27 जुलाई 2020: आज का राशिफल (Today's Horoscope)

27 जुलाई 2020: आज का राशिफल (Todays Horoscope)
X
आज सावन मास की शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि है। इसके अलावा कैसा रहने वाला है आज आपका दिन आइए जानते हैं आज का राशिफल...

आज का राशिफल (Today's Horoscope) 27 जुलाई को सावन मास की शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि है। इसके अलावा कैसा रहने वाला है आज आपका दिन आइए जानते हैं आज का राशिफल...

टिप्स ऑफ दी डे (Tips Of The Day)

आज सावन मास की शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि है।

आज का पंचांग

27 जुलाई 2020 का पंचांग

नक्षत्र : स्वाति

योग : रवि

सूर्योदय: 05:23

सूर्यास्त : 18:46


मेष

अप्रत्याशित धन लाभ आपकी आर्थिक स्थिति को स्थिर बनाता जा रहा है। कार्यक्षेत्र में अपनी क्षमताओं का प्रदर्शन करने से ना चूकें। सेहत के मामले में एक्सपर्ट की राय लाभदायक रहेगी। अविवाहितों के लिए जीवन में आनंद प्राप्ति का योग बना हुआ है। परिवार और मित्रों के साथ यात्रा मनोरंजक रहेगी। लग्जरी आइटम खरीदने के लिए अच्छा दिन है।

लव फोकस-पार्टनर का शानदार मूड आपके चेहरे पर मुस्कान ला सकता है।

शुभ अंक - 1

शुभ रंग - हल्का लाल


वृष

आपके द्वारा शुरू किए गए काम अब लाभ देने लगे हैं। कार्यक्षेत्र में मायने रखने वाले लोगों की नजर में आएं। अजनबी से खाने या पीने की चीज स्वीकार ना करें। परिवार आपकी हर काम में समर्थन देने के लिए तैयार है। प्रॉपर्टी बेच सकते हैं या उसे किराये पर चढ़ा सकते हैं। प्रॉपर्टी के जरिये धन कमाने के योग बन रहे है। प्रतिस्पर्धा की भावना और महत्वकांक्षा आपको शीर्ष पर पहुंचा सकती है।

लव फोकस-लव लाइफ के लिए अनुकूल समय चल रहा है।

शुभ अंक - 7

शुभ रंग - ग्रे


मिथुन

किसी को उधार देकर आप भूल गए थे, वह वापस होगा। खाने पीने की आदतों में परहेज की जरूरत है। नया काम शुरू करने के लिए अनुकूल समय है। बुजुर्गों का आशीर्वाद कठिन समय का सामना करने में मदद करेगा। परिजनों के साथ पुरानी यादें ताजा कर सकते हैं। बेहतर जगह में स्थानांतरित हो सकते हैं। छात्र कमियों को आंकने में गलती कर सकते हैं।

लव फोकस-प्रेमी जन अब समर्थन देने लगेंगे।

शुभ अंक - 18

शुभ रंग - मरून


कर्क

स्टॉक मार्केट से जुड़े लोगों के लिए अनुकूल दिन है। व्यवसायिक रूप से भी संतोषजनक समय रहेगा। नए सौदे पर बातचीत और हस्ताक्षर किए जा सकते हैं। सेहत के मामले में कुछ लापरवाह होते दिख रहे हैं। परिवार के साथ समय बिताएं। आबो हवा में बदलाव के लिए लोकल ट्रिप पर निकल सकते हैं। छात्र प्रतियोगिता में सफलता हासिल करेंगे। व्यक्तिगत मामले में आपको मदद या सलाह की जरूरत पड़ सकती है।लव फोकस-पार्टनर को लुभाने के लिए अनोखा आइडिया आजमा सकते हैं।

शुभ अंक - 18

शुभ रंग - रोजी ब्राउन


सिंह

पिछले दिनों की गए निवेश अच्छे रिटर्न देने लगे हैं। इंजीनियर्स और आर्कीटेक्ट प्रतिष्ठित प्रॉजेक्ट पाने में सफल हो सकते हैं। स्ट्रीट फूड से बचें, फूड पॉइजनिंग की आशंका से इंकार नहीं किया जा सकता। किसी परिजन के उत्तेजित मन को शांत करने की जरूरत होगी। प्रॉपर्टी में निवेश करने के लिए अनुकूल समय है। छात्रों की मेहनत रंग ला रही है। बोरियत दूर करने के लिए कुछ रोमांचक प्लान बना सकते हैं।

लव फोकस-लव पार्टनर के साथ कैंडल लाइट डिनर का प्रोग्राम बना सकते हैं।

शुभ अंक - 3

शुभ रंग - पीला


कन्या

बकाया भुगतान प्राप्त होने की संभावना बनी रहेगी। कार्यक्षेत्र में असाधारण कौशल दिखाने में सफलता प्राप्त करेंगे। बाहर का खाना खाने की प्रवृत्ति पर अंकुश लगाएं। ऐसा करने से खुद भी सेहतमंद रहेंगे और बैंक बैलेंस भी बरकरार रहेगा। अपने घर पर गेट टुगेदर का आयोजन कर सकते हैं। आरामदायक यात्रा का संकेत मिल रहा है। मनचाहे दाम पर प्रॉपर्टी के बिकने के योग बने रहेंगे।

लव फोकस-प्रेम संबंध में सितारे साथ हैं, आशंकाएं दूर होंगी।

शुभ अंक - 11

शुभ रंग - आसमानी नीला


तुला

निवेश की तर्ज पर सोचना शुरू करने से पहले आर्थिक योजना बना लें। सतर्क रहेंगे तो तरक्की करने का सुनहरा मौका नहीं चूकेंगे। सेहत को लेकर लापरवाही न बरतें। आनंददायक दिन प्रतीत हो रहा है। मित्रों व रिश्तेदारों के साथ समय बिताने के लिए अनुकूल दिन है। कामकाज संबंधित यात्रा करेंगे, यह यात्रा फलदायी रहेगी। नया वाहन या कोई महंगा उपकरण खरीद सकते हैं।

लव फोकस-लव सितारे साथ है, प्यार की खुशी का अनुभव करेंगे।

शुभ अंक - 4

शुभ रंग - क्रीम


वृश्चिक

फिजूलखर्ची से बचे नहीं तो आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। सरकारी सेवा कर रहे जातकों के लिए लाभदायक दिन है। किसी बीमारी या चोट को नजरअंदाज़ करने पर समस्या हो सकती है। रिश्तेदार आपके अच्छे स्वभाव की प्रशंसा करेंगे। ग्रामीण इलाके की सैर पर जा सकते हैं। बचाए गए पैसों से नया वाहन खरीद सकते हैं। छात्रों को मदद और मार्गदर्शन की जरूरत पड़ेगी।

लव फोकस-प्रेमीजन के साथ अंतरंग पल बिताने का मौका मिलेगा।

शुभ अंक - 9

शुभ रंग - रस्ट


धनु

निवेश के मामले में हर किसी पर आंख मूंदकर भरोसा न करें। किसी विशेष कार्य के लिए थोड़े और समय की जरूरत होगी। ऐसी स्थिति में सीनियर्स को इस बारे में सूचित करें। मानसिक तनाव घेरे रह सकता है। किसी खास कार्यक्रम की तैयारी में व्यस्त रह सकते हैं। बहस के दौरान लाइमलाइट में रहेंगे। जीवन में आगे बढ़ना है तो वरिष्ठ लोगों की नज़रों में आए।

लव फोकस-प्यार की चाहत रखने वाले जातकों के लिए भाग्यशाली दिन है।

शुभ अंक - 11

शुभ रंग - नारंगी


मकर

धन के मामले में धोखा हो सकता है, सतर्क रहें। वरिष्ठ अधिकारियों को प्रभावित करने की योजना विफल हो सकती है। कार्यक्षेत्र में टीम स्पिरिट के साथ काम करें। नई डाइट रेजीम शुरू कर सकते हैं। महिलाएं हाथ कसकर घर का बजट बनाएंगी। किसी मित्र या रिश्तेदार से मुलाकात के लिए अच्छा दिन है। ये मुलाकात मनोरंजक रह सकती है।

लव फोकस-रोमांस में रोमांच बना रहेगा, प्रेमीजन को उनका मनपसंद उपहार दे सकते हैं।

शुभ अंक - 17

शुभ रंग - हल्का नारंगी


कुंभ

किसी से उपहार या नकदी की उम्मीद रख सकते हैं। कार्यक्षेत्र में स्थिरता प्राप्त करने की आवश्यकता है। होममेकर्स को हाथ कसकर बजट बनाने से लाभ होगा। शहर से बाहर यात्रा के लिए जा सकते हैं। यात्रा शांत व राहत भरी रहेगी। नया वाहन खरीदने के लिए शुभ दिन है। अपने प्रति दूसरों की राय को लेकर तनाव में आ सकते हैं।

लव फोकस-लव लाइफ शुरू होने के संकेत मिल रहे हैं।

शुभ अंक - 6

शुभ रंग - रोजी ब्राउन


मीन

आपकी कमाई बहुत अच्छी है इसलिए खरीदारी करने से भी नहीं चूकेंगे। कार्यक्षेत्र में जूनियर्स के साथ थोड़ी कठोरता से काम लेना पड़ सकता है। मानसिक तनाव कम होगा। निर्धारित दिनचर्या के बल पर अच्छी फिगर पाना मुमकिन है। साझेदार के साथ बहस में न उलझें। छात्रों को सही मार्गदर्शन प्राप्त होगा।

लव फोकस-जीवन साथी आपके साथ अंतरंग पल बिताने के लिए तैयार है।

शुभ अंक -5

शुभ रंग -तोतिया हरा

टिप्स

•मौके को आने से रोकने वाले कारण को दूर करें। सुनिश्चित करें कि घर के सभी दरवाजे पूरी तरह से खुलते रहे। दरवाजा आधा खुलने पर या बंद रहने पर आपको नए अवसर मिलने कम हो जाते हैं।

•अपने बिस्तर से उस सामान को दूर रखें जो आपको काम की याद दिलाता हो।

•नाइट स्टेंड में धातु के आधार वाला बल्ब लगाएं। पति पत्नी के रिश्ते को मजबूत करने और प्रतिबद्धता बढ़ाने का यह एक कारगर उपाय है।

Tags

Next Story