28 September 2021 राशिफल: मंगलवार का राशिफल (today Horoscope)

- राशि के अनुसार जानें, कैसा रहने वाला है आपका ये दिन
- आपकी राशि के अनुसार जानें, आपके लिए शुभ रंग और अंक
28 September 2021 आज का राशिफल (Aaj ka Rashifal) आज के दिन आश्विन मास के कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि और मंगलवार है। इसके अलावा कैसा रहने वाला है आज आपका दिन आइए जानते हैं पंडित प्रेम कुमार शर्मा के अनुसार आज का राशिफल...
टिप्स ऑफ दी डे (Tips Of The Day)
आज आश्विन मास के कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि है।
28 सितंबर 2021 पंचांग
नक्षत्र : मृगशीर्षा, आद्रा
योग : व्यातीपात, वरीयान
करण : बव, बालव
सूर्योदय : 06:16 AM
सूर्यास्त : 06:06 PM
ये भी पढ़ें :Shardiya Navratri 2021: डोली में सवार होकर आएंगी माता रानी, एक क्लिक में जानें मां दुर्गा के वाहन और उनका असर

मेष
किसी बड़े मकसद के लिए सेविंग मोड में जा सकते हैं। स्कूल में लगातार अच्छा प्रदर्शन किए जाने से आपका नाम टॉप की श्रेणी में आ सकता है। इस महामारी के बीच बाजार जाने का मन बना सकती है लेकिन भीड़भाड़ आपको डराएगी।
शुभ अंक: 11
शुभ रंग: बेबी पिंक

वृषभ
परिवार का कोई नौजवान शादी करने से मना कर देगा। आप उस पैसे के निवेश का विचार कर सकते हैं जो किसी उद्दयम को शुरु करने के लिए रखा था। किसी काम के अचानक आ जाने के कारण आपको अपना ट्रैवल प्लान कैंसिल करना पड़ जाएगा।
शुभ अंक: 17
शुभ रंग: डार्क ग्रे

मिथुन
आपको बहस करने वाले स्वभाव को बदलने की जरुरत है। आज का दिन ट्रैवल करने के लिहाज से शानदार है। प्रॉपर्टी खरीदने से पहले उससे जुड़ी किसी तरह की कानूनी समस्या का समाधान ढूंढ लेंगे। किसी करीबी की शादी या अन्य समारोह में शामिल होने का अवसर मिलने की उम्मीद है।
शुभ अंक: 3
शुभ रंग: पीला

कर्क
प्रॉपर्टी खरीदने के लिए अनुकूल समय है। जिस किसी टूरिस्ट डेस्टिनेशन के बारे में आपने बहुत कुछ सुन रखा है वहां जाने का मन बनाएंगे। बच्चे को कैसे डिसिप्लीन में रखा जाए इसे लेकर अपने माता-पिता से मशविरा कर सकते हैं। आज आपकी सेहत संतोषजनक रहने की उम्मीद है।
शुभ अंक: 6
शुभ रंग: हरा

सिंह
फिटनेस के प्रति आपकी दिलचस्पी बढेगी। परिवार में कोई आपके लिए रास्ता नहीं निकाल रहा इससे गुस्सा आ सकता है। किसी ऐसे इंसान को उधार देना खतरनाक हो सकता है जिसने हाल ही में आपसे दोस्ती की हो।
शुभ अंक: 18
शुभ रंग: रोज

कन्या
किसी प्रतियोगिता परीक्षा के पैटर्न को समझने के लिए पिछले साल का पेपर हल करना बेहतर रहेगा। किसी पुराने मित्र का अच्छा घर देखकर आपको ईर्ष्या हो सकती है। आज आपको किसी अजनबी की मदद करने से बेहतर महसूस होगा।
शुभ अंक: 1
शुभ रंग: लेमन

तुला
आपके पास जो कुछ भी उपलब्ध है उसी में काम चलाना आना चाहिए। रिटेलर्स और दुकानदारों के लिए आज का दिन शानदार रहने की उम्मीद है। स्कूल में होने वाला सरप्राइज एक्जाम आपको परेशान कर सकता है। जो लोग नए जगह पर ट्रैवल करने जा रहे हैं उन्हें दिल खोलकर मस्ती करने का अवसर मिलने वाला है।
शुभ अंक: 17
शुभ रंग: हल्का नीला

वृश्चिक
नियमित व्यायाम और भाग दौड़ के जरियेआप टॉप लेवल का फिटनेस प्राप्त करने वाले हैं। किसी को दिया गया उधार वापस मांगने पर पूरी शालिनता के साथ लौटाया जाएगा। अनावश्यक चीजों को जो आपको डिस्ट्रेक्ट करता है उससे दूर रहने का प्रयास करें। वाहन चलाते समय आपको अपनी स्पीड पर नियंत्रण रखने की जरुरत है।
शुभ अंक: 9
शुभ रंग: सैंडी ब्राउन

धनु
इस प्रतियोगिता की दुनिया में आप संत बनने का प्रयास न करें। किसी मंहगे सामान की खरीददारी में जल्दबाजी न करें, नुकसान उठाना पड़ सकता है। नई कार खरीदने वाले आज उसकी पूजा करवाने किसी विशेष जगह जा सकते हैं। सेहतमंद रहने के लिए आपको अपने खानपान का विशेष ध्यान रखने की जरुरत है।
शुभ अंक: 2
शुभ रंग: पिच

मकर
व्यापार के क्षेत्र में आपको बड़ा अवसर मिलने वाला है। किसी प्रतियोगिता परीक्षा में सफलता मिलने वाली है। जिस समारोह को आप घर में आयोजित करना चाहते थे उसे परिस्थितिवश ऑनलाइन करना होगा।
शुभ अंक: 7
शुभ रंग: लाल

कुंभ
शैक्षणिक क्षेत्र में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद वापस बेहतर की तरफ टर्न आने की उम्मीद है। परिवार में दैनिक होने वाले कलह से तंग आकर उसके निवारण की जिम्मेदारी अपने हाथ में लेंगे। वर्तमान में जिस घर में रहते हैं उसमें आपके भाई-बहन अपनी हिस्सेदारी मांगने वाले हैं।
शुभ अंक: 4
शुभ रंग: इलेक्ट्रिक ब्लू

मीन
हो सकता है कि अब ज्यादा दिन तक वर्क फ्रॉम होम और न चले, ऑफिस जाने के लिए तैयार रहें। क्लास टेस्ट में अच्छा प्रदर्शन नहीं करने के भविष्य में दुष्परिणाम हो सकते हैं। पैरेंट्स के लिए दूसरे शहर में रहने वाले बच्चे को किसी समारोह में बुला पाना मुश्किल हो सकता है। परिवार के किसी बच्चे के लिए पीजी तलाशने का काम आज पूरा कर सकेंगे।
शुभ अंक: 5
शुभ रंग: केसरिया
टिप्स
- घर की बैठक और सीढी को आप सजाकर रखें। इससे ची की ऊर्जा मिलती है और घर में और जीवन के अन्य क्षेत्र में ची हलचल शांत हो जाती है।
- रसोईघर को रौशन करके रखें। चारों तरफ से चमकने वाला बॉल या रौशनी को आकर्षित करने वाला कोई भी चीज रसोई के छत से टांग दें।
- दो नंबर को दर्शाता हुआ कोई चित्र अपने शयनकक्ष में लगाएं। नंबर दो पार्टनरशिप को दर्शाता है इसलिए इसे लगाने से पति-पत्नी के संबंध में उत्साह और आकर्षण बढता है।
(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें)
Tags
- #aaj ka rashifal
- #Aaj Ka Rashifal Hindi
- #Aaj Ka Panchang
- #Aaj ka Horoscope
- #Aaj ka Horoscope Hindi
- #Tips of the Day Aaj ka Horoscope Hindi
- #Aaj ka Horoscope Hindi×#Aaj ka Horoscope
- #vastu Tips
- #Money Vastu Tips
- #Vastu Tips For Love
- #Vastu tips in hindi
- #vastu Tips For Home
- #Vastu Tips for Money
- #Vastu Tips for Friendship
- #Vastu Tips for Happy life
- #Vastu Tips for married life
- #Vastu Tips for House And Shop
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS