25 August 2021 राशिफल: बुधवार का राशिफल (today Horoscope)

- राशि के अनुसार जानें, कैसा रहने वाला है आपका ये दिन
- आपकी राशि के अनुसार जानें, आपके लिए शुभ रंग और अंक
25 August 2021 आज का राशिफल (Aaj ka Rashifal) आज के दिन भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि और बुधवार है। इसके अलावा कैसा रहने वाला है आज आपका दिन आइए जानते हैं पंडित प्रेम कुमार शर्मा के अनुसार आज का राशिफल...
टिप्स ऑफ दी डे (Tips Of The Day)
आज भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि है।
25 अगस्त 2021 पंचांग
नक्षत्र : उत्तरभाद्रपदा, रेवती
योग : शूल, गण्ड
करण : विष्टि, बालव
सूर्योदय : 06:10 AM
सूर्यास्त : 06:47 PM
ये भी पढ़ें : Kajari Teej 2021 : कजरी तीज का व्रत पारण कैसे किया जाता हैं, जानें डेट, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

मेष
आप अपने हेल्थ कांसस दोस्तों के ग्रुप का अनुसरण करने का प्रयास कर सकते हैं। आज आपको किसी करीबी के साथ रोमांचक पल बिताने का मौका मिलने की उम्मीद है। दोस्तों के साथ किसी ट्रिप का प्लान बनने वाला है,रोमांच और मस्ती के लिए तैयार रहें। आप में से कुछ लोगों द्वारा जल्द ही अपना घर या प्लॉट खरीदे जाने की संभावना है।
शुभ अंक : 2
शुभ रंग : सिल्वर

वृषभ
सेहत के स्तर पर सजग रहने की जरुरत है,इसे नजरअंदाज करना सही नहीं होगा। परिवार के लोगों के साथ मिलकर काम करने का अवसर मिलेगा,आपसी प्रेम बढेगा। अपना घर खरीदने का सपना पूरा हो जाने की उम्मीद है,जल्द ही बात बन सकती है। आध्यात्म के जरिये अपने जीवन में साकारात्मकता लाने का प्रयास करेंगे,संतुष्टि मिलेगी।
शुभ अंक : 4
शुभ रंग : इलेक्ट्रिक ब्लू

मिथुन
जो कमजोर या निरुद्देश्य महसूस कर रहे थे,उनकी ताकत और उर्जा वापस आएगी। परिवार का कोई नौजवान आपको गर्व करने का अवसर देने वाला है,उत्साहित रहेंगे। जल्द ही किसी खूबसूरत जगह की यात्रा पर जाने की संभावना बन रही है,तैयार रहें। प्रॉपर्टी के संबंध में किसी काम को अधूरा छोड़ना सही नहीं होगा,समय रहते पूरा कर लें।
शुभ अंक : 5
शुभ रंग : एक्व ग्रीन

कर्क
अच्छे नेटवर्किंग की वजह से समाजिक क्षेत्र में जगह बनाने का ख्वाब पूरा हो सकता है। जीवनसाथी या परिवार के लोग आपके विचार से असहमत होने पर इसे मुद्दा बना सकते हैं। एक विदेश यात्रा प्लान करने का सही समय है,मन में दबी इच्छा को साकार कर सकते हैं। जिन प्रॉपर्टी मालिकों को एक अच्छे किरायेदार की तलाश थी उन्हें सफलता मिलने वाली है।
शुभ अंक : 7
शुभ रंग : नारंगी

सिंह
गृहणियां घर की साजसज्जा बदलने का प्लान बन सकती हैं ,बजट में काम होगा। सेहत के स्तर पर उठाए गए कदम का आप जल्द ही फायदा महसूस कर पाएंगे। किसी अन्य जिम्मेदारी की वजह से परिवार के प्रति ध्यान देना कठिन होने वाला है। प्रोफेशनल क्षेत्र में काम के प्रति उत्साह और जूनून आपके बॉस को प्रभावित करेगा।
शुभ अंक :17
शुभ रंग : लाइट ग्रे

कन्या
गृहणियां बजट के अंदर घर चला पाने को लेकर तारीफ की हकदार हो सकती हैं। किसी करीबी के साथ ट्रैवलिंग पर जाने का अवसर मिलेगा,जमकर मस्ती कर पाएंगे। आप अपने अच्छे व्यवहार और शालिनता के कारण लोगों का दिल जीत सकते हैं। पढाई के क्षेत्र में शानदार सफलता मिलने वाली है,स्कॉलरशिप हासिल कर सकते हैं।
शुभ अंक : 6
शुभ रंग : रॉयल ब्लू

तुला
आर्थिक स्तर पर लगातार आपके संपन्न होने का क्रम जारी रहेगा ,आप प्रयास करते रहें। परिवार को सब काम से ज्यादा महत्व देने की वजह से आप लोगों का मन जीत सकते हैं। मानसिक शांति और सुकून के लिए आवोहवा बदलना चाहेंगे,कहीं घूमने जा सकते हैं। प्रॉपर्टी के लिए आपके द्वारा किया जा रहा प्रयास अब सफल होने का वक्त आ गया है।
शुभ अंक : 8
शुभ रंग : लेवेन्डर

वृश्चिक
आप पहले से ज्यादा हेल्थ कांसस होंगे,फिट और उर्जावान बने रहने की उम्मीद है। आज बचपन के दोस्त या के साथ घूमने या शांपिंग का मजा लिए जाने की संभावना है। यात्रा पर जा रहे लोगों का सफर आरामदायक रहने वाला है,जमकर मस्ती कर पाएंगे। अच्छी नौकरी की तलाश में लगे लोगों को मनपसंद ठिकाना मिल जाने की उम्मीद है।
शुभ अंक : 9
शुभ रंग : सफेद

धनु
परिवार में शांति और सुकून रहने से आप जीवन में नएपन का एहसास कर पाएंगे। आप में से कुछ लोग आज विदेश यात्रा पर जाने का प्लान कर सकते हैं,तैयार रहें। घर के लिए कोई मंहगा सामान खरीदने में अच्छी बार्गेनिंग किए जाने की संभावना है। पढाई के क्षेत्र में अपने उन्नति की रफ्तार से संतुष्ट रहने की उम्मीद नजर आ रही है।
शुभ अंक : 11
शुभ रंग : क्रीम

मकर
फिजिकल स्तर पर आप बेहद संतोष का अनुभव करने वाले हैं,उर्जावान बने रहेंगे। परिवारिक स्तर पर आपके धैर्य की परीक्षा ली जा सकती है,समझदारी से काम लें। किसी परिस्थिति वश आपको कठोर निर्णय लेने के लिए उकसाया जा सकता है। पढाई के क्षेत्र में किसी की मदद मिल जाने से आपके लिए रास्ता आसानहो जाएगा।
शुभ अंक : 22
शुभ रंग : बैंगनी

कुंभ
फिट रहने के लिए आवश्यक कदम उठा सकते हैं,जल्द ही इसका फायदा महसूस करेंगे। रुटिन लाइफ में बदलाव लाने की नीयत से परिवार के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। भविष्य के लिए कुछ नए प्लान और रोमांचक अनुभव आज आपका दिन खूबसूरत बनाएंगे। पढाई के क्षेत्र में कोई बड़ी उपलब्धि मिलने की उम्मीद नजर आ रही है,उत्साहित रहेंगे।
शुभ अंक : 9
शुभ रंग : केसरिया

मीन
व्यायाम के रुटिन का पालन करते रहने से आपकी सेहत और फिटनेस बरकरार रहेगी। परिवार का कोई नौजवान आज आपके धैर्य को आजमा सकता है,समझदारी से काम लें। आप में से कुछ लोगों को आज शार्ट नोटिस पर ऑफिशियल टूर पर बाहर जाना पड़ेगा। पढाई के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करने से आपका आत्मविश्वास और बढने वाला है।
शुभ अंक : 3
शुभ रंग : गुलाबी
टिप्स
- कंपनी का साइन बोर्ड धन क्षेत्र में लगाएं ताकि आपका प्रतिद्वंदी आपसे बेहतर न हो और आप उसे गेम में मात दे सके।
- एक लाल रंग के रिबन के साथ चिंग के आठ सिक्के को बांधकर उन्हें अपने कंप्यूटर की मेज या कार्यस्थल पर बीच में लटकाएं। इससे आर्थिक उन्नति में सफलता मिलती है और स्थिरता आती है।
- खुशहाली, अच्छी सेहत और सुनहरे अवसरों को घर के भीतर लाने में खिड़कियां अहम रोल निभाती है। जब इन पर गंदगी की परत छा जाती है, तब सब कुछ धुंधलासा नजर आने लगता है।साफ व क्लियर विजन के लिए इन खिड़कियों को हमेशा साफ रखें।
(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें)
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS