26 जुलाई 2020: आज का राशिफल (Today's Horoscope)

26 जुलाई 2020: आज का राशिफल (Todays Horoscope)
X
आज सावन मास की शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि है। इसके अलावा कैसा रहने वाला है आज आपका दिन आइए जानते हैं आज का राशिफल...

आज का राशिफल (Today's Horoscope) 26 जुलाई को सावन मास की शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि है। इसके अलावा कैसा रहने वाला है आज आपका दिन आइए जानते हैं आज का राशिफल...

टिप्स ऑफ दी डे (Tips Of The Day)

आज सावन मास की शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि है।

आज का पंचांग

26 जुलाई 2020 का पंचांग

नक्षत्र : चित्रा

योग : रवि

सूर्योदय: 05:37

सूर्यास्त : 19:15


मेष

आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होती जा रही है। उच्चाधिकारी को खुश करना मुश्किल लग सकता है। दिन खत्म होते होते कार्यक्षेत्र की परिस्थितियां आपके पक्ष में हो जाएंगी। सेहत के प्रति जागरूक लोगों के समूह में शामिल होना मुमकिन है। कुछ जातक यात्रा की योजना बना सकते हैं। मनचाही संपत्ति खरीदने के शुभ योग बन रहे हैं। शिक्षा के स्तर पर हर काम की बारीकी पर ध्यान दें।

लव फोकस-जिसे चाहते हैं उसका दिल जीतने का सुनहरा मौका मिलेगा।

शुभ अंक - 4

शुभ रंग - कॉफी


वृष

बढ़ती महंगाई आपको कठोर निर्णय लेने पर मजबूर कर सकती है। कार्यक्षेत्र में वरिष्ठों के हस्तक्षेप के बिना काम कर पाएंगे। सेहतमंद जीवन का आनंद ले रहे हैं। परिवार की परिस्थितियां सकारात्मक बनी रहेंगी। नकारात्मक भावनाओं से ख़ुद को दूर रख पाएंगे। सड़क द्वारा यात्रा करना आरामदायक रहेगा। छात्रों के लिए सुखद व मनोरंजक समय है।

लव फोकस-पार्टनर के साथ अधिक से अधिक समय बिता पाएंगे।

शुभ अंक - 22

शुभ रंग - इंडिगो


मिथुन

किसी से अपेक्षित धन प्राप्त होना संभव है। कार्यक्षेत्र में जो कुछ भी निर्धारित किया है, उस पर केंद्रित रहेंगे। ऐसा करते हुए समय सीमा के अंदर काम निपटा पाएंगे। स्वस्थ जीवन का रास्ता अपनाएंगे। परिवार के बड़े बुजुर्गों की दखलअंदाजी पसंद नहीं आएगी। प्रतियोगिता के लिए छात्रों को अपना प्रदर्शन बेहतर करने का मौका मिलेगा। अपने वाहन में किसी को लिफ्ट न दें।

लव फोकस-पार्टनर के साथ आउटिंग की तमन्ना पूरी होगी।

शुभ अंक - 9

शुभ रंग - मेजेंटा


कर्क

खर्चे विवेकपूर्ण तरीके से करें। क्लाइंट आपके काम से असंतुष्ट रह सकते हैं। अपनी परफॉर्मेंस में सुधार लाने की जरूरत है। कुछ ऐसा खा सकते हैं जिसका सेहत पर प्रतिकूल असर पड़ सकता है। बड़े बुजुर्गों को धार्मिक यात्रा के लिए मनाने में सफल रहेंगे। कुछ जातकों को घूमने फिरने का कीड़ा काट सकता है। छात्रों को मानसिक स्पष्टता के साथ काम करना होगा। ऐसा न कर पाने से आपके प्रदर्शन में गिरावट आ सकती है।

लव फोकस-प्रेम संबंध के मामले में जल्दबाजी में कोई फैसला ना लें।

शुभ अंक - 7

शुभ रंग - रॉयल ब्लू


सिंह

दान व दया भाव से अपार आंतरिक संतुष्टि का अनुभव होगा। व्यवसायिक स्तर पर कोई आपको नीचा दिखाने की कोशिश करेगा। सेहत संतोषजनक बनी रहेगी। परिवार के किसी सदस्य के साथ कूटनीतिक तरीके से निपटना होगा।

यात्रा सुखद रहेगी। शिक्षा के स्तर पर अपनी वर्तमान परिस्थितियों से संतुष्ट रहेंगे। आवास की खोज कर रहे जातकों को सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं। हालांकि इस काम में बहुत ज्यादा खाक छाननी पड़ सकती है।

लव फोकस-दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदलती दिख रही है।

शुभ अंक - 11

शुभ रंग - आसमानी नीला


कन्या

धन की कमी महसूस नहीं होगी, आपके पास पर्याप्त धन है। उपयुक्त फाइनेंशियल मैनेजमेंट ही आपकी ताकत है। इसके बल पर आरामदायक जीवन जीने में सक्षम हैं। सेहत प्राथमिकता बना रहेगा। जीवन की कठिनाइयों को दूर करने की कोशिश करेंगे। लंबी दूरी की यात्रा सुखद रह सकती है। सहपाठी व सहकर्मी की कोई बात चुभ सकती है।

लव फोकस-प्रेमियों को साथ रहने का मौका मिलेगा।

शुभ अंक - 5

शुभ रंग - सी ग्रीन


तुला

आर्थिक स्तर पर किसी महत्वपूर्ण काम के लिए धन बचाने की कोशिश करेंगे। कार्य का निर्वाह करने में अतिरिक्त सतर्क रहने की जरूरत होगी। खाने पीने का लालच करना सेहत के लिए अच्छा नहीं है। ये परिवार के किसी सदस्य का मूड हल्का करने में मदद करेंगे। यात्रा के योग बन रहे हैं। संपत्ति बाजार में निवेश करने के योग बन रहे हैं। छात्र किसी नए विचार की तरफ आकर्षित हो सकते हैं।

लव फोकस-नवविवाहित एक-दूसरे को समझने की प्रक्रिया से गुजर सकते हैं।

शुभ अंक - 3

शुभ रंग - केसरिया


वृश्चिक

नया काम करने से पहले अपनी आर्थिक स्थिति का जायजा ले लें। काम का बोझ बढ़ सकता है। परिस्थिति जैसी भी हो आप इसे संभालने में सक्षम रहेंगे। कार्यक्षेत्र में किसी संकट का हल करने के लिए आपकी प्रशंसा हो सकती हैं। सेहत संबंधी समस्याओं का समाधान मिलेगा। परिजनों व दोस्तों के साथ मौज मस्ती में दिन बिता सकते हैं। छात्रों को आलोचना का सामना करना पड़ सकता है।

लव फोकस- आपके लव पार्टनर को आपकी परवाह है। आप को खुश करने की वो हर मुमकिन कोशिश करेंगे।

शुभ अंक - 16

शुभ रंग - नीला


धनु

फिजूलखर्ची महंगी साबित हो सकती है। कामकाज के सिलसिले में की गई यात्रा मनोरंजक रहेगी। सेहत आपके जीवन की प्राथमिकता बना रहेगा। किसी के साथ शहर से बाहर जाने के योग बन रहे हैं। छात्र प्रोजेक्ट पूरा करने के संसाधन इकट्ठा करने में सफल रहेंगे। लोगों से मिलने जुलने और नेटवर्किंग में व्यस्त रह सकते हैं। ऐसा करना उद्देश्यों को प्राप्त करने के लिए जरूरी होगा।

लव फोकस-नरम आचरण से प्रेमी या प्रेमिका को प्रभावित करने में सफल रहेंगे।

शुभ अंक - 1

शुभ रंग - हल्का लाल


मकर

सेहत संबंधी प्रयास आपको फिट रखने का वादा करते हैं। कोई आपसे आर्थिक सहायता की उम्मीद कर सकता है। हो सके तो इस व्यक्ति की मदद जरूर करें। अनुशासित दिनचर्या अच्छी सेहत बनाए रखने में मदद करेगी। कोई व्यक्ति आपको अवांछित महसूस करवा सकता है। यात्रा के लिए वाहन का चुनाव सोच समझकर करें। संपत्ति ख़रीदने या बेचने का विचार आपको व्यस्त रख सकता है। छात्रों को भविष्य की योजना बनाने पर जोर देना होगा।

लव फोकस-भावुक और रोमांटिक शाम आपके इंतजार में है।

शुभ अंक - 2

शुभ रंग - ऑलिव ग्रीन


कुंभ

धन बचाने में दिलचस्पी बनी रहेगी। महत्वहीन चीज़ों पर खर्चा करने से परहेज करेंगे। एक्टिव लाइफस्टाइल बीमारियों को दूर रखने में मददगार साबित हो रहा है। सोने और रत्नों के काम में लगे लोगों के लिए लाभदायक दिन है। पढ़ाई के सिलसिले में घर से दूर जाना पड़ सकता है। नए घर पर कब्जा मिलना संभव है। शिक्षा के स्तर पर किसी से मदद की उम्मीद न रखें। सभ्य इलाके में रहने के लिए मुंहमांगी कीमत का भुगतान करना पड़ेगा।

लव फोकस-प्रेमीजन के साथ रोमांटिक शाम बिता सकते हैं।

शुभ अंक - 15

शुभ रंग - सफेद


मीन

कार्यक्षेत्र में अपनी प्रतिभाओं का प्रदर्शन करने की जरूरत है। आर्थिक स्थिति मजबूत होती जा रही है। जीवनशैली में बदलाव अच्छी सेहत और फिटनेस का वादा करते हैं। प्रेमीजन की संवेदनशीलता आपको प्रभावित करेगी। कुछ सार्थक हासिल करने के लिए शिक्षा के स्तर पर अपने प्रयास बढ़ाएं। पिछले कुछ समय से बनी हुई चिंताओं से मुक्ति मिलेगी। सकारात्मक विचारखुशियों का सबब बनते जा रहे हैं।

लव फोकस-प्यार में निराश लोगों के जीवन में बहार आएगी।

शुभ अंक - 6

शुभ रंग - कॉफी

टिप्स

• कछुआ अपने स्वामी के करियर में तरक्की लाता है। इसलिए घर के उत्तरी दीवार पर या तो कछुआ की तस्वीर लगा दें या फिर वहां एक छोटासा कछुआ रख दें।

• वैवाहिक जीवन में प्यार बना रहे इसके लिए जरुरी है कि शयनकक्ष में कम्प्यूटर नहीं रखें।

• बाथरुम के रास्ते में आने वाली किसी भी अवरोध को दूर रखें। इससे आपके जीवन में प्रेम बढता है।


Tags

Next Story