24 March 2021 लव राशिफल : आज का लव राशिफल (Today's Love Horoscope)

- जानें, प्रेम के मामले में कैसा रहेगा आपका आज का दिन
- जानें, लव टिप्स और प्रेम के उपाय
आज का लव राशिफल (Today's Love Horoscope) : 24 March 2021 आज का लव राशिफल (Today's Love Horoscope) आज बुधवार का दिन है। आज के दिन कैसी रहेगी आपकी लव लाइफ आइए जानते हैं कुंडली विश्लेषक और ज्योतिषाचार्य अनीष व्यास के अनुसार, आज का लव राशिफल...
ये भी पढ़ें : Amalaki Ekadashi 2021 : आमलकी एकादशी के दिन ऐसे करें आंवले की पूजा, सुख-समृद्धि और ऐश्वर्य की होगी प्राप्ति
मेष राशि
ऑफिस के कार्यों में किसी विपरीत लिंग के सहकर्मी का आप सहारा ले सकते हैं। प्रेमी-प्रेमिका का सहयोग मिलेगा। दांपत्य जीवन में आपका दिन ठीक-ठाक रहने वाला है।
लव टिप्स : कृष्ण मंदिर में बांसुरी अर्पण करें।
वृषभ राशि
आज लाइफ पार्टनर का पूरा सहयोग मिलेगा। प्रेमियों की मुलाकात हो सकती है। प्रेम संबंधों से आज आपको बड़ा आर्थिक सहयोग हो सकता है।
लव टिप्स : शिव भगवान का शहद से अभिषेक करें।
मिथुन राशि
आपको आज किसी का लव ऑफर मिल सकता है। प्रेमी-प्रेमिका या जीवनसाथी के साथ आपके संबंध मधुर बनेंगे। पार्टनर से अपने मन की बात कह सकते हैं।
लव टिप्स : दुर्गा माता को लाल रंग की ध्वजा चढ़ाएं।
कर्क राशि
प्रेम प्रसंगों में आज नए मार्ग खुलेंगे। दांपत्य जीवन में आपका दिन कार्यों के लिए अनुकूल रहने वाला है। जीवनसाथी के साथ चली आ रही दिक्कतें खत्म होने वाली हैं।
लव टिप्स : किसी भी मंदिर में पान का भोग लगाएं।
सिंह राशि
दिन व्यस्तता से भरा रहने वाला है परन्तु जीवनसाथी के साथ किसी समारोह में जाने का योग बन सकता है। लवमेट से आज आपको बहुत प्यार मिलेगा।
लव टिप्स : गौरी-शंकर की पूजा करें।
कन्या राशि
लव पार्टनर के प्रति रुझान बना रहेगा। लव पार्टनर के साथ किसी धार्मिक स्थल पर जा सकते हैं। दांपत्य जीवन में आपको कोई खुशखबरी मिल सकती है।
लव टिप्स : अपने साथी को पीले रंग की वस्तु भेंट करें।
ये भी पढ़ें : Holi 2021 : होली पर करें ग्रह शांति के ये उपाय, दूर होंगे कष्ट और मिलेगा संतोष
तुला राशि
लव लाइफ में सुधार होगा। आपको कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। आज प्रेमी-प्रेमिका से मिलने का योग है, प्रेम-प्रसंग में झुकाव आज अधिक रहेगा।
लव टिप्स : अपने साथी को लाल रंग की वस्तु भेंट करें।
वृश्चिक राशि
दांपत्य जीवन में आज आप रिलेक्स महसूस करेंगे। जीवनसाथी के साथ खुशी के पल बिता सकते हैं। प्रेम संबंधों में कोई बड़ा निर्णय लेना पड़ सकता है।
लव टिप्स : मंदिर में राधा-कृष्ण के दर्शन करें।
धनु राशि
लवमेट के किसी काम से भागदौड़ थोड़ी अधिक रहेगी। प्रेमी-प्रेमिका या जीवनसाथी से थोड़ी अनबन हो सकती है। हालांकि इन लोगों से धन लाभ भी हो सकता है।
लव टिप्स : राधा-कृष्ण को मिश्री का भोग लगाएं।
मकर राशि
आज आप अपने प्रेमी-प्रेमिका या जीवनसाथी को कहीं घुमाने ले जा सकते हैं। लव लाइफ में स्थिति मजबूत बनी रहेगी। आपको आज अधिक प्यार की प्राप्ति होगी जिससे अच्छा महसूस करेंगे।
लव टिप्स : अपने साथी को लाल गुलाब भेंट करें।
कुंभ राशि
आपके लिए आज का दिन शुभ है। प्रेम प्रसंग में सारी दिक्कतें दूर होंगी। युवाओं को शादी का ऑफर मिल सकता है। प्रेमी-प्रेमिका, जीवनसाथी के साथ कहीं जाने का प्लान बन सकता है।
लव टिप्स : लाल या गुलाबी वस्त्र धारण करें।
मीन राशि
युवाओं का लवमेट पर ध्यान केन्द्रित रहेगा। प्रेम संबंधों में कोई उपहार मिलने वाला है। प्रेम के मामले में आज किस्मत आप पर मेहरबान रहेगी।
लव टिप्स : कृष्ण मंदिर में राधा-कृष्ण के दर्शन करें।
(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें)
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS