27 September 2021 राशिफल: सोमवार का राशिफल (today Horoscope)

27 September 2021  राशिफल: सोमवार  का राशिफल (today Horoscope)
X
  • राशि के अनुसार जानें, कैसा रहने वाला है आपका ये दिन
  • आपकी राशि के अनुसार जानें, आपके लिए शुभ रंग और अंक

27 September 2021 आज का राशिफल (Aaj ka Rashifal) आज के दिन आश्विन मास के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि और सोमवार है। इसके अलावा कैसा रहने वाला है आज आपका दिन आइए जानते हैं पंडित प्रेम कुमार शर्मा के अनुसार आज का राशिफल...

टिप्स ऑफ दी डे (Tips Of The Day)

आज आश्विन मास के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि है।

27 सितंबर 2021 पंचांग

नक्षत्र : रोहणी, मृगशीर्षा

योग : सिद्धि, व्यातीपात

करण : वणिज, विष्टि, बव

सूर्योदय : 06:16 AM

सूर्यास्त : 06:08 PM

ये भी पढ़ें : 27 September 2021 चौघड़िया : आज का चौघड़िया मुहूर्त, जानें सोमवार का शुभ मुहूर्त और राहुकाल (Today's Choghadiya)

मेष

जिम में मिले किसी इंसान से गहरी दोस्ती हो सकती है। पैतृक घर जोकि एक पॉश कॉलोनी में है उसे बिल्डर्स फ्लैट में बदल देने का विचार करेंगे। आपके द्वारा किया जाने वाला समाजिक कार्य लोगों की नजर में आने वाला है। कोई व्यापारिक सौदा अभी फाइनल होने में वक्त लग सकता है।

शुभ अंक: 8

शुभ रंग: मेटालिक ब्लू

वृषभ

स्कूल में आपकी लापरवाही से नेगेटिव मार्किंग होने की संभावना है। जरुरत से ज्यादा समय जिम में बिताना आपकी सेहत के लिए सही नहीं होगा। फैमिली गेटटुगेदर में आप सबसे ज्यादा डिमांडिंग साबित होने वाले हैं। ट्रैवल एजेंसी द्वारा तैयार किया गया यात्रा कार्यक्रम शानदार रहने वाला है।

शुभ अंक: 2

शुभ रंग: इंडिगो

मिथुन

किसी अनुभवी इंसान की मदद से आपके लिए प्रतियोगिता पास करना आसान होगा। ऑफिस में ज्यादा वक्त बिताने के कारण परिवार के सामने बहाने बनाने की नौबत आ सकती है। बिजनेस मीटिंग के लिए फ्लाइट से यात्रा करना पड़ेगा। सेहत को लेकर चल रही परेशानी अब पुरानी बात हो गई।

शुभ रंग: 17

शुभ रंग: डार्क ग्रे

कर्क

आज अपने रिश्तेदारों के साथ किसी धार्मिक यात्रा में हिस्सा लेने तीर्थ यात्रा पर जा सकते हैं। किसी बीमारी का सही समय पर इलाज करवा लेना आपको पूर्णरुप से सुरक्षित कर सकता है। कार्यक्षेत्र में आपका लुंजपूंज रवैया नहीं चलेगा। पढाई में पूरा जूनून दिखाने की जरुरत है, तभी आप अपने लक्ष्य के रास्ते पर टिके रह सकते हैं।

शुभ अंक: 18

शुभ रंग: सफेद

सिंह

यदि आप सेहत के प्रति सजग नहीं रहेंगे तो मौसमी बीमारी आपको अपनी गिरफ्त में ले सकती है। जो बच्चे नियमित रुप से क्लास नहीं कर रहे उन्हें अटेंडेंस की समस्या हो सकती है। आपमें से कुछ लोग आज अपने गार्डेन को सजाने में व्यस्त रहने वाले हैं।

शुभ अंक: 6

शुभ रंग: गहरा हरा

कन्या

आपका फाइनेंसियल मैनेजमेंट आर्थिक स्तर को संतुलित बनाए रखेगा। हवाई यात्रा के लिए मिला फ्री कूपन इस्तेमाल करने के लिए विदेश यात्रा पर जाना मजेदार रहेगा। अपने किसी फेवरेट खेल को टेलीविजन पर देखना मजेदार रहेगा। सेहतमंद रहने के लिए सही खानपान जरुरी है।

शुभ अंक: 9

शुभ रंग: क्रीम

तुला

किसी ऐसी चीज के ऊपर पैसा पानी की तरह बहाना जो गैर जरुरी है आपको परेशानी में डाल सकता है। किसी खेल प्रतियोगिता के जरिये आप अपना लक्ष्य हासिल करने में कामयाब होने वाले हैं। परिवार के किसी युवा पर बेवजह ज्यादा सख्ती करना उसे विरोध करने पर लाचार कर सकता है।

शुभ अंक: 5

शुभ रंग: केसरिया

वृश्चिक

यदि किसी की भलाई के लिए मदद देनी पड़े तो आप पीछे नहीं हटेंगे। किसी जटिल काम को लेकर आपकी टेक्निकल दक्षता कंपनी के लिए आपको अपरिहार्य बना सकती है। एक सुपर बाइक को चलाने का अनुभव वाकई मजेदार होगा।

शुभ अंक: 1

शुभ रंग: नारंगी

धनु

एथलिट में शामिल लोगों को इसके किसी बड़े इवेंट में शामिल होने का अवसर मिलने की संभावना दिख रही है। आप अपने लिए आमदनी के कई जरिया बना सकते हैं। कामकाजी जोड़े के बच्चों को संभालने के लिए बुजूर्ग माता पिता बहुत बड़े मददगार साबित हो सकते हैं।

शुभ अंक: 4

शुभ रंग: लेवेन्डर

मकर

मानसिक तनाव या अवसाद से निकलने में योगा और मेडिटेशन कारगर साबित हो सकता है। जो लोग किसी धार्मिक मकसद से किसी तीर्थस्थल पर गए हैं उनके मन को काफी सुकून मिलेगा। प्रतियोगिता की तैयारी कैसे की जाए इस मामले में किसी और की सुनने के बदले अपना रिसर्च करें। आज आपको अपने किसी पुराने दोस्त से मुलाकात का अवसर मिलने वाला है।

शुभ अंक: 11

शुभ रंग: हल्का पिंक

कुंभ

आर्थिक मामले में थोड़ा मैनेजमेंट सही कर भविष्य के लिए कुछ सुरक्षित माहौल बना पाएंगे। बिजनेस के सिलसिले में शहर से बाहर जाना आज बेकार साबित होगा। आपके मुसीबत के समय में दोस्त साथ खड़ा नजर आने वाला है।

शुभ अंक: 7

शुभ रंग: मजेंटा

मीन

आपकी आर्थिक स्थिति सुदृढ रहेगी , निकट भविष्य में कोई समस्या आने की संभावना नहीं है। जिस किसी नए कोर्स में एडमिशन लिया है उसे दिलचस्पी के साथ पूरा किए जाने की उम्मीद है। अचानक पैसे की जरुरत सामने आने से किसी पुरानी प्रॉपर्टी को बेचने का मन बना सकते हैं।

शुभ अंक: 17

शुभ रंग: ऑफ व्हाइट

टिप्स

  • घर के मुख्य दरवाजे की सजावट हर मौसम में बदलते रहे। इससे आपके घर का आकर्षण बढने के साथ ही बदल रहे प्रकृति के साथ सामंजस्य करने में आपकी सहायता करता है।
  • बिल के पेपर को फ्रेम कराकर प्रमुखता से अपने ऑफिस या कार्यस्थल पर लगाएं। यह उपाय आपके लक्ष्य के प्रति आपको सजग रखेगा।
  • शयनकक्ष में दो गुलाबी रंग की मोमबत्ती जलाएं। इससे पार्टनर के बीच आकर्षण बढता है। मोमबत्ती रोमांटिक मूड बनाती है वहीं गुलाबी रंग आकर्षण पैदा करता है।

(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें)

Tags

Next Story