29 अगस्त 2020: आज का राशिफल (Today's Horoscope)

आज का राशिफल (Today's Horoscope) 29 अगस्त 2020 को भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि है। इसके अलावा कैसा रहने वाला है आज आपका दिन आइए जानते हैं आज का राशिफल...
टिप्स ऑफ दी डे (Tips Of The Day)
आज भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि है।
आज का पंचांग
29 अगस्त 2020 का पंचांग
नक्षत्र : पूर्वाषाढा
योग : आयुष्मान
सूर्योदय: 05:58
सूर्यास्त : 18:46
मेष
शेयरों का सौदा करने वालों के लिए आज का दिन लाभ ही लाभ देने वाला होगा। लघु उद्योग मालिक, बड़ी कंपनियों को अच्छा कॉम्पीटिशन दे सकते हैं। काम के लिए अपने स्वास्थ्य की उपेक्षा करना गलत है, खासकर के इस समय। नवविवाहितों के लिए दिन काफी यादगार साबित हो सकता है। रोमांच पसंद करने वाले आज किसी बाहरी गतिविधि से उत्साहित होंगे। किराए पर रहने वाले जल्द ही अपना घर बना सकेंगे। पूरी तरह से तैयारी आपको अकादमिक मोर्चे पर प्रतियोगिता में अच्छा करने की स्थिति में रखेगी।
शुभ अंक: 22
शुभ रंग: गहरा पीला
वृष
ऐसी स्कीम जिसमें आप निवेश करना चाहते हैं आपको अच्छा रिटर्न देगी। इंजीनियरों और पुलिस कर्मियों को अपनी कला का प्रदर्शन करने का मौका मिल सकता है। कोई बीमारी या चोट जिसकी आप काफी समय से उपेक्षा कर रहे थे, समस्याएं पैदा कर सकती है। पार्टनर के साथ मीठी नोक-झोंक आपसी विश्वास को मजबूत करेगा। परिवार के साथ शहर के बाहर की यात्रा सुखदायी साबित होगी। संपत्ति का मामला सौहार्दपूर्वक ढंग से हल होगा। एडमिशन पाने वाले लोग शैक्षणिक मोर्चे पर सकारात्मक विकास की उम्मीद कर सकते हैं। नजरों से परे देखने की आपकी क्षमता आपकी महान शक्ति है।
शुभ अंक: 9
शुभ रंग: सफेद
मिथुन
कर्ज में डूबे लोगों के लिए आर्थिक परेशानी खत्म होती दिख रही है। ऐसा कोई व्यक्ति जिसके साथ आपके अच्छे संबंध हैं, दफ्तर में आपकी बड़ी मदद कर सकता है। सतर्क रहें और अजनबियों से किसी भी तरह का भोजन या पेय लेने से बचें। अपने किसी दोस्त या रिश्तेदार के लिए आप बहुत अच्छे मेजबान साभित होंगे। ग्रामीण इलाके में ड्राइव पर जाना ताजगी भरा रहेगा। आपमें से कुछ के लिए संपत्ति से अच्छे रिटर्न मिलने के संकेत हैं। आपमें से जो अपने किसी विषय में दिक्कतों का सामना कर रहे थे उनके लिए एक्स्ट्रा क्लास सुनेहरा अवसर बनकर आया है। आप किसी को अपने पक्ष में करने में सफल होंगे।
शुभ अंक: 11
शुभ रंग: पीला
कर्क
किसी योजना को शुरू करने में जो नौकरशाहों की ओर से दिक्कतें आ रही थीं वे दूर होंगी। अपने वरिष्ठ अधिकारियों की कृपा पाने के लिए कुछ सकारात्मक करें। फिटनेस के मोर्चे पर आज कुछ भी अधिक करना आपको महंगा पड़ सकता है। आज का दिन बच्चों और परिवार के साथ बिताने का दिन है। व्यवसायिक यात्रा आपके लिए कई आकर्षक अवसरों को खोलेगी। संपत्ति खरीदने के लिए आज का दिन बेहतरीन है। शैक्षणिक मोर्चे पर प्रदर्शन में सुधार देखा जा सकता है। आपका उदार स्वभाव आपको प्यार और सम्मान अर्जित कराएगा।
