधों को लेकर दिन अच्छा रहेगा।
वृश्चिक राशि आज का स्वास्थ्य
आज आपको सेहत से पेट से जुड़ी परेशानी हो सकती है।
वृश्चिक राशि आज की आर्थिक स्तिथि
व्यवसाय में धनलाभ होे सकता है।
शुभ अंक- 5
शुभ रंग- हरे रंग के सभी शेड्स
24 दिसंबर 2019 धनु राशिफल
कार्यक्षेत्र पर आपके ज्ञान की कमी साफ नज़र आएगी। परिवार का खुश देखकर अच्छा महसूस करेंगे। पढ़ाई में आपका प्रदर्शन अच्छा रहेगा। अपने प्यार के इज़हार करने का मौका मिलेगा।
धनु राशि आज का स्वास्थ्य
कोई भी ठंडी चीज आज न खाएं।
धनु राशि आज की आर्थिक स्तिथि
किसी प्रॉप्रर्टी को खरीदने की सोच सकते हैं।
शुभ अंक- 11
शुभ रंग- आसमानी
24 दिसंबर 2019 मकर राशिफल
यूनिफॉर्म सर्विस के क्षेत्र से जुड़े लोगों का ट्रांसफल कैंसिल हो सकता है। कोई करीबी आपसे मिलने की कोशिश कर सकता है। परिवार के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। पढ़ाई में सफलता मिलेगी। अपने साथी के करीब महसूस करेंगे।
मकर राशि आज का स्वास्थ्य
हाथ में आज आपको किसी तरह की चोट लग सकती है।
मकर राशि आज की आर्थिक स्तिथि
आज आपको आपका उधार वापस मिल सकता है।
शुभ अंक- 2
शुभ रंग- गाढ़ा आसमानी
24 दिसंबर 2019 कुंभ राशिफल
कार्यक्षेत्र पर काम करते समय सतर्क रहें। परिवार के सदस्य आपकी सलाह का स्वागत करेंगे। पढ़ाई पर ध्यान देने की ज़रूरत है। प्रेम संबंधों को लेकर संतुष्ठ रहेंगे।
कुंभ राशि आज का स्वास्थ्य
तली चीजे आज न खाएं नहीं तोे एसीडिटी की समस्या हो सकती है।
कुंभ राशि आज की आर्थिक स्तिथि
किसी अच्छी जगह प्रॉप्रर्टी खरीद सकते हैं।
शुभ अंक- 2
शुभ रंग- इंडिगो
24 दिसंबर 2019 मीन राशिफल
परिवार के साथ समय बिताने का मौका मिल सकता है। किसी प्रॉप्रर्टी को खरीदने की सोच सकते हैं। पढ़ाई में आपका प्रदर्शन अच्छा रहेगा। कोई आपसे प्यार का इज़हार कर सकता है।
मीन राशि आज का स्वास्थ्य
पैरोें में दर्द की समस्या हो सकती है।
मीन राशि आज की आर्थिक स्तिथि
आज आपको धनलाभ हो सकता है।
शुभ अंक- 3
शुभ रंग- पर्पल
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS