28 August 2021 राशिफल: शनिवार का राशिफल (today Horoscope)

28 August 2021  राशिफल: शनिवार का राशिफल (today Horoscope)
X
  • राशि के अनुसार जानें, कैसा रहने वाला है आपका ये दिन
  • आपकी राशि के अनुसार जानें, आपके लिए शुभ रंग और अंक

28 August 2021 आज का राशिफल (Aaj ka Rashifal) आज के दिन भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि और शनिवार है। इसके अलावा कैसा रहने वाला है आज आपका दिन आइए जानते हैं पंडित प्रेम कुमार शर्मा के अनुसार आज का राशिफल...

टिप्स ऑफ दी डे (Tips Of The Day)

आज भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि है।

28 अगस्त 2021 पंचांग

नक्षत्र : भरणी, कृत्तिका

योग : ध्रुव

करण : गर, वणिज, विष्टि

सूर्योदय : 06:01 AM

सूर्यास्त : 06:43 PM

ये भी पढ़ें : Janmashtami 2021 : भगवान श्रीकृष्ण के इन मंत्रों का करें जाप तो मिलेगी संकटों से निजात

मेष

रियल स्टेट से जुड़ा कोई बड़ा सौदा आपको अपनी तरफ आकर्षित कर सकता है। घरेलू स्तर पर आज आपको किसी के सहयोग की जरुरत पड़ेगी, पहल कर सकते हैं। परिवार के साथ वेकेशन पर जाना आपको दिल खोलकर मस्ती करने का मौका देगा। प्रॉपर्टी सेल के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा,प्रयास सफल रहने की संभावना है।

शुभ अंक : 11

शुभ रंग : स्काई ब्लू

वृषभ

किसी शारिरीक समस्या से निकलने में घरेलू नुस्खा कारगर साबित हो सकता है। परिवार में आपके विचार को महत्व नहीं दिए जाने से मानसिक परेशानी महसूस होगी। ड्राइविंग सीखने वाले लोग आज अकेले चलाने की हिम्मत दिखा सकते हैं, उत्साहित रहेंगे। आज प्रॉपर्टी के किसी मामले को हाथ लगाना सही नहीं होगा,स्थिति प्रतिकूल लग रही है।

शुभ अंक : 8

शुभ रंग : बैंगनी

मिथुन

नियमित व्यायाम के रुटीन से ब्रेक लेकर आप कुछ अलग महसूस कर पाएंगे। परिवार के किसी बच्चे की उपलब्धि पर गर्व करने का अवसर मिलने की उम्मीद है। जल्द ही परिवार के साथ कोई वेकेशन प्लान किए जाने की उम्मीद है, तैयारी करें। आज कोई बड़ा प्रॉपर्टी डील आपके हिस्से में आने की उम्मीद नजर आ रही है।

शुभ अंक : 3

शुभ रंग : पिच

कर्क

अच्छी दिनचर्या और खान पान अपना कर आप सेहत संबंधी परेशानी से बच सकते हैं। ट्रैवलिंग से जीवन में ताजगी और नएपन का अनुभव होगा, निकलने का प्लान कर सकते हैं। जिन लोगों को अपने लिए एक अच्छे अकोमोडेशन की तलाश थी उनका काम बन जाएगा। आप स्वयं साकारात्मक रह कर ही घर के माहौल से नकारात्मकता दूर कर सकते हैं।

शुभ अंक : 17

शुभ रंग : ग्रे

सिंह

अपने आप को व्यायाम के लिए प्रेरित रखने का साकारात्मक प्रभाव जल्द ही दिखेगा। जीवनसाथी के संग या परिवार के किसी और सदस्य के संग कोई बहस होने के संकेत हैं। कोई टूर भले ही आपके अपेक्षा पर खड़ा न उतरा हो फिर भी बहुत कुछ यादगार रहेगा। यदि आप अपना घर खरीदने का मन बना रहे हैं तो इससे बेहतर मौका नहीं मिलेगा।

शुभ अंक : 5

शुभ रंग : बेज

कन्या

व्यायाम का नया तरीका अपनाना आपकी सेहत पर ज्यादा असरकारक रहेगा। जब आपको सबसे ज्यादा सहारे की जरुरत होगी परिवार साथ खड़ा नजर आएगा। दोस्तों या परिवार के साथ वेकेशन पर जाने का शानदार मौका है, प्लान कर सकते हैं। उन लोगों के साथ संपर्क बना कर रखें ,जिनसे समाजिक क्षेत्र में फायदा होने वाला है।

शुभ अंक : 22

शुभ रंग : इंडिगो

तुला

खुद को मानसिक तनाव से दूर करने के लिए आध्यात्म या योग का सहारा ले सकते हैं। स्टेज कलाकार या परफार्मर के लिए बेहतर प्रदर्शन का मौका मिलेगा, दिल जीत सकते हैं। परिवार के किसी सदस्य की उपलब्धि का उत्सव मनाए जाने की उम्मीद नजर आ रही है। लंबे समय से पेंडिंग पड़ा कंशट्रक्शन का काम फिर से शुरु हो जाने की संभावना बन रही है।

शुभ अंक : 9

शुभ रंग : केसरिया

वृश्चिक

सेहत को देखते हुए आपको परहेज में कोई लापरवाही नहीं करनी चाहिए। निजी या ऑफिशियल काम से विदेश यात्रा पर जाने की उम्मीद दिख रही है। आप में से कुछ लोगों का नए घर में शिफ्ट होने का संयोग बन सकता है। पढाई के क्षेत्र में शानदार प्रदर्शन किए जाने की संभावना है,उत्साहित रहेंगे।

शुभ अंक : 2

शुभ रंग : पेरॉट ग्रीन

धनु

खुद को फिटनेस के लिए प्रेरित करने और व्यायाम में सक्रिय होने का फायदा मिलेगा। किसी रिश्तेदार के साथ आज अपने पुराने दिनों को याद करना रोमांचक हो सकता है। शहर से बाहर कहीं घूमने जाने का प्लान बना सकते हैं, बेहतरिन अनुभव साबित होगा। आप में से कुछ लोग प्रॉपर्टी खरीदने का मन बना सकते हैं.समय अनुकूल है आगे बढें

शुभ अंक :4

शुभ रंग : टियल

मकर

अपने प्रयास से अच्छी सेहत पाने में सफल रहेंगे, अच्छा स्वास्थ आपको उत्साहित रखेगा। परिवार के किसी नौजवान को मर्यादा में रखने के लिए सख्त रवैया रखना सही नहीं होगा। अपने करीबी लोगों या दोस्तों के साथ कहीं घूमने जाने का प्लान बनाए जाने की संभावना है। रियल स्टेट में काम करने वाले अपने घर को बिल्डर्स फ्लैट में बदलने का मन बनाएंगे।

शुभ अंक : 7

शुभ रंग : बेबी पिंक

कुंभ

सेहत या फिटनेस को लेकर आज आपको किसी तरह की शिकायत नहीं रहने वाली है। परिवार के प्रति जिम्मेदारी निभा कर सबकी तारीफ हासिल कर पाएंगे, सुकून मिलेगा। लंबी यात्रा के दौरान अपने निजी सुरक्षा को लेकर लापरवाही ठीक नहीं, सतर्क रहना होगा। एक सही अकोमोडेशन ढूंढने का काम पूरा होगा,बजट के अंदर काम बन जाने वाला है।

शुभ अंक : 4

शुभ रंग : पर्पल

मीन

प्रोफेशनल क्षेत्र में आपके आइडिया को यथोचित सम्मान मिलने की उम्मीद दिख रही है। प्रॉपर्टी से संबंधित कोई भी डील फाइनल करने से पहले उसके सभी पहलू को समझें। परिवार के किसी सदस्य का खराब मूड पूरे परिवार का माहौल खराब कर सकता है। यात्रा आपको नए लोगों से मिलने के साथ ही नए अनुभव से भी रुबरु कराएगी।

शुभ अंक : 6

शुभ रंग : डार्क ब्राउन

टिप्स

  • अपने आभूषण के बाॅक्स से टूटे हुए गहनों को निकाल लें, ताकि आपके जीवनसाथी के साथ संबंध औरआपसी मधुरता बनी रहे।
  • अपने कार्यालय या अध्ययन कक्ष की साज-सज्जा के दरम्यान नीले रंग को भी पर्याप्त स्थान दें। ऐसा कर आप पढ़ाई या कार्य के प्रति ध्यान केंद्रित कर कार्यक्षमता और कौशलता को बढ़ाने में सफल हो सकते हैं।
  • फेंगशुई प्रोड्क्टस का एक खास प्रोडक्ट फेंगशुई मनी ट्री भाग्य को बढ़ाता है व जिंदगी में खुशहाली लाता है। इसे घर व ऑफिस में रखकर आप अपनी समृद्धि को बढ़ा सकते हैं।

(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें)

Tags

Next Story