27 November 2022 राशिफल: आज कौन सी राशि वालों को मिलेगा सम्मान, जानें रविवार का राशिफल (Today Horoscope)

- जानें, कैसा रहेगा आपका आज का दिन
- जानें, आज का पंचांग
27 November 2022 : आज का राशिफल (Aaj ka Rashifal) आज मार्गशीर्ष मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि है और दिन रविवार है। इसके अलावा कैसा रहने वाला है आज आपका दिन तो आइए जानते हैं आज का राशिफल...
टिप्स ऑफ दी डे (Tips Of The Day)
आज मार्गशीर्ष मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि है।
आज का पंचांग (Aaj ka Panchang)
तिथि | चतुर्थी |
नक्षत्र | पूर्वाषाढ़ा, उत्तराषाढ़ा |
करण | विष्टि, बव, बालव |
योग | गण्ड, वृद्धि |
सूर्योदय | 06:54 AM |
सूर्यास्त | 05:24 PM |
मेष
आज आप किसी बात को लेकर चिंतित रहोंगे। अचानक खर्च बढ़ने से आर्थिक स्थिति खराब होगी। पेट की तकलीफ से परेशान रहोगे। निवेश के लिहाज से दिन शुभ नहीं है।
वृषभ
आर्थिक रूप से दिन शुभ रहेगा। आमदनी बढ़ने के योग हैं और साथ ही कारोबार में वृद्धि होगी। शादी का प्रस्ताव मिलेगा। मान-सम्मान में वृद्धि होगी।
मिथुन
नए काम के लिहाज से शुभ दिन है, परन्तु आपकी दुविधा वाली स्थिति रहेगी। परिवार को मजबूत बनाने का काम करेंगे। जीवनसाथी में प्रेम बढ़ेगा। परिवार में सहयोग रहेगा।
कर्क
आज बहुत अधिक भावुक रहेंगे। जमीन के काम में हाथ ना डालें। घर का माहौल नकारात्मक हो सकता है। आज कोई भी यात्रा ना करें।
सिंह
अच्छे अवसर रेत की तरह आपके हाथों से फिसल जाएंगे। अनावश्यक खर्च में वृद्धि होगी। नए काम के लिए दिन शुभ नहीं है। क्रोध की अधिकता रहेगी।
कन्या
आज आप लोगों को आर्थिक लाभ हो सकता है। विदेश से कोई शुभ समाचार आ सकता है। भाई-बहनों से लाभ मिलेगा। आपके विदेश जाने की संभावना बन रही है। जीवनसाथी को प्यार करें, वरना मनमुटाव हो सकता है।
तुला
सेहत में गिरावट आएगी। मानहानि के योग हैं। आज खर्च बढ़ेगा, जिसके कारण घर में विवाद हो सकता है।
वृश्चिक
आज आपके रूके हुए सभी कामों में गति आएगी। रूका हुआ पैसा भी मिलेगा। नौकरी में तरक्की का योग है। कारोबार में बड़ी सफलता हाथ लगेगी और सेहत में सुधार होगा।
धनु
अगर आप किसी काम को आज अनैतिक तरीके से करेंगे तो परेशानी में पड़ जाएंगे। लालच बिलकुल ना करें और सही काम करें। क्रोध में आकर नुकसान कर सकते हैं।
मकर
आज आपको कारोबार से बड़ा मुनाफा होगा। किस्मत आपका साथ देगी, आप चाहें तो आज कुछ अच्छे शेयर खरीद सकते हैं। जीवनसाथी से शुभ समाचार मिलेगा।
कुंभ
आज आपका बच्चों से मतभेद हो सकता है। कारोबार में परेशानी हो सकती है। अहंकार को त्यागकर कारोबार पर ध्यान दें। साथ ही बच्चों से हुए मतभेद को समाप्त करें।
मीन
कानूनी मामलों से दूरी बनाएं। जल्दी में कोई भी काम ना करें। किसी विवाद में फंस सकते हैं। वाणी को संतुलित करें।
(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।)
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS