27 August 2021 राशिफल: शुक्रवार का राशिफल (today Horoscope)

27 August 2021  राशिफल: शुक्रवार का राशिफल (today Horoscope)
X
  • राशि के अनुसार जानें, कैसा रहने वाला है आपका ये दिन
  • आपकी राशि के अनुसार जानें, आपके लिए शुभ रंग और अंक

27 August 2021 आज का राशिफल (Aaj ka Rashifal) आज के दिन भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि और शुक्रवार है। इसके अलावा कैसा रहने वाला है आज आपका दिन आइए जानते हैं पंडित प्रेम कुमार शर्मा के अनुसार आज का राशिफल...

टिप्स ऑफ दी डे (Tips Of The Day)

आज भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि है।

27 अगस्त 2021 पंचांग

नक्षत्र : अश्विनी, भरणी

योग : वृद्धि, ध्रुव

करण : तैतिल, गर

सूर्योदय : 06:11 AM

सूर्यास्त : 06:45 PM

ये भी पढ़ें :Janmashtami 2021 : जन्माष्टमी के समय खीरे को काटना क्यों शुभ माना जाता है, जानें...

मेष

परिवार के किसी सदस्य की उपलब्धि पर गर्व करने का अवसर मिलने वाला है। यात्रा के दौरान शार्ट कट लेने से बचना हितकर होगा,कठिनाई होने की संभावना है। प्रॉपर्टी या पूर्व के निवेश से अच्छा रिटर्न मिलने की उम्मीद है,भरोसा बनाए रखें। पढाई के क्षेत्र में अपना लक्ष्य हासिल करने के लिए हरसंभव प्रयास कर सकते हैं।

शुभ अंक : 4

शुभ रंग : लेवेन्डर

वृषभ

आप में से कुछ लोग परिवार में कुछ रोमांचक किए जाने की जरुरत महसूस करेंगे। यात्रा के दौरान आपके जीवन में प्यार आने की उम्मीद बन रही है,रोमांचित रहेंगे। मकान मालिकों को अपने घर से अच्छा किराया मिल जाने की संभावना दिख रही है। किसी बड़ी प्रतियोगिता की तैयारी में लगे लोगों के लिए सफलता सुनिश्चित लग रही।

शुभ अंक : 7

शुभ रंग : लेमन

मिथुन

किसी घरेलू परिस्थिति के कारण आपके भावुक हो जाने की संभावना है,धैर्य रखें। दूर देश की यात्रा पर जाना जानकारीप्रद रहेगी, सफर आरामदायक रहने वाला है। अपनी प्रॉपर्टी को लेकर विशेष सतर्क रहें कोई आपको धोखा देने के फिराक में है। पढाई करने वाले नौजवान अपने माता पिता को गर्व करने का अवसर दे सकते हैं।

शुभ अंक : 1

शुभ रंग : हल्का हरा

कर्क

प्रोफेशनल स्तर पर आप अपने काम और व्यवहार से सबको प्रभावित कर सकते हैं। परिवार का कोई सदस्य आपको किसी निजी समस्या से निकालने में मदद कर पाएगा। ड्राइव पर जाने से पहले रास्ते की सटीक जानकारी रखना जरुरी होगा,खोने के संकेत हैं। आप में से कुछ लोगों को जल्द ही अपना घर खरीद पाने का सौभाग्य प्राप्त होने वाला

है।

शुभ अंक : 6

शुभ रंग : बैंगनी

सिंह

आज आप खुद को बेहद ऊर्जावान और फिट महसूस करने वाले हैं,उत्साहित रहेंगे। परिवारिक स्तर पर अनुकूल माहौल रहने से आपको मानसिक रुप से राहत मिलेगा। वेकेशन पर जाना आपके जीवन में ताजगी और उमंग लाता है,जाने का प्लान कर सकेंगे। आपके द्वारा प्रॉपर्टी खरीदने की दिशा में प्रयास शुरु हो सकता है,जल्द ही बात बनेगी।

शुभ अंक : 9

शुभ रंग : चॉकलेट

कन्या

संतुलित खान पान के साथ व्यायाम को दिनचर्या का हिस्सा बनाना आपको स्वस्थ रखेगा। हाल ही में की गई यात्रा को लेकर कुछ यादें ताजा करने वाले हैं, रोमांच से भर सकते हैं। मकान मालिक अपने घर के लिए ज्यादा किराया वसूल करने का प्रयास करने वाले हैं। उच्च शिक्षा प्राप्त करने की इच्छा रखने वाले लोगों को स्कॉलरशिप मिल जाने की

उम्मीद है।

शुभ अंक : 3

शुभ रंग : केसरिया

तुला

प्रोफेशनल स्तर पर पैदा हुए किसी चुनौति से शानदार तरीके से निपट सकते हैं। संयुक्त परिवार में रहने वालों के बीच आपसी मनमुटाव बढने की संभावना है। किसी के साथ शहर से बाहर घूमने जाने के संकेत हैं,रोचक साथ का मजा आएगा। आप में से कुछ लोगों के दिमाग में अपना घर लेने का विचार आ सकता है,आगे बढें।

शुभ अंक : 6

शुभ रंग : कॉफी

वृश्चिक

अपने नियमित व्यायाम से किसी तरह का समझौता नहीं करना आपको उर्जा से भरा रखेगा। जिन लोगों ने नई नौकरी शुरु की है वो खुद को माहौल के अनुकूल ढालने में कामयाब रहेंगे। आप विदेश यात्रा पर जाने वाली अधिकारिक यात्रा का हिस्सा बनने वाले हैं,तैयार रहें। पढाई के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन कर आप सुनहरे भविष्य की राह बनाते नजर आ रहे हैं।

शुभ अंक : 17

शुभ रंग : नारंगी

धनु

सेहत के स्तर पर आपके द्वारा किए जा रहे प्रयास का फायदा महसूस होगा। प्रॉपर्टी का काम करने वालों के लिए आज का दिन उतार चढाव भरा रहने वाला है। पढाई के क्षेत्र में अच्छा परिणाम लाकर अपने लिए कई अवसर का दरवाजा खोलेंगे। किसी मेहमान के घर आने से पूरा माहौल खुशनुमा बन जाने की उम्मीद बन रही है।

शुभ अंक : 9

शुभ रंग : बेबी पिंक

मकर

सेहत संतोषजनक रहने की उम्मीद है, फिट और ऊर्जावान महसूस कर पाएंगे। परिवार के साथ वेकेशन पर जाने की संभावना बन रही है, यादगार ट्रिप रहेगा। पुश्तैनी हवेली या घर को बिल्डर्स फ्लैट में बदल दिए जाने की संभावना है। जिस तरह आप समाजिक स्तर पर सर्कल बढा रहे हैं मशहूर होने की उम्मीद है।

शुभ अंक : 5

शुभ रंग : नारंगी

कुंभ

धीरे धीरे बढने वाली आमदनी आपको आर्थिक स्तर पर मजबूत बना सकती है। दोस्तों के ग्रुप में घुमक्कड़ी प्लान करना बेहद ही रोमांचक और मजेदार रहेगा। खाने पीने को लेकर किसी भी तरह का नियंत्रण नहीं रख पाना नुकसान देने वाला है। पुश्तैनी संपत्ति का रेनोवेशन या आपके नाम ट्रांसफर किए जाने की उम्मीद है।

शुभ अंक : 22

शुभ रंग : गहरा फिरोजा

मीन

सेहत को लेकर किया जा रहा अथक प्रयास अब अपना फायदा दिखाना शुरु करेगा। बिना सोचे समझे खर्च करने का नुकसान भुगतना पड़ सकता है,बजट का ध्यान रखें। होममेकर्स घरेलू स्तर पर कुछ बदलाव लाने के लिए आज आतुर नजर आ सकती हैं। प्रॉपर्टी डीलर के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है, शानदार मुनाफा हो सकता है।

शुभ अंक : 9

शुभ रंग : बैंगनी

टिप्स

1. अपने कार्यालय या कार्यक्षेत्र में रोशनदान को साफ रखें, ताकि आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत एवं स्थायी बनाने के लिए फेंगशुई ची के प्रभाव को सक्रिय बनाया जा सके।

2. अपने लिविंग रूम में विभिन्न किस्म की खुबसूरत नौ तस्वीरें लगाएं। अंक नौ सबसे शुभ होता है, इसलिए इस संख्या की प्रदर्शित तस्वीरों से सकारत्मकऔर खुशियों का प्रवाह बना रहता है।

3. एक लाल लिफाफे में तीन सिक्के को डालकरअपने कंप्यूटर या मेज पर रखें। फेंगशुई में इन दोनों का आध्यात्मिक मिलन पैसे को आकर्षित करने के लिए महत्वपूर्ण बताया गया है।

(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें)

Tags

Next Story