25 September 2021 राशिफल: शनिवार का राशिफल (today Horoscope)

25 September 2021  राशिफल: शनिवार का राशिफल (today Horoscope)
X
  • राशि के अनुसार जानें, कैसा रहने वाला है आपका ये दिन
  • आपकी राशि के अनुसार जानें, आपके लिए शुभ रंग और अंक

25 September 2021 आज का राशिफल (Aaj ka Rashifal) आज के दिन आश्विन मास के कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि और शनिवार है। यह दिन शनि देव को प्रसन्न करने के लिए शुभ और श्रेष्ठ माना गया है। इसके अलावा कैसा रहने वाला है आज आपका दिन आइए जानते हैं पंडित प्रेम कुमार शर्मा के अनुसार आज का राशिफल...

टिप्स ऑफ दी डे (Tips Of The Day)

आज आश्विन मास के कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि है।

25 सितंबर 2021 पंचांग

नक्षत्र : भरणी, कृत्तिका

योग : हर्षण, वज्र

करण : बालव, कौलव, तैतिल

सूर्योदय : 06:20 AM

सूर्यास्त : 06:16 PM

ये भी पढ़ें : Jyotish Shastra: गुरुवार को करें ये उपाय, तो बदल जाएगी आपकी तकदीर

मेष

आज सेहत के साथ कोई रिस्क लेने से परहेज करें,समस्या होने की संभावना है। आज परिवार या दोस्तों के साथ जुड़े रहने के मकसद से आउटिंग पर जा सकते हैं। आज घर की तलाश में निकलने वालों को जरुरत के अनुकूल ठिकाना मिल जाएगा। कोई बड़ा सामान खरीदने के लिए फिलहाल आपका बजट इजाजत नहीं दे रहा।

शुभ अंक: 22

शुभ रंग: डार्क ग्रे

वृषभ

अनावश्यक चीजों के उपर खर्च करने की आदत आपके बचत में सेंध लगा सकती है,सतर्क रहें। स्कूल का अधूरा प्रोजेक्ट डेडलाइन के करीब आ जाने से,आपकी हड़बड़ाहट बढने की संभावना है। यात्रा पर जाने की प्रबल संभावना बन रही है,रुटिन लाइफ की बोरियत दूर करने का प्रयास करेंगे। सेहतमंद रहने के लिए आपको अपने खान पान की आदत को सुधारने की जरुरत महसूस होगी।

शुभ अंक: 8

शुभ रंग: सफेद

मिथुन

वित्तीय स्तर पर आपकी स्थिति मजबूत रहने वाली है,जीवन स्तर में बदलाव के लिए प्रयत्नशील रहेंगे। क्लास टेस्ट में अपने निकटतम प्रतिद्वंदि को पछाड़ने से आपका आत्मबल उंचा होने की उम्मीद है। वेकेशन पर जाने वालों को उस जगह की यात्रा का मौका मिलेगा जिसे अबतक सिर्फ किताबों में देखा था। लंबे समय से खाली पड़े मकान को किराये पर देना संभव होगा,प्रॉपर्टी से आमदनी होनी शुरु होगी।

शुभ अंक: 11

शुभ रंग:डीप स्काई ब्लू

कर्क

आप अपने इलाके में जारी किसी काम में खुशी खुशी योगदान देने वाले हैं,समाजिक स्तर पर सराहना होगी। आज पहली बार बॉस का आपके घर आने की संभावना बन रही है,उन्हें प्रभावित करने का पूरा प्रयास करेंगे। बिजनेस के काम से किसी नई जगह आने का अवसर मिलने वाला है,काम के साथ अवकाश का भी मजा लेंगे। खाने पीने के मामले में आपको सजग रहने की जरुरत है,पाचन संबंधी समस्या होने की संभावना है।

शुभ अंक: 7

शुभ रंग: गहरा पीला

सिंह

अपनी नई कार से टूर पर जाने का सपना पूरा करेंगे,परिवार के साथ शहर से बाहर जाने का प्लान है। जिस किसी को अपनी नौकरी के लिए पैसा दिया था उसकी तरफ से परिणाम आने में देर हो सकती है। परिवार का युवा अचानक से जिम्मेदार होने का प्रदर्शन कर आप सबको सरप्राइज कर सकता है।

शुभ अंक: 9

शुभ रंग: ब्राउन

कन्या

समय की आवश्यकता है कि आपको पहले उस विषय पर ध्यान देना चाहिए जो कमजोर है। रिटायरमेंट की उम्र में पहुंच चुके लोगों को फिट रहने के लिए व्यायाम ही एकमात्र उपाय है। प्रॉपर्टी से संबंधित विवाद को सुलझाने के लिए कानूनी सहारा लेने की जरुरत पड़ सकती है। परिवार के किसी गुस्सैल बुजूर्ग को संभालने के लिए धैर्य और समझदारी से काम लेना होगा।

शुभ अंक: 3

शुभ रंग: हल्का हरा

तुला

पढाई क क्षेत्र में अनुमान के आधार पर कुछ नहीं चलता ,भ्रम की दुनियां से बाहर निकलना होगा। आज किसी विशेष आयोजन को लेकर परिवार में उत्साह का वातावरण बने रहने की उम्मीद है। रोचक सहयात्री के मिल जाने से प्लाइट का लंबा सफर आनंददायक बन जाने की संभावना है। अपने दिमाग से वेक्सिन का डर निकालकर दोनों डोज दबाइ पुरा कर लिए जाने के संकेत हैं।

शुभ अंक: 11

शुभ रंग: लेमन

वृश्चिक

आज कोई मंहगा घरेलू सामान या पुरानी कार बेचने का प्लान कर सकते हैं,अच्छी कीमत मिल जाएगी। प्रॉपर्टी विवाद को लेकर चल रहे कानूनी मामले में बयान आने वाला है,जो आपके पक्ष में हो सकता है। पारंपरिक दवाओं का सेवन कर आप किसी पुरानी बीमारी से छुटकारा पा सकते हैं,आजमा कर देखें।

शुभ अंक: 17

शुभ रंग: बॉटल ग्रीन

धनु

आपका इरिटेटिंग रुमेट्स आपको इस हद तक तंग करेगा कि रुम बदलने का विचार करने लगेंगे। पढाई का टाइट शेड्डूल आपको किसी मस्ती में शरीक होने की इजाजत नहीं देता,वक्त निकालें। विदेश से आने वाले किसी रिश्तेदार के स्वागत की तैयारी में व्यस्तता रहने की संभावना है।

शुभ अंक: 4

शुभ रंग: स्लेट ग्रे

मकर

जिस किसी चीज के लिए आप पैसा लगा रहे हैं उसका अच्छा रिटर्न मिलना शुरु हो जाएगा। बॉस क्या सोचने वाला है या क्या प्लान करेगा उससे पहले काम संपन्न कर सबको हैरान करेंगे। अपनी हथेली पर ही बहुत कुछ कैलकुलेट कर लेना प्रतियोगिता परीक्षा में काम आ सकता है। आपके अति व्यस्त दिनचर्या के कारण आज दोस्तों के साथ आउटिंग का प्लान टालना पड़ सकता है।

शुभ अंक: 1

शुभ रंग: पिंक

कुंभ

ऑनलाइन क्लास में पढाई कर पाना आपके लिए मुश्किल हो रहा है,लेकिन इसे बदलना मुश्किल है। परिवार के किसी आलसी सदस्य को व्यायाम करने के लिए राजी कर पाना आज की उपलब्धि रहेगी। मकान में एक अतिरिक्त रुम बनवाए जाने का प्लान कर सकते हैं,जल्द ही काम शुरु करवाएंगे।

शुभ अंक: 6

शुभ रंग: चॉकलेट

मीन

पढाई का डाउट दूर करने के लिए स्कूल के बाद ट्यूशन लगवा लेना एक बेहतर विकल्प हो सकता है। किसी करीबी के सरप्राइज विजिट पर आने से आज का दिन बन जाएगा,बेहद खुशी का अनुभव होगा। गेस्ट के साथ किसी टूरिस्ट प्लेस की यात्रा पर जाने की संभावना नजर आ रही है,जमकर मस्ती करेंगे। पैसे बचा पाना अब आपके लिए आसान हो सकता है,आमदनी अच्छी रहने से भविष्य के लिए सोच पाएंगे।

शुभ अंक: 7

शुभ रंग: कोरल ,पीच

टिप्स

  • अपने घर के मुख्य द्वार को साफ सुथरा रखें। इससे ची का प्रवाह घर की तरफ होता रहता है। घर के सामने कचरा या गंदगी जमा न होने दें।
  • अपने कपड़े रखने वाले अलमारी में कोई सुगंध वाली टिकिया रखें ।इस एरोमापेथी से आप अपने प्यार में जुनून को बनाए रख सकते हैं।
  • अपने कार्यालय या घर में विक्ट्री होर्स को स्थापित करें। ऐसा करने से आप अपनी परियोजना, कैरियर विकास अथवा सहयोग करने के अवसरों में जीत प्राप्त करेंगे।

(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें)

Tags

Next Story