28 May 2022 राशिफल: आज कौनसी राशि वालों को मिलेगा सम्मान, जानें शनिवार का राशिफल (Today Horoscope)

28 May 2022 राशिफल: आज कौनसी राशि वालों को मिलेगा सम्मान, जानें शनिवार का राशिफल (Today Horoscope)
X
  • राशि के अनुसार जानें, कैसा रहने वाला है आपका ये दिन
  • जानें, आज आपको क्या मिलने वाला है।

28 May 2022: आज का राशिफल (Aaj ka Rashifal) आज के दिन ज्येष्ठ माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि और शनिवार है। इसके अलावा कैसा रहने वाला है आज आपका दिन तो आइए जानते हैं आज का राशिफल...

टिप्स ऑफ दी डे (Tips Of The Day)

आज ज्येष्ठ मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि है।

28 मई 2022 पंचांग

नक्षत्र : भरणी, कृत्तिका

करण: वणिज, विष्टि, शकुनि

योग : शोभन, अतिगण्ड

सूर्योदय : 05:25 AM

सूर्यास्त : 07:12 PM

ये भी पढ़ें :Numerology : ये लड़कियां पिता और पति की चमका देती है तकदीर, मूलांक से जानें इनका ये रहस्य

मेष

अगर आप कोई महत्वपूर्ण फैसला लेना चाहते हैं तारे आज का दिन बहुत शुभ है। आपके सभी अधूरे काम पूरे होंगे। आपका सम्मान बढ़ेगा। जो लोग आपसे प्रतिस्पर्धा करते हैं वे परास्त होंगे।

शुभ अंक : 09

शुभ रंग : व्हाइट

उपाय: हनुमान जी की पूजा करें।

वृषभ

अगर आप आज बिजनेस के सिलसिले में यात्रा करने की सोच रहे हैं तो जरुर करें, आज का दिन आपके लिए शुभ है। रूके हुए पैसे मिलेंगे। तरक्की होगी। रंजिश दूर होगी।

शुभ अंक : 01

शुभ रंग : पिंक

उपाय: सफेद मिठाई दान करें।

मिथुन

आपके भाग्य वृद्धि के योग हैं, परन्तु जो भी काम करें उसे सोच विचार कर करें। क्योंकि कोई काम आपको अपार लाभ देने वाला है। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा।

शुभ अंक : 02

शुभ रंग : पिंक

उपाय : गुड़ और चना दान करें।

कर्क

आपके घर में क्लेश हो सकता है। लापरवाही बिलकुल ना बरतें। प्रॉपर्टी के पेपर्स संभालकर रखें। सेहत का ध्यान रखें।

शुभ अंक : 01

शुभ रंग : पिंक

उपाय: सुन्दरकाण्ड का पाठ करें।

सिंह

खर्च बढ़ेगा। आंख से जुड़ा कोई रोग हो सकता है। जीवन का आपके परिवार के अन्य लोगों के साथ मनमुटाव हो सकता है।

शुभ अंक: 03

शुभ रंग : पिंक

उपाय : मिश्री और सौंफ का सेवन करें।

कन्या

आज आपको धनलाभ होगा और खर्च भी होगा। आज कहीं भी पैसा खर्च करने से बचें। वहीं लोग आपको सहयोग देंगे। परिवार के संग आज का दिन बिताएं।

शुभ अंक : 02

शुभ रंग : पिंक

उपाय : शिव तांडव स्तोत्र का पाठ करें।

तुला

आज आपके विदेश जाने का सपना पूरा होने वाला है। बिजनेस से जुड़े लोगों काे लाभ होगा। मन प्रसन्न रहेगा। स्वास्थ्य पर पूरा ध्यान दें।

शुभ अंक : 01

शुभ रंग : पिंक

उपाय : गाय की सेवा करें।

वृश्चिक

कारोबार में सफलता मिलेगी और आज आमदनी बढ़ेगी। घर की साज-सज्जा पर ध्यान देंगे। नया वाहन खरीद सकते हैं। कहीं घूमने जा सकते हैं। मस्ती और मनोरंजन में आज का दिन व्यतीत करेंगे।

शुभ अंक : 08

शुभ रंग : पिंक

उपाय : पौधों को पानी दें।

धनु

आज आप भावुक रहेंगे। किसी बुजुर्ग की तबीयत खराब हो सकती है। बच्चों से मीठा बोलें। गहरे पानी से दूर रहें।

शुभ अंक : 03

शुभ रंग : पर्पल

उपाय: वृद्धों की सेवा करें।

मकर

आज आप सोच-समझकर बोलिए, वरना तकरार हो सकती है। अचानक से कहीं की यात्रा करनी पड़ सकती है। कहीं से उपहार मिल सकता है।

शुभ अंक : 06

शुभ रंग : पिंक

उपाय: दुर्गा मंदिर में ध्वजा चढ़ाएं।

कुंभ

आपके दफ्तर में आपके काम की प्रसंसा होगी। प्रमोशन का योग है। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। जीवनसाथी से किसी बात पर झगड़ा हो सकता है।

शुभ अंक : 04

शुभ रंग : व्हाइट

उपाय: आटा दान करें।

मीन

आज नयी आर्थिक योजना बनेगी जोकि भविष्य में फलीभूत होंगी। आत्मविश्वास बढ़ेगा। परिवार के साथ मधुरता पूर्ण समय व्यतीत होगा। सेहत में सुधार होगा।

शुभ अंक : 03

शुभ रंग : पिंक

उपाय: तुलसी में जल चढ़ाएं।

(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।)

Tags

Next Story