27 अगस्त 2020: आज का राशिफल (Today's Horoscope)

27 अगस्त 2020: आज का राशिफल (Todays Horoscope)
X
आज भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि है। इसके अलावा कैसा रहने वाला है आज आपका दिन आइए जानते हैं आज का राशिफल...

आज का राशिफल (Today's Horoscope) 27 अगस्त 2020 को भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि है। इसके अलावा कैसा रहने वाला है आज आपका दिन आइए जानते हैं आज का राशिफल...

टिप्स ऑफ दी डे (Tips Of The Day)

आज भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि है।

आज का पंचांग

27 अगस्त 2020 का पंचांग

नक्षत्र : ज्येष्ठा

योग : विष्कम्भ

सूर्योदय: 05:55

सूर्यास्त : 18:49


मेष

जरुरत के समय आपने अपने जानने वालों को जो पैसे दिए थे वो आज आपको वापस मिल सकते हैं। डॉक्टरों, वकीलों और आर्किटेक्ट की कमाई में तरक्की होने की संभावना है। आप एक नया स्वास्थ्य नुस्खा आजमाने के लिए तैयार रहेंगे। आपमें से कुछ शानदार छुट्टी का आनंद लेने के लिए तैयार हैं। घर के मालिकों को अपनी संपत्ति के लिए एक उपयुक्त किरायेदार मिलने की संभावना है। आज आप खुद को उस चीज के पूर्ण नियंत्रण में पाएंगे जिसे आप अब तक टाल रहे थे।

शुभ अंक: 9

शुभ रंग: चॉकलेट


वृष

कुछ बच्चों की पॉकेट मनी में वृद्धि की संभावना है। मैनेजर और वरिष्ठ अधिकारियों के लिए दिन उनके अनुसार रहेगा। एक बार फिर से व्यायाम शुरू करने से आप दोबारा फिट शरीर में होंगे। आज आप अपने बच्चे या भाई-बहनों की उपलब्धि का जश्न मनाएंगे। आपमें से कुछ आज नए स्थान पर यात्रा के लिए जा सकते हैं। आपने किसी से पढ़ाई में मदद मांगी थी और आज वो आपकी पूरी मदद करने के लिए तैयार हैं। आपने भविष्य के लिए जो भी कामना की है, वह योजना के अनुसार आगे बढ़ेगी।

शुभ अंक: 17

शुभ रंग: नारंगी


मिथुन

आईटी में काम करने वालों को आज अच्छी नौकरी का प्रस्ताव मिल सकता है। एक वैकल्पिक चिकित्सा आपको किसी शारीरिक तकलीफ से तुरंत राहत प्रदान करेगी। विदेश में रह रहे लोगों को स्थिर जीवन प्राप्त होगा। अपने पूरे पैसे अपने दोस्तों या प्रेमिका पर खर्च करने से आज आप मुश्किल में फंस सकते हैं। आपमें से कुछ के लिए अपना घर खरीदने की संभावना बहुत प्रबल है। दफ्तर में आपको अपने काम के सम्बन्ध में नई जानकारी मिलने से आपका दृष्टिकोण बदलेगा। जीवनसाथी के लिए छोटी-छोटी कोशिशें करने से प्यार मजबूत होगा।

शुभ अंक: 22

शुभ रंग: गहरा फिरोजी


कर्क

पिछला कुछ बकाया लोन आप पर कोई बुरा प्रभाव नहीं डालेगा। फ्रीलांसरों और अंशकालिक कार्य करने वालों को खूब काम मिलेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, क्योंकि आप अपनी व्यायाम दिनचर्या को अच्छी तरह से पालन कर रहे हैं। आप परिवार के साथ समय बिताकर छोटी खुशियां भी पा लेंगे। ट्रेकिंग पर या दूर यात्रा पर जाना आपके लिए रोमांचक और ताजगी भरा दोनों साबित होगा। रियल एस्टेट में आपकी रुचि होने की संभावना है क्योंकि अभी आपके पास निवेश करने के लिए पैसा भी है। अच्छा प्रदर्शन आपको शैक्षणिक मोर्चे पर आगे बढ़ाएगा। कुछ ऐसा जिसके बारे में आप चिंतित हैं वह शांति से गुजर जाएगा।

शुभ अंक: 12

शुभ रंग: केसरी


सिंह

आपमें से कुछ जो किसी प्रोग्राम को प्रायोजित कर रहे हैं उन्हें शानदार रिटर्न मिलने की उम्मीद है। उद्योगपतियों के लिए विस्तार और विविधता लाने के लिए आज का दिन अच्छा है। आपमें से जो वापस अपने फिगर पाने के इच्छुक हैं वे अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत होंगे और इसके बारे में कुछ करेंगे। परिवार का कोई युवा सदस्य आपके व्यवसाय को आगे बढ़ाने में योगदान देगा। रोमांच पसंद करने वालों को किसी बाहरी गतिविधि का अनुभव करते समय सावधान रहने की आवश्यकता है। शादी योग्य व्यक्ति के लिए आज कुछ प्रस्ताव आ सकते हैं।

शुभ अंक: 7

शुभ रंग: पीच


कन्या

अच्छा बजट होने से आपकी खरीदने की शक्ति को बढ़ाएगा और इसकी के साथ आप बचत भी कर पाएंगे। काम में आप निर्देशों का पालन करके गलती करेंगे ही नहीं। खुशनुमा मूड आपको शारीरिक और मानसिक दोनों तरह से अच्छा रखेगा। समारोह के बाद का समय आपके लिए बहुत रोमांचक भरा रहेगा। दूरस्थ यात्रा करने वालों के लिए आज यात्रा सुगम और आरामदायक रहेगी। आप विवादित संपत्ति पर अपने स्वामित्व का दावा करने में सक्षम होंगे। अच्छा पेशेवर मार्गदर्शन मिलने से आप शैक्षणिक मोर्चे पर अपने ग्रेड में सुधार देखेंगे।

शुभ अंक: 6

शुभ रंग: बैंगनी


तुला

छोटी-मोटी बीमारियों से पीड़ित लोगों के लिए घरेलू उपचार आदर्श होंगे। पारिवारिक जीवन सुचारू रूप से चल रहा है और आपको इसमें शामिल हो खुशी प्रदान करेगा। परिवार के सदस्यों से घिरे रह कर आप शांति का अनुभव करेंगे। परिवार और दोस्तों के साथ यात्रा पर जाना आपके लिए बहुत मजेदार रहेगा। आपमें से जो अपना घर खरीदने की योजना बना रहे हैं वो आज लोन हासिल कर पाएंगे। शैक्षणिक मोर्चे पर कुछ बेहतरीन अवसर आपके काम आ सकते हैं। पारस्परिक प्रशंसा क्लब आपके और प्रेमी के बीच संबंधों को मजबूत करेगा।

शुभ अंक: 2

शुभ रंग: लैवेंडर


वृश्चिक

आपके सामने कमाई के नए रास्ते खुलेंगे। इवेंट मैनेजमेंट कंपनियों को अच्छा लाभ मिल सकता है। संतुलित आहार और सक्रिय जीवन शैली आपको बेहतर आकार प्रदान करेगी। घर से काम कर रहे लोगों के लिए आज का दिन बेहद अच्छा है। युवा जोड़े जल्द ही एक रोमांचक यात्रा शुरू कर सकते हैं। उपयुक्त घर की तलाश कर रहे लोगों की कोशिश आज रंग लाएगी। सम्मान और प्रशंसा के रूप में पहचान आज आपके सामने आ सकती है। एक अच्छे काम के लिए योगदान देने से आप अंदर से अच्छा महसूस करेंगे।

शुभ अंक: 3

शुभ रंग: नारंगी


धनु

व्यवसाय में नई साझेदारी इसे एक नई ऊंचाई पर ले जाएगी। पदोन्नति जिसकी आप लंबे समय से उम्मीद कर रहे हैं वह जल्द पूरी होगी। आप फिट होने के लिए पूरे प्रयास करेंगे। पति-पत्नी घरेलू माहौल को शांत बनाऐ रखने के लिए एक-दुसरे की पूरी मदद करेंगे। गर्म जगह में छुट्टी पर जाने वालों को मौसम शानदार मिलेगा। आज आप उस सम्पत्ति को खरीद सकते हैं जो आपके बजट में है। शैक्षणिक मोर्चे पर, आप वरिष्ठ अधिकारियों के सहयोग से बहुत कुछ हासिल कर सकेंगे। अकेले जीवन बिता रहे लोगों के जीवन में आज प्यार दस्तक दे सकता है।

शुभ अंक: 3

शुभ रंग: सफेद


मकर

वेतनभोगी व्यक्ति सुरक्षित बचत योजना में निवेश कर अच्छा करेंगे। कोई काम पूरा होने से आप चैन की सांस लेंगे। एक स्वस्थ विकल्प, अगर अपनाया जाए, तो आप बिलकुल फिट हो जाएंगे। परिवार का युवा सदस्य आपसे अपना प्यार बांटेगा तो आप भी उसे खूब प्यार दें। आपमें से कुछ को व्यवसायिक उद्देश्य से यात्रा करनी पड़ सकती है। संपत्ति की खरीद जल्द ही आपके लिए सच साबित होगा। मालिकों को अपनी संपत्ति के लिए उपयुक्त किरायेदार मिल सकता है। आप सही मायनों में कुछ नया शुरू कर सकते हैं।

शुभ अंक: 5

शुभ रंग: गहरा हरा


कुंभ

व्यवसाय में लिया गया जोखिम आपको अच्छा रिटर्न देगा। सैलरी बढाने या प्रमोशन की बात करने के लिए समय अच्छा है। फिटनेस के मामले में आपके प्रयासों का सकारात्मक असर दिखाई देगा। महिलाएं कुछ ख़ास खाना बनाकर परोसने में अपार खुशी प्राप्त करेंगी। विदेश यात्रा करने वालों के लिए यह यात्रा यादगार अनुभव रहेगा। फ्लैट या घर खरीदने का आपका सपना पूरा हो सकता है। शैक्षणिक मोर्चे पर आपको सौंपे गए काम पूरे होंगे। आज का नया वातावरण आपको खुशी प्रदान करेगा।

शुभ अंक: 7

शुभ रंग: पीला


मीन

आपका कोई निवेश आज मैच्योर होगा और इससे आपको अच्छा लाभ मिलेगा। आज आपके सामने कोई ऐसा प्रस्ताव रखा जाएगा जो आपके लिए लाभप्रद होगा। आप ध्यान या योग करके तनाव को दूर रखने में कामयाब होंगे। महिलाएं घर के माहौल को खुशनुमा बनाए रखेंगी। आज की शाम आपके लिए रोमांचक और बेहद सुखद साबित होगी। घर के नवीनीकरण के लिए बचत करना शुरू करें। ध्यान केंद्रित करें, क्योंकि शैक्षणिक मोर्चे पर कई अवसर आपके सामने आने की संभावना है। आपका साथी आज अपनी कोशिशों से आपका दिल जीत लेगा।

शुभ अंक: 15

शुभ रंग: हल्का हरा

टिप्स

1. कमरे का दरवाजा बंद रखें। अपने व्यक्तिगत बातों को लोगों में फैलने से रोकने के लिए घर के दरवाजे बंद रखने चाहिए।

2. घर के मुख्य दरवाजे के दायीं तरफ उस जगह का मानचित्र लगा दें जहां आप जाना चाहते हैं। फेंगशुई में आपके प्रवेश द्वार का दाहिना हिस्सा यात्रा से संबंधित होता है , इसलिए यदि आप घुमने जाने की योजना बना रहे हैं तो यह उपाय आपके लिए मददगार साबित होगा।

3. इस बात को सुनिश्चित करें कि जहां आप बैठते हैं वहां कोई तेजधार वाली वस्तु न हो। इस तरह की वस्तु नाकारात्मक ची पैदा करती हैं, यह आपकी कार्यक्षमता और तरक्की के लिए जहर का काम करता है।

Tags

Next Story