27 May 2020 राशिफल : आज का राशिफल (Today's Horoscope)

27 May 2020 आज का राशिफल (Aaj ka Rashifal) आज के दिन ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि और बुधवार है। आज के दिन पुष्य नक्षत्र है। 27 मई को शुभ समय सुबह 9.00 बजे से 10.30 बजे तक रहेगा। इस समय 12 राशियों के जातक कोई भी शुभ काम या मांगलिक कार्य कर सकते हैं। आज इन सात राशियों में वृषभ, सिंह, कन्या, धनु, मकर, कुंभ और मीन शामिल हैं। इसके साथ ही आज का दिन आपके कैसा रहने वाला है आइए जानते हैं आज का राशिफल
टिप्स ऑफ दी डे (Tips Of The Day)
आज ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि है।
27 मई 2020 का पंचांग
- नक्षत्र : पुनर्वसु पुष्य
- योग : वृद्धि
- करण : बव
- सूर्योदय: 05: 24
- सूर्यास्त : 19:12
27 मई 2020 मेष राशिफल
कार्यक्षेत्र पर चीज़ें आपके पक्ष में रहेंगी। जीवनसाथी के साथ चल रहे मतभेदों को सतर्कता से संभालें। कहीं छुट्टियों पर जाने का प्लान कैंसिल हो सकता है। घर को व्यवस्थित करने की सोच सकते हैं। अपने साथी के साथ अपने दिल की बातें साझा करेंगे।
मेष राशि आज का स्वास्थ्य
नियमित व्यायाम और सही खानपान के कारण सेहत अच्छी रहेगी।
मेष राशि आज की आर्थिक स्थति
सामाजिक मोर्चे पर मान-सम्मान बढ़ेगा।
शुभ अंक- 8
शुभ रंग- हल्का ग्रे
27 मई 2020 वृषभ राशिफल
कार्यक्षेत्र पर मिली सफलता के चलते सेहत की समस्या पीछे रह जाएगी। आराम और विश्राम के लिए कोई रास्ता मिल सकता है। पर्याप्त तैयारी की कमी के कारण कुछ छात्र घबराहट महसूस करेंगे। किसी प्रॉप्रर्टी को खरीदने की सोच सकते हैं। कोई आपकी तरफ आकर्षित हो सकता है।
वृषभ राशि आज का स्वास्थ्य
नियमित व्यायाम और सही खानपान के कारण सेहत अच्छी रहेगी।
वृषभ राशि आज की आर्थिक स्थति
किसी प्रॉप्रर्टी को खरीदने की सोच सकते हैं।
शुभ अंक- 1
शुभ रंग- मरुन
27 मई 2020 मिथुन राशिफल
पेशेवर मोर्चे पर आपका प्रदर्शन अच्छा रहेगा। गृहणियां घर को व्यवस्थित करने में व्यस्त रहेंगी। संगीत सुनने और फिल्में देखने से मनोरंजन होगा। पढ़ाई में देर से करने की आदत का असर प्रदर्शन पर पड़ सकता है। प्रेम संबंधों में गलतफहमियां ना होने दें।
मिथुन राशि आज का स्वास्थ्य
जीवनशैली में किया गया बदलाव सेहत के लिए अच्छा रहेगा।
मिथुन राशि आज की आर्थिक स्थति
शेयर मार्किट में निवेश लाभ दिला सकता है।
शुभ अंक- 3
शुभ रंग - सफेद
27 मई 2020 कर्क राशि
टेक्साइटल के क्षेत्र से जुड़े लोगों को अतिरिक्त मेहनत की ज़रूरत है। व्यवसाय शुरु करने की सोच रहे लोगों को परिवार का साथ मिलेगा। किसी प्रॉप्रर्टी को खरीदने की सोच सकते हैं। शैक्षणिक मोर्चे पर चीज़ें आपके पक्ष में रहेंगी। प्रेम संबंधों के विवाह में बदलने की संभावना है।
कर्क राशि आज का स्वास्थ्य
आज आपको गैस की समस्या हो सकती है।
कर्क राशि आज की आर्थिक स्थति
किसी प्रॉप्रर्टी को खरीदने की सोच सकते हैं।
शुभ अंक- 11
शुभ रंग- पीच
27 मई 2020 सिंह राशिफल
कार्यक्षेत्र पर कोई नया सहकर्मी आपको कड़ी प्रतिस्पर्धा दे सकता है। किसी काम को पूरा कराने के लिए गृहणियों के पास पर्याप्त पैसा होगा। किसी युवा को दी गई सलाह लक्ष्य प्राप्ति में मददगार साबित होगी। बिल्डर्स और प्रॉप्रर्टी डीलर्स के लिए दिन लाभदायक रहेगा। विदेश से किसी के आने से खुशी महसूस करेंगे।
सिंह राशि आज का स्वास्थ्य
स्वस्थ खानपान के चलते वज़न नियंत्रित करने में सफल होंगे।
सिंह राशि आज की आर्थिक स्थति
बिल्डर्स और प्रॉप्रर्टी डीलर्स के लिए दिन लाभदायक रहेगा।
शुभ अंक- 8
शुभ रंग- वॉयलेट
27 मई 2020 कन्या राशिफल
रिक्रूटमेंट एजेंट को बड़ी मछली पकड़ने के लिए मेहनत करनी होगी। लंबी यात्रा में देरी होने की संभावना है। खानदानी प्रॉप्रर्टी मिलने के योग हैं। पढ़ाई में किसी असाइनमेंट के देरी के चलते घबराहट महसूस करेंगे। प्रेम संबंधों को मज़बूत को करने के लिए नए विचार सोचें।
कन्या राशि आज का स्वास्थ्य
आज फिट रहना आपका मुख्य लक्ष्य रहेगा।
कन्या राशि आज की आर्थिक स्थति
खानदानी प्रॉप्रर्टी मिलने के योग हैं।
शुभ अंक- 18
शुभ रंग- कॉफी
27 मई 2020 तुला राशिफल
व्यवसाय में अपने प्रतिद्वंदियों को हराने के लिए प्रयास करने होंगे। किसी बच्चे या भाई-बहन की सेहत में सुधार होगा। किसी घर या प्लॉट की बुकिंग में भाग्य का साथ मिलेगा। किसी इच्छा के पूरी होने की संभावना है। किसी दूसरे स्थान पर अपने साथी से मिलकर अच्छा महसूस होगा।
तुला राशि आज का स्वास्थ्य
किसी बच्चे या भाई-बहन की सेहत में सुधार होगा।
तुला राशि आज की आर्थिक स्थति
किसी घर या प्लॉट की बुकिंग में भाग्य का साथ मिलेगा।
शुभ अंक- 15
शुभ रंग- सफेद
27 मई 2020 वृश्चिक राशिफल
आर्म्ड फोर्सेसे से जुड़े लोग नई जगह ज्वॉइन करने की सोच सकते हैं। जीवनसाथी का मूड आज काफी अच्छा रहेगा। जल्द ही घर बनाने की योजना पर काम कर सकते हैं। पढ़ाई को लेकर दिन अच्छा रहेगा। किसी सहकर्मी के करीब आने का मौका मिल सकता है।
वृश्चिक राशि आज का स्वास्थ्य
आपकी डाइट में शामिल कुछ चीज़ें सेहत के लिए अच्छी रहेगी।
वृश्चिक राशि आज की आर्थिक स्थति
जल्द ही घर बनाने की योजना पर काम कर सकते हैं।
शुभ अंक- 2
शुभ रंग- हल्का नारंगी
27 मई 2020 धनु राशिफल
लंबे समय से चले आ रहे शारीरिक दर्द से छुटकारा मिलेगा। प्रॉप्रर्टी की किसी डील को करने के लिए दिन अच्छा है। सामाजिक मोर्चे पर आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। पढ़ाई में मिला मार्गदर्शन छात्रों के लिए लाभदायक साबित होगा। प्रेम संबंधों में चल रहे मतभेदों को दूर करने में सफल होंगे।
धनु राशि आज का स्वास्थ्य
परिवार के साथ समय बिताकर अच्छा महसूस करेंगे।
धनु राशि आज की आर्थिक स्थति
प्रॉप्रर्टी की किसी डील को करने के लिए दिन अच्छा है।
शुभ अंक- 17
शुभ रंग- पर्पल
27 मई 2020 मकर राशिफल
समय की कमी के चलते अधूरे कामों को जूनियर्स को देने की ज़रूरत है। मानसिक तनाव के बावजूद शारीरिर रूप से फिट रहेंगे। किसी प्रॉपर्टी का मालिकाना हक मिल सकता है। पढ़ाई में कठिनाईयों के चलते धीमी प्रगति की संभावना है। अपने साथी के साथ अच्छा महसूस करेंगे।
मकर राशि आज का स्वास्थ्य
सेहत में सुधार के योग बन रहे हैं।
मकर राशि आज की आर्थिक स्थति
किसी प्रॉपर्टी का मालिकाना हक मिल सकता है।
शुभ अंक- 6
शुभ रंग- लेमन
27 मई 2020 कुंभ राशिफल
काम में उदासीनता के कारण सीनियर्स आपसे नाराज़ हो सकते हैं। बचपन के किसी दोस्त से मिलकर खुश होंगे। प्रॉप्रर्टी की किसी डील को साइन कर सकते हैं। पढ़ाई में सफलता प्राप्ति के लिए मेहनत करते रहें। पूर्व प्रतिबद्धताओं के कारण अपने साथी से मिलना संभव नहीं होगा।
कुंभ राशि आज का स्वास्थ्य
आज के दिन फिट और ऊर्जावान महसूस करेंगे।
कुंभ राशि आज की आर्थिक स्थति
प्रॉप्रर्टी की किसी डील को साइन कर सकते हैं।
शुभ अंक- 7
शुभ रंग - पैरट ग्रीन
27 मई 2020 मीन राशिफल
कार्यक्षेत्र पर किसी प्रोजेक्ट में अंतिम क्षण में बदलाव ना करें। प्रोफेशनली और पर्सनली चीज़ों को मैनेज करने में सफल होंगे। कोई वित्तीय सलाह फायदेमंद साबित होगी। प्रॉप्रर्टी से जुड़े किसी मामले का आसानी से समाधान मिलेगा। प्रेम संबंधों में कोई भी कदम उठाने से पहले अच्छे से चर्चा कर लें।
मीन राशि आज का स्वास्थ्य
आराम करने के लिए दिन अच्छा रहेगा।
मीन राशि आज की आर्थिक स्थति
कोई वित्तीय सलाह फायदेमंद साबित होगी।
शुभ अंक- 22
शुभ रंग- हरा
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS