24 March 2021 राशिफल: आज का राशिफल (Today's Horoscope)

- राशि के अनुसार जानें, कैसा रहने वाला है आज आपका दिन
- आपकी राशि के अनुसार जानें, आपके लिए शुभ रंग और अंक
24 March 2021 आज का राशिफल (Aaj ka Rashifal) आज के दिन फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि और बुधवार है। इसके अलावा कैसा रहने वाला है आज आपका दिन आइए जानते हैं पंडित प्रेम कुमार शर्मा के अनुसार आज का राशिफल...
टिप्स ऑफ दी डे (Tips Of The Day)
आज फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि है।
24 मार्च 2021 का पंचांग
नक्षत्र : पुष्य
योग : अतिगण्ड
करण : गर
सूर्योदय : 06:30 एएम
सूर्यास्त : 06:35 पीएम
ये भी पढ़ें : Holi 2021 : होली पर करें ग्रह शांति के ये उपाय, दूर होंगे कष्ट और मिलेगा संतोष
मेष
कार्यक्षेत्र में पूर्व में किए गए किसी काम फायदा मिलने के संकेत हैं। मनचाहा खर्च करने की स्थिति में रहेंगे। एक इंसान जो आपको भविष्य में खुशी दे सकता है, उसके लिए सपोर्टिव रहेंगे। भविष्य में खुशी का कारण बनने वाले इंसान के प्रति इर्ष्या नहीं मदद का भाव रखें। परिवार का कोई मसला हाथ से निकल जाए इससे पहले ही सुलझा लेना सही रहेगा। आपकी सेहत को सूट करने वाला कोई व्यायाम कर सकते हैं।
शुभ अंक : 5
शुभ रंग : हरा
वृषभ
प्रोफेशनल क्षेत्र में आपके द्वारा किए गए काम से तरक्की की संभावना बन रही है। समाजिक क्षेत्र में आप रोमांचक समय बिता सकते हैं। समाजिक क्षेत्र में किसी बड़े समारोह में शामिल होने के संकेत हैं। किसी प्रॉपर्टी को लेकर असमंजस की स्थिति रहेगी, अच्छा मौका हाथ से निकल जाएगा।
शुभ अंक : 6
शुभ रंग : पीच
मिथुन
किसी महत्वपूर्ण काम के लिए आप लोगों से मिलें इस मोड़ पर आवश्यक है। आज आप परिवार के साथ कहीं बाहर जाने की प्लानिंग कर सकते हैं। पढाई के क्षेत्र में स्थिति आपेक नियंत्रण में रहने की उम्मीद है। किसी के साथ राइड पर जाने से मना कर आप कई सारी परेशानी से बचने वाले हैं। आपके द्वारा खरीदी गए प्रॉपर्टी से अच्छा रिटर्न मिलने के संकेत हैं।
शुभ अंक : 15
शुभ रंग : लेमन
कर्क
पढाई के क्षेत्र में किस्मत चमकने की संभावना है। हेल्थी लोगों का ग्रुप ज्वाइन कर आप छरहरी काया पाने में सफल रहेंगे। मकान मालिकों को अच्छी आमदनी होने के संकेत हैं। वेकेशन आपके निजी संबंध में आए तनाव को दूर कर मधुरता ला सकता है। समाजिक क्षेत्र में किसी की उपस्थिति आपको उत्साहित रखेगा।
शुभ अंक : 17
शुभ रंग : फॉरेस्ट ग्रीन
सिंह
ऑफिस का माहौल आपके अनुकूल रहने की संभावना है। पढाई के क्षेत्र में अपनी सफलता बरकरार रखने में कामयाब रहेंगे। आर्थिक मोर्चे पर सुधार के संकेत हैं, आमदनी बढ़ेगी। समाजिक क्षेत्र में कोई आपको पीछे धकेलने का प्रयास कर सकता है। मकान मालिकों को अपनी प्रॉपर्टी से अच्छा रेंट मिलने की संभावना है। डेली रुटीन में बदलाव आपको फिट और तंदरुस्त रखेगा।
शुभ अंक : 3
शुभ रंग : पर्पल
कन्या
कोई आपकी जिंदगी में आने वाला है, जो आपको स्पेशल महसूस करा सकता है। पढाई के लिहाज आज का दिन राहत भरा रहेगा। रिटेलर्स और मैन्यूफैक्चर के लिए आज का दिन शुभ साबित होगा। लोन मिल जाने से आपका कोई बड़ा सपना पूरा हो सकता है। किसी के अचानक घर आ जाने से आपका प्लान बिगड़ने वाला है।
शुभ अंक : 9
शुभ रंग : पीला
तुला
समाजिक क्षेत्र में अपनी एक जगह होने का एहसास रहेगा। आपका कोई करीबी आपके बच्चों के लिए सही जोड़ीदार मिलवाने वाला है। कार्यक्षेत्र में कोई लूट के खेल में शामिल हो सकता है। आप में से कुछ लोग ऐसे ट्रिप पर जाने वाले हैं जिसका पूरा खर्चा भी मिलेगा। पढाई के क्षेत्र में परिणाम आपके अनुकूल आने की संभावना नहीं है। मनपसंद अकोमोडेशन की तलाश पूरी होती नजर आ रही है।
शुभ अंक : 2
शुभ रंग : नारंगी
वृश्चिक
शेप में वापस आना आपके लिए थोड़ा मुश्किल लग रहा है। आज आपका मूड घर में किसी पार्टी के आयोजन का हो सकता है। किसी मजेदार इंसान के साथ की जाने वाली यात्रा बेहद रोचक साबित होगी। आज आपके द्वारा किए जाने वाले सौदे से अच्छा मुनाफा आने के संकेत हैं। पढाई के क्षेत्र में स्थिति आपके अनुकूल रहेगा।
शुभ अंक : 4
शुभ रंग : नेवी ब्लू
धनु
शैक्षणिक स्तर पर मिली कामयाबी से आपका कद ऊंचा होने वाला है। समाजिक क्षेत्र में किसी दायित्व को पूरा कर आप मशहूर हो सकते हैं। सेहत को लेकर चल रही चिंता जल्द ही दूर होने वाली है। कहीं घूमने जाने की प्रबल संभावना है। जल्दबाजी में की गई कोई खरीद्दारी आपका बजट बिगाड़ सकती है। आज आपको अपने दोस्तों के साथ अपनी खुशियां बांटने का मौका मिल सकता है।
शुभ अंक : 5
शुभ रंग : हरा
मकर
पैतृक संपत्ति में बदलाव या परिवर्तन कराए जाने की संभावना है। कार्यक्षेत्र में किसी नए काम के लिए आपको तैयार रहना होगा। समय के अभाव के कारण पढाई में प्रगति करना असंभव लग रहा है। दोस्तों और रिश्तेदारों से घिरे रहना रोमांचक साबित होगा। परिवार का कोई नौजवान आपका सिर ऊंचा कर सकता है।
शुभ अंक : 22
शुभ रंग : गहरा फिरोजी
कुंभ
शैक्षणिक क्षेत्र में की गई मेहनत का साकारात्मक नतीजा मिलने की उम्मीद है। प्रोफेशनल क्षेत्र में आपकी क्षमता पर भरोसा बढने की संभावना है। किसी बड़े आयोजन में खुशी खुशी व्यस्त रहने के संकेत हैं। समाजिक क्षेत्र में आपका दायरा बढ़ने वाला है। पूर्व में बुक किया गया घर अब आपको सुपूर्द कर दिए जाने की संभावना है। वेकेशन को लेकर किया जाने वाला चुनाव आपका मजा किरकिरा कर सकता है।
शुभ अंक : 11
शुभ रंग : सफेद
मीन
प्रोफेशनल स्तर पर आपकी तरक्की होने की संभावना है। पढाई के क्षेत्र में आ रही सभी समस्याओं को निपटाने में सक्षम साबित होंगे। यदि आप जल्द अमीर होने का सपना देख रहे हैं तो शेयर में हाथ आजमा सकते हैं। किसी से लंबे समय बाद मिलने का अवसर मिल सकता है। ऐसे इंसान से मुलाकात का अवसर मिलेगा जिससे लंबे समय से नहीं मिल सके। खेल के क्षेत्र में आपको फिटनेस की कमी महसूस होगी।
शुभ अंक : 9
शुभ रंग : कॉफी
टिप्स
- अपने घर और पड़ोसी के घर के बीच दर्पण लगा दें। इस उपाय से पड़ोसी के घर का दुष्प्रभाव आपके घर पर नहीं पड़ेगा।
- रात को कम्प्यूटर को ढक कर रखें। ऐसा करने से आपका काम आपकी निजी जिंदगी में दखल नहीं देगा।
- दिन के समय अपने शयनकक्ष का दरवाजा खुला रखें। इससे कमरे में दिन भर ची का प्रवाह होता है जो आपके प्यार में निरसता नहीं आने देता है।
(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें)
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS