25 November 2022 राशिफल: आज कौन सी राशि वालों को मिलेगा सम्मान, जानें शुक्रवार का राशिफल (Today Horoscope)

25 November 2022 राशिफल: आज कौन सी राशि वालों को मिलेगा सम्मान, जानें शुक्रवार का राशिफल (Today Horoscope)
X
  • जानें, कैसा रहेगा आपका आज का दिन
  • जानें, आज का पंचांग

25 November 2022 : आज का राशिफल (Aaj ka Rashifal) आज मार्गशीर्ष मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि है और दिन शुक्रवार है। इसके अलावा कैसा रहने वाला है आज आपका दिन तो आइए जानते हैं आज का राशिफल...

टिप्स ऑफ दी डे (Tips Of The Day)

आज मार्गशीर्ष मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि है।

आज का पंचांग (Aaj ka Panchang)

तिथि

द्वितीया

नक्षत्र

ज्येष्ठा, मूल

करण

बालव, कौलव, तैतिल

योग

सुकर्मा, धृति, शूल

सूर्योदय

06:54 AM

सूर्यास्त

05:25 PM


मेष

आज आपका मनोरंजन देने वाली वस्तुओं पर खर्च बढ़ेगा। जीवनसाथी से रिश्ते सुधरेंगे। कारोबारियों के लिए आज कोई विदेश से आने वाला लाभ प्राप्त होगा। पार्टनशिप में किया गया काम लाभ देगा।


वृषभ

आर्थिक क्षेत्र में आज संभलकर कदम बढ़ाए, वरना धन हानि हो सकती है।साथ ही आज संभलकर बात करें, किसी से झगड़ा होने की संभावना है। सेहत के लिहाज से भी दिन अनुकूल नहीं है।


मिथुन

नए काम के लिए दिन अनुकूल है। कारोबार से अधिक लाभ की संभावना है। जीवनसाथी से हुआ मनमुटाव दूर होगा। आप दोनों के बीच प्रेम का वातावरण बनेगा।


कर्क

आज का दिन व्यस्त रहेगा। कारोबारी लोगों को आज चैन की सांस नहीं आएगी। आपके काम की तारीफ होगी। वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा। नई गाड़ी खरीदने का योग है।


सिंह

आज आपका कोई विरोधी नुकसान कर सकता है। इसीलिए आज कोई नया और शुभ काम ना करें। आपकी किसी बात से करीबी क्रोधित हो सकता है। फिजूलखर्ची बढ़ने की संभावना है।


कन्या

आज आपके कार्यक्षेत्र की स्थिति अच्छी बनी रहेगी। अड़चनों के बाद भी लाभ होगा। आर्थिक योजनाएं सफल होंगी। कुंवारे लोगों को विवाह प्रस्ताव मिलेंगे। सेहत अच्छी रहेगी और अपनों का साथ मिलेगा।


तुला

आपका कोई पुराना और रूका हुआ काम आज पूरा होगा। कारोबार और नौकरी में सहकर्मी सहयोग देंगे। महिलाओं को मायके से शुभ समाचार मिलेगा। आज आपका स्वास्थ्य ठीक भी रहेगा।


वृश्चिक

आज आपको पैतृक संपत्ति से कुछ लाभ अवश्य मिलेगा। साथ ही आपका खर्च बढ़ेगा। सेहत के दृष्टिकोण से दिन अशुभ है। आज उदर विकार होने की संभावना बन रही है।


धनु

आज आपको वाणी पर संयम बनाकर रखना होगा। बदजुबानी पर मानहानि होते देर नहीं लगेगी। आंखों में तकलीफ हो सकती है।


मकर

किसी करीबी से आज आपकी भेंट हो सकती है। जीवनसाथी के कई पुराने राज पता चलेंगे। सेहत उत्तम रहेगी और तनाव भी दूर होगा। रूका हुआ पैसा मिलेगा।


कुंभ

आज हर स्थान पर आपको सम्मान मिलेगा। दोपहर के बाद सेहत खराब होने की संभावना है। बिजनेस और शेयर बाजार में निवेश के लिए दिन शुभ है।


मीन

आज आपके रूके हुए सभी काम पूरे होंगे। वहीं नए काम भी शुरू होंगे। रूका हुआ पैसा वापस आएगा। नौकरी में तरक्की का योग है। कारोबार में बड़ी सफलता हाथ लगेगी। सेहत में सुधार होगा।

(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।)

Tags

Next Story