24 July 2021 राशिफल: आज का राशिफल (Today's Horoscope)

24 July 2021  राशिफल: आज का राशिफल (Todays Horoscope)
X
  • राशि के अनुसार जानें, कैसा रहने वाला है आज आपका दिन
  • आपकी राशि के अनुसार जानें, आपके लिए शुभ रंग और अंक

24 July 2021 आज का राशिफल (Aaj ka Rashifal) आज के दिन आषाढ मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि और शनिवार है। इसके अलावा कैसा रहने वाला है आज आपका दिन आइए जानते हैं पंडित प्रेम कुमार शर्मा के अनुसार आज का राशिफल...

टिप्स ऑफ दी डे (Tips Of The Day)

आज आषाढ मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि है।

24 जुलाई 2021 पंचांग

नक्षत्र : उत्तराषाढ़ा

योग : विष्कुम्भ

करण : बव

सूर्योदय : 5:40 AM

सूर्यास्त : 07:10 PM

ये भी पढ़ें : Sawan 2021 : जानें, सावन मास में किस कामना की पूर्ति के लिए किससे करें शिव का अभिषेक और पाएं मनोवांछित फल

मेष

आज का दिन आपके लिए शानदार है ,अपने सपने साकार कर सकते हैं। परिवार के किसी सदस्य की सफलता को लेकर उत्साहित रहने की उम्मीद है। वेकेशन पर जाना आपके जीवन में ताजगी का संचार करेगा,प्लान कर सकते हैं। किसी पुराने घर को बिल्डर्स फ्लोर में बदलने का विचार किया जा सकता है।

शुभ अंक : 4

शुभ रंग : बैंगनी

वृषभ

अच्छे विकल्प अपनाने से आप सेहत और मानसिक दोनों ही स्तर पर फिट रहेंगे। घरेलू स्तर पर आज कुछ रोचक बदलाव किए जाने के संकेत मिल रहे है,तैयार रहें। रियल स्टेट मार्केट में तरक्की होने की संभावना है,इसमें निवेश का विचार सही रहेगा। कहीं वेकेशन पर जाना आपके लिए बेहद मजेदार अनुभव साबित होने वाकी उम्मीद है।

शुभ अंक : 1

शुभ रंग : लाइट ब्राउन

मिथुन

आज का दिन आपके लिए शानदार रहने वाला है,मनचाहा काम पूरा कर सकते हैं। अच्छा स्वास्थ और साकारात्मकता आपके काम को और बेहतर बना सकता है। आप जो कुछ भी करना चाहते हैं उसमें पैरेंट्स का सपोर्ट मिलते रहने की उम्मीद है। यात्रा के दौरान परेशानी हो जाने से आपके ट्रिप का मजा किरकिरा हो जाने के संकेत हैं। किसी समाजिक समारोह में आपको अपने स्पेशल होने अनुभव कराया जा सकता है।

शुभ अंक : 15

शुभ रंग : क्रीमसन

कर्क

आपको अपनी सेहत का ख्याल रखना चाहिए ,किसी तरह की परेशानी हो सकती है। अचानक कोई खर्चा आपके सर पर आ सकता है,आपको इसके लिए तैयार रहना होगा। किसी करीबी के साथ यात्रा पर जाना बेहद रोमांचक रहने वाला है,भरपुर मस्ती कर सकेंगे। प्रॉपर्टी से जुड़ी किसी समस्या का आपसी बातचीत से हल निकाला जा सकता है,निश्चिंत रहें। किसी का अपने प्रति ख्याल देखकर आपके दिल को बेहद सुकून मिलेगा,उत्साहित रहेंगे।

शुभ अंक : 17

शुभ रंग : हरा

सिंह

व्यायाम में नियमित रहकर ही स्वस्थ और फिट रह पाएंगे,इसमें लापरवाही न करें। घरेलू स्तर पर उत्साहजनक माहौल रहने से आप कुछ अच्छा काम कर पाएंगे। विदेश जाने का कोई अवसर आपका दरवाजा खटखटा सकता है,बैग पैक रखें। आपका कोई बहुत बड़ा सपना पूरा हो जाने की उम्मीद है, दिल थाम कर बैठें।

शुभ अंक : 22

शुभ रंग : हल्का नीला

कन्या

आज का दिन आपके लिए बेहद खास साबित होगा,जो भी करेंगे उसमें सफल होंगे। लाइफस्टाइल में परिवर्तन लाने का आपकी सेहत पर साकारात्मक असर नजर आएगा। ऑफिस से अचानक कोई काम आ जाने से आपका घरेलू प्लान खराब हो जाने वाला है। लंबी यात्रा पर जाने वाले लोगों को अपनी तरफ से सभी तैयारी करके ही निकलना चाहिए।

शुभ अंक : 11

शुभ रंग : हल्का पीला

तुला

आर्थिक सेहत बनाए रखने के लिए आपको फिजूलखर्ची पर रोक लगाना होगा। दोस्तों के ग्रुप में किसी आयोजन में शरीक होना बेहद रोमांचक रहने वाला है। आप में से कुछ लोग प्रॉपर्टी खरीदने वाले हैं,कुछ विकल्प शार्टलिस्ट कर सकेंगे। किसी विशेष तरह के आयोजन में बुलाए जाने से आप बेहद उत्साहित रहने वाले हैं।

शुभ अंक : 5

शुभ रंग : टियल

वृश्चिक

अपने डाइट पर नियंत्रण लाकर आप उर्जावान महसूस कर सकते हैं। जिसे आप प्यार करते हैं उसके साथ ट्रिप पर जाने का प्लान कर सकते हैं। पैतृक संपत्ति का हिस्सा जल्द ही आप के नाम पर किए जाने की संभावना है।समाजिक क्षेत्र में ज्यादा व्यस्त रहना अपने बहुमूल्य समय की बर्वादी होगी।

शुभ अंक : 6

शुभ रंग : नारंगी

धनु

वर्तमान नौकरी में अपना फोकस और लगाव देखकर ही भविष्य का निर्णय लेंगे। खान पान में संतुलन बनाकर आप अपना फिटनेस बरकरार रखने में सफल होंगे। प्रॉपर्टी का विवाद सुलझ जाने से मानसिक और आर्थिक स्तर पर राहत मिलेगी। समाजिक क्षेत्र के किसी आयोजन में बढ चढ कर हिस्सा लिए जाने की उम्मीद है।

शुभ अंक : 4

शुभ रंग : लेवेन्डर

मकर

कोई मंहगा सामान खरीदने से पहले एक बार उसकी जरुरत पर विचार कर लें। यदि आज आप भावना पर काबू नगहीं रखेंगे तो परिवार में किसी से उलझ जाएंगे। प्रॉपर्टी के मामले में आया निर्णय आपके प्रतिकूल साबित हो सकता है,सावधान रहें। पढाई के क्षेत्र में की गई मेहनत सफल रहने की उममीद है,सफलता मिलने वाली है।

शुभ अंक : 18

शुभ रंग : सफेद

कुंभ

पढाई के क्षेत्र में लापरवाही करने का नुकसान हो सकता है,समय रहने सतर्क हो जाएं। शेप में वापस आने के लिए मेहनत करने वालों के लिए नियमित व्यायाम कठिन होगा। प्रमोशन मिलने की उम्मीद पर पानी फिर जाने की संभावना है,थोड़ा सब्र रखना होगा। वेकेशन पर जाने की इच्छा रखने वालों का सपना पूरा हो जाने की उम्मीद दिख रही है।

शुभ अंक : 7

शुभ रंग : गुलाबी

मीन

किसी अनअपेक्षित स्तोत्र से धन आने के संकेत हैं,आर्थिक स्तर पर मजबूती आएगी। आज आपकी सेहत अच्छी रहने की उम्मीद है ,उत्साह और ऊर्जा की कमी नहीं होगी। किसी पार्टी या समारोह के लिए बुलाए जाने की संभावना है,इसे लेकर उत्साहित रहेंगे। जिस किसी को आपने भरोसे पर उधार दिया है वो आपके विश्वास पर खरा उतरेगा।

शुभ अंक : 15

शुभ रंग : ग्रे

टिप्स

  • अपने घर में चीनी मिट्टी या सामान्य मिट्टी के बने बर्तन में पौधे रखने से आपसी रिश्तों में स्थिरता आती है ।
  • जब आप घर से बाहर निकलें तो अपने मुख्य दरवाजे पर रखे एक कटोरे या जार में एक सिक्का अवश्य डाल दें। ऐसा करने से आपके मजबूत इरादे की पुष्टि होती होती है।
  • सकारात्मक और उत्साह बढाने वाली तस्वीर अपने घर में लगाएं। आप अपने पसंद की कोई भी तस्वीर चुन सकते हैं जो आपको धन, उत्साह या मनोबल बढाने वाली लगे।

(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें)

Tags

Next Story