25 August 2022 राशिफल: आज कौनसी राशि वालों को मिलेगा सम्मान, जानें गुरुवार का राशिफल (Today Horoscope)

- राशि के अनुसार जानें, कैसा रहने वाला है आपका ये दिन
- जानें, आज आपको क्या मिलने वाला है।
25 August 2022: आज का राशिफल (Aaj ka Rashifal) आज के दिन भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि और गुरुवार है। इसके अलावा कैसा रहने वाला है आज आपका दिन तो आइए जानते हैं आज का राशिफल...
टिप्स ऑफ दी डे (Tips Of The Day)
आज भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि है।
आज का पंचांग
नक्षत्र : पुष्य, आश्लेषा
करण: वणिज, विष्टि, शकुनि
योग : वरीयान, परिघ
सूर्य और चंद्रमा का समय
सूर्योदय : 05:56 AM
सूर्यास्त : 06:51 PM
चन्द्रोदय : 04:04 AM, 25 अगस्त
चन्द्रास्त : 05:54 PM, 25 अगस्त

मेष
प्रसन्नता रहेगी। अपने प्रयासों से उन्नति पथ प्रशस्त करेंगे। बुद्धि चातुर्य से कठिन कार्य भी आसानी से बनेंगे। व्यापार अच्छा चलेगा।
शुभ अंक : 03
शुभ रंग : नीला
उपाय: पीले वस्त्र धारण करें।

वृष
व्यवसाय ठीक चलेगा। लाभ होगा। नई योजनाओं का सूत्रपात होने के योग हैं। मेहनत का फल पूरा-पूरा मिलेगा। कार्यक्षमता में वृद्धि होगी।
शुभ अंक : 07
शुभ रंग : गुलाबी
उपाय: माता की सेवा करें।

मिथुन
अपने काम से काम रखें। दांपत्य सुख प्राप्त होगा। बुरी खबर मिल सकती है। विवाद को बढ़ावा न दें। भागदौड़ रहेगी।
शुभ अंक : 05
शुभ रंग : लाल
उपाय : हनुमान जी का ध्यान करें।

कर्क
पूजा-पाठ में मन लगेगा। इच्छित लाभ होगा। नौकरी में कार्य की प्रशंसा हो सकती है। रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे।
शुभ अंक : 06
शुभ रंग : सफेद
उपाय: श्रीहरि के मंत्रों का जाप करें।

सिंह
मकान व जमीन संबंधी कार्य बनेंगे। अनायास धन लाभ के योग हैं। व्यापार में वांछित उन्नति होगी। बेरोजगारी दूर होगी। विवाद न करें।
शुभ अंक: 09
शुभ रंग : क्रीम
उपाय : बच्चों को उपहार दें।

कन्या
व्यवसाय ठीक चलेगा। अर्थ प्राप्ति के योग बनेंगे। विवादों से दूर रहना चाहिए। पिता से व्यापार में सहयोग मिल सकेगा।
शुभ अंक : 04
शुभ रंग : फिरोजी
उपाय : वस्त्र दान करें।

तुला
कार्य में विलंब के भी योग हैं। आर्थिक हानि हो सकती है। चोट, चोरी व विवाद आदि से हानि संभव है। जोखिम व जमानत के कार्य टालें, बाकी सामान्य रहेगा।
शुभ अंक : 04
शुभ रंग : स्लेटी
उपाय : हनुमान चालीसा का पाठ करें।

वृश्चिक
निवेश मनोनुकूल रहेंगे। रुके धन के लिए प्रयत्न जरूर करें। कार्य का विस्तार होगा। दूसरे के कार्यों में हस्तक्षेप से बचें। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा।
शुभ अंक : 05
शुभ रंग : लाल
उपाय : किन्नरों का पैसा दान करें।

धनु
नए अनुबंध होंगे। कष्ट होगा। पारिवारिक जिम्मेदारी बढ़ने से व्यस्तता बढ़ेगी। कार्य में नवीनता के भी योग हैं। संतान के व्यवहार से समाज में सम्मान बढ़ेगा।
शुभ अंक : 05
शुभ रंग : नारंगी
उपाय: राधा कृष्ण का ध्यान करें।

मकर
लाभ के योग हैं। डूबी हुई रकम प्राप्त होगी। आय में वृद्धि होगी। प्रमाद न करें। क्रोध एवं उत्तेजना पर संयम रखें।
शुभ अंक : 09
शुभ रंग : नीला
उपाय: मां भगवती की अराधना करें।

कुंभ
लापरवाही से काम न करें। शत्रु सक्रिय रहेंगे। कुसंगति से हानि होगी। व्ययवृद्धि होगी। लेन-देन में सावधानी रखें, जोखिम न लें।
शुभ अंक : 02
शुभ रंग : गहरा लाल
उपाय: परिंदों को दाना डालें।

मीन
पारिवारिक कष्ट एवं समस्याओं का अंत संभव है। व्यापार-व्यवसाय लाभप्रद रहेगा। आय से अधिक व्यय न करें। परोपकार में रुचि बढ़ेगी।
शुभ अंक : 03
शुभ रंग : नीला
उपाय: मां लक्ष्मी के मंत्रों का जाप करें।
(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।)
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS