25 अक्टूबर 2020: आज का शारदीय नवरात्रि राशिफल (Today's Shardiya Navratri Horoscope)

आज का राशिफल (Today's Horoscope) 25 अक्टूबर 2020 को शारदीय नवरात्रि का अंतिम दिन है। इसके अलावा कैसा रहने वाला है आज आपका दिन आइए जानते हैं आज का राशिफल...
मेष
आज अपने काम पर ध्यान देकर आप अच्छे दिन की शुरूआत कर सकते हैं। मन में संतुष्टि रहेगी। बेहतर प्रदर्शन से आपकी सराहना होगी। इनकम के सोर्स बढ़ाने में आपको सफलता प्राप्त होगी। परिवार के लोगों का सहयोग मिलेगा। सेहत अच्छी रहेगी।
टिप: वाणी में मधुरता बनाए रखें।
वृषभ
लव कपल्स के लिए समय अच्छा है। शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन के लिए दिन मान-सुख से भरा रहेगा। व्यक्तिगत कार्यों में सफलता मिलेगी। योजना बनाकर काम करना अच्छा रहेगा। सेहत के मामले में दिन अच्छा रहेगा।
टिप: निर्णय सोच समझकर लें।
मिथुन
आज का दिन आपके फेवर में रहेगा। कार्यरत जातकों को प्रगति के मौके मिलेंगे। रूके हुए कार्य संपन्न होंगे। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। आपकी आपके प्रियजन से मुलाकात हो सकती है। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।
टिप: धैर्य से काम लें।
कर्क
आज का दिन आपके लिए कुछ स्पेशल साबित होगा। आज आप कुछ अलग ही एनर्जी महसूस करेंगे। जीवन का भरपूर आनन्द लेंगे। हालांकि कार्यस्थल पर आपको आज सजग होकर काम करना होगा। भाई-बहनों के रिश्ते बेहतर होंगे। परिवार वालों के साथ वक्त बिताएंगे।
टिप: बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद लें।
सिंह
दिन आनंदमय गुजरेगा। कोई अच्छा समाचार मिलने के आसार हैं। बिगड़े हुए कार्य बनेंगे। पार्टनर से रिलेशन मजबूत होगा। व्यवसायिक लोगों के बीच आपकी छवि और प्रतिष्ठा बढ़ेगी। परिवार में खुशियों का वातावरण रहेगा। सेहत के लिहाज से दिन अच्छा रहेगा।
टिप: अच्छे समय का लाभ लें।
कन्या
आज का दिन आपके लिए उत्सुकता से परिपूर्ण रहेगा। अपने प्रयासों से सफलता मिलेगी। आज के कार्य किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह से ही करें। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए दिन बहुत खुबसूरत रहेगा और अपने प्रिय का साथ मिलेगा। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी।
टिप: खुद के लिए भी समय निकालें।
तुला
मातारानी की कृपा से आप आज कुछ नया करने के लिए प्रेरित होंगे। ईमानदारी से किया गया कार्य फलदायक रहेगा। आर्थिक स्थिति सुधरेगी। छात्रों को अध्ययन में एकाग्रता होगी। घर में सुकून भरा वातावरण रहेगा।
टिप: लक्ष्य पर फोकस करें।
वृश्चिक
भाग्य की प्रबलता के चलते कार्यों में सफलता मिलेगी। अपने जीवन में कुछ नया करने की सोच सकते हैं। स्टूडेंटन्स आज अपना ध्यान पढ़ाई में लगाएं। आपको योग्यता दिखाने का मौका मिलेगा। परिवारिक माहौल अच्छा रहेगा।
टिप: बड़ों का आशीर्वाद लें।
धनु
मातारानी की कृपा से आज आपका दिन बहुत अच्छा बीतेगा। कार्य में उत्साह और ऊर्जा का अनुभव करेंगे। कार्यक्षेत्र में निर्णय लेने के लिए दूसरों की सलाह अवश्य लें। किसी नजदीकी मित्र का सहयोग आपके मनोबल को बढ़ाएगा। सेहत आज बढ़िया रहेगी।
टिप: जल्दबाजी में कोई निर्णय ना लें।
मकर
आज का दिन मान आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। मातारानी की कृपा से धन प्राप्ति के योग हैं। आज मनोरंजन और दोस्तों के साथ समय व्यतीत होगा। आज कुछ अतिरिक्त जिम्मेदारी लें। सेहत अच्छी रहेगी।
टिप: आलस्य से दूर रहें।
कुंभ
आज का दिन आपके लिए आगे बढ़ने वाला रहेगा। काम के सिलसिले में दिनमान मजबूत है। करियर में कुछ सुधार देखने को मिल सकते हैं। छात्रों की पढ़ाई में रूचि बढ़ेगी। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिताएंगे। फिटनेस के लिए अपनी दिनचर्या में बदलाव करें।
टिप: परिवार को समय दें।
मीन
मातारानी की कृपा से आज आपका भाग्य प्रबल रहेगा। कठिन से कठिन कार्य भी पूरे होंगे। आप अपनी जिम्मेदारियों को पूर्ण करने में समर्थ रहेंगे। गृहस्थ जीवन महत्वपूर्ण रहेगा। सेहत आज सामान्य रहेगी।
टिप: निर्णय सोच समझकर लें।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS