28 November 2021 राशिफल: रविवार का राशिफल (today Horoscope)

28 November 2021  राशिफल: रविवार का राशिफल (today Horoscope)
X
  • राशि के अनुसार जानें, कैसा रहने वाला है आपका ये दिन
  • राशि के अनुसार जानें, अपना शुभ रंग और शुभ अंक

28 November 2021 आज का राशिफल (Aaj ka Rashifal) आज के दिन मार्गशीष मास के कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि और रविवार है। इसके अलावा कैसा रहने वाला है आज आपका दिन आइए जानते हैं पंडित प्रेम कुमार शर्मा के अनुसार आज का राशिफल...

टिप्स ऑफ दी डे (Tips Of The Day)

आज मार्गशीष मास के कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि है।

28 नवंबर 2021 पंचांग

नक्षत्र: पूर्व फाल्गुनी, उत्तर फाल्गुनी

योग: विकुम्भ, प्रीति

करण: तैतिल्र गर, वणिज

सूर्योदय : 06:58 AM

सूर्यास्त : 05:19 PM

ये भी पढ़ें :Jyotish Shastra: हाथ की इस अंगुली में पहन लें चांदी की अंगुठी, फिर देखें चमत्कार

मेष

आज का दिन आपके लिए भाग्यशाली रहेगा,सभी काम बनता हुआ नजर आ रहा है। पूरा दिन अच्छी उर्जा के साथ बीते इसके लिए योग और मेडिटेशन से शुरुआत करेंगे। सीनियर के काम की न सिर्फ सराहना करेंगे बल्कि उनके अनुभव से सीखना भी चाहेंगे। आपके लिए महत्व रखने वाले लोग आपके उपर प्यार और केयर की वर्षा कर सकते हैं।

शुभ अंक : 7

शुभ रंग : मरुन

वृषभ

आर्थिक स्तर पर लाभ हो सकता है। नौकरी के क्षेत्र में कोई काम बन जाने की उम्मीद है। सेहत का ध्न्यान करें और उपचार को प्राथमिकता दें।

शुभ अंक : 5

शुभ रंग : पर्पल

मिथुन

आज आपकी क्षमता और जुनून से हाथ मिलना आसान नहीं होगा,ये दिन आपका है। नए बिजनेस को शुरु करने के लिहाज से आज का दिन अच्छा है, उन्नति के संकेत हैं। सकारात्मक और उर्जावान होने के कारण किसी काम को बेहतर अंजाम दे सकेंगे। घर में बच्चे आज आपसे कुछ समय की मांग कर सकते हैं,उनका मन रखना होगा।

शुभ अंक : 1

शुभ रंग : ऑलिव ग्रीन

कर्क

आज आपको अत्यधिक सहानुभूति या भावुकता से बच कर रहना चाहिए। स्पा सेशन लेना काफी अच्छा अनुभव रहेगा,थकान और नेगेटिविटी दूर होगी। आज शाम तक बॉस द्वारा मुल्यांकन किए जाने की संभावना नजर आ रही है। परिवार के लोगों के बीच किसी मुद्दे के उपर विचार में टकराव होने के संकेत हैं।

शुभ अंक : 3

शुभ रंग : सफेद

सिंह

सेहतमंद आदतों को बरकरार रखने का प्रयास करेंगे,उचित डाइट लेना स्किप नहीं करेंगे। यदि आप अपने जूनियर से मदद लेने का विचार कर रहे हैं तो मायूस होना पड़ सकता है। परिवार के लोगों के साथ जुड़े रहने का प्रयास करें,खासतौर पर बच्चों को समय देना होगा।

शुभ अंक : 8

शुभ रंग : इलेक्ट्रिक ब्लू

कन्या

आज आपको खाने पीने के प्रति सतर्क रहना चाहिए, ज्यादा खाना खाने से परहेज करें। जो काम आपको आसान लग रहा था आज उसे पूरा करने में मेहनत करनी पड़ेगी। जीवनसाथी को उचित समय देना जरुरी है, व्यस्तता के बावजूद अवसर निकालना होगा।

शुभ अंक : 17

शुभ रंग : ऑफ व्हाइट

तुला

स्वयं के प्रति विश्वास रखें और सकारात्मक रह कर हर समस्या का सामना करना सीखें। पहले किए गए निवेश से अच्छा मुनाफा होने के कारण आर्थिक स्तर पर मजबूती रहेगी। अब आपने शाम को टहलना शुरु किया है इसे लेकर बेहद उत्साहित रहेंगे,फायदा मिलेगा। परिवारिक स्तर पर चल रहे किसी भी तरह की समस्या को आपस में मिल कर सुलझाएं।

शुभ अंक : 9

शुभ रंग : लेमन

वृश्चिक

आप अपने अकाउंट में अच्छा बैलेंस आने की अपेक्षा रख सकते हैं, आमदनी बढने वाला है। हाथ की मांसपेशियों में खिंचाव से परेशानी होने की संभावना है,समय पर इलाज करा लें। आपका सकारात्मक और उर्जावान रहना कार्यक्षेत्र में सबको आपकी ओर आकर्षित करेगा। जीवनसाथी के संग किसी तरह के टकराहट की संभावना है, शांति और धैर्य से काम लें।

शुभ अंक : 6

शुभ रंग : रोजी ब्राउन

धनु

आज का दिन इस बात पर निर्भर करेगा कि लोग आपको कैसे लेते हैं ,कितना ख्याल रखते हैं। जिस तरह आपको आराम और सुकून की जरुरत है वो गहरी नींद के जरिये ही पूरा हो सकता है। पढाई के क्षेत्र में आज आपके टीचर आपका मुल्यांकन करने का प्रयास करेंगे,सब अनुकूल रहेगा। परिवारिक स्तर पर बच्चों की चिंता छोड़कर बांकि सब अनुकूल रहने की उम्मीद नजर आ रही है।

शुभ अंक : 7

शुभ रंग : मरुन

मकर

आप स्वयं को और अपनी भावना को अच्छे से प्रजेंट करने की मानसिकता रखते हैं। किसी काल्पनिक लक्ष्य के लिए जल्दबाजी न दिखाएं धैर्य और सुकून से काम लेना होगा। अपनी आंखो का खास ख्याल रखने की जरुरत है ,समय समय पर पानी से साफ करें। अपने शौक या जुनून का पूरा करने का अनुकूल अवसर है ,आगे बढने का प्रयास करें।

शुभ अंक : 5

शुभ रंग : ऑल शेड्स ऑफ ग्रीन

कुंभ

आज बाहरी लोगों के साथ व्यवहार करते समय आपको थोड़ा डिप्लोमेटिक होना पड़ेगा। नई शुरुआत के लिए आज किसी काम को नए नजरिये और दृष्टिकोण के साथ शुरु करेंगे। आप किसी भी स्थिति में नियमित व्यायाम करना नहीं छोड़ते, इसका असर महसूस करेंगे। पढाई के स्तर पर फोकस बढाने के लिए आपको मेडिटेशन का साहार लेना चाहिए।

शुभ अंक : 2

शुभ रंग : सफेद

मीन

आपकी आंतरिक सुंदरता और विनम्रता के कारण हर कोई आपसे जुड़ाव महसूस करेगा। आज का दिन आपके अनुकूल है सभी काम बनता हुआ नजर आएगा,इसका फायदा लें। आपकी कठिन मेहनत और लगन के लिए सीनियर्स की सराहना मिलने की उम्मीद दिख रही है। जीवनसाथी को आपकी भावनाओं का कदर रहेगा, आपका बेहतर ख्याल रखा जाने वाला है।

शुभ अंक : 1

शुभ रंग : ऑलिव ग्रीन

टिप्स

  • अपने प्रोफेशन या घर-परिवार में समृद्धि और विकास के लिए कार्यस्थल या घर में एक हिरण का चित्र या मूर्ति रखें। ऐसा कर आप अपने कार्य में गतिशीलता ला सकते हैं।
  • अपने बिस्तर पर लाल या गुलाबी रंग का चादर बिछाएं। लाल और गुलाबी रंग प्यार और उमंग का सूचक होता है यह आपके जीवन में अपना रंग भर देगा।
  • घर के प्रवेश द्वार पर गोल दर्पण लगाएं। गोल आकार सामंजस्य का सूचक है और दर्पण रोशनी को बढाने वाला होता है।

(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें)

Tags

Next Story