शुभ अंक: 22
शुभ रंग: बैंगनी
सिंह
आपका मानसिक तनाव जल्द ही समाप्त हो सकता है। आप गुस्से से बौखलाए परिवार के सदस्य को अपनी मीठी बातों से शांत करने में सफल होंगे। आपमें से जो शहर से बाहर या व्यवसायिक यात्रा पर जा रहे हैं उनके लिए सफलता निश्चित है। आपमें से कुछ जल्द ही अपना घर खरीद सकते हैं। शैक्षणिक गतिविधियों के लिए दिन अनुकूल है। उच्च मनोबल आपको दिनभर अति उत्साहित रखेगा। पिछले कुछ दिनों में रिश्ते में आई खटास आप पहल कर दूर करेंगे।
शुभ अंक: 15
शुभ रंग: कॉफी
कन्या
पैसा आपके लिए कोई समस्या नहीं होगी, इसलिए आज निवेश करें। युवा प्रशिक्षुओं को सीखने का उत्कृष्ट अनुभव मिल सकता है। संतुलित आहार और नियमित वर्कआउट आपको चुस्त और दुरुस्त रखेगा। आप दोस्तों या चचेरे भाई के साथ का आनंद लेंगे। लम्बी यात्रा पर जाने वालों की यात्रा सुगम रहेगी। संपत्ति कुछ मालिकों के लिए नकद प्रदान करने वाली साबित होगी। शैक्षणिक मोर्चे पर मदद और सहायता आपको अवश्य मिलेगी।
शुभ अंक: 2
शुभ रंग: हल्का गुलाबी
तुला
अपने प्रतियोगी के साथ हाथ मिलाने से आपका मुनाफा बढ़ सकता है। परिवार के किसी सदस्य का परिवार के व्यवसाय या पिता के काम में शामिल होने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है। एक नई स्वास्थ्य योजना आपके स्वास्थ्य के लिए चमत्कार दिखाएगी। नवविवाहितों का पारिवारिक जीवन एक नए चरण में प्रवेश करता नजर आएगा। प्रियजनों के साथ यात्रा मजेदार रहेगी। संपत्ति के मोर्चे पर सितारे बुलंद हैं, इसलिए कोई प्रॉपर्टी लेने का विचार बना सकते हैं।
शुभ अंक: 3
शुभ रंग: गुलाबी
वृश्चिक
पहले लिए गए निवेश से अच्छे रिटर्न की उम्मीद आज की जा सकती है। चार्टर्ड अकाउंटेंट और वकीलों को कुछ अच्छे क्लाइंट मिल सकते हैं। चूंकि आप अच्छा भोजन कर रहे हैं इसलिए आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। बाहर घूमने जाना परिवार के साथ आपके सम्बन्ध को मजबूत करने में मदद करेगा। आपमें से जो छुट्टी पर जाने की योजना बना रहे हैं, वे हिल स्टेशन का विकल्प चुन सकते हैं। आपमें से कुछ संपत्ति खरीद सकते हैं। आपको लोगों को प्रभावित करने के लिए अपनी छवि बदल सकते हैं। किसी ख़ास से मिलने की संभावना है जो आगे चल कर रोमांस में तब्दील हो सकता है।
शुभ अंक: 4
शुभ रंग: बैंगनी
धनु
आपके द्वारा काम में की गई एक छोटी सी शुरूआत निकट भविष्य में अच्छा फल देगी। अच्छा बैंक बैलेंस आपको कोई बड़ा सामान खरीदने की अनुमति देगा। आपकी कड़ी मेहनत आपको स्वस्थ शरीर पाने में मदद करेगी। नवविवाहित सपनों से हनीमून का आनंद लेंगे। व्यवसायिक दौरे पर बाहर जा रहे लोग कुछ अच्छी खबर के साथ लौटेंगे। संपत्ति का मामला आपके पक्ष में सुलझने की संभावना है। कुछ लोगों को किराए पर उपयुक्त मकान मिलेगा। शैक्षणिक मोर्चे पर अच्छा प्रदर्शन आपके आत्मविश्वास को बढ़ाएगा।
शुभ अंक: 22
शुभ रंग: गहरा ग्रे
मकर
वित्तीय योजना में पैसा लगाना इस समय सही दिशा में आपका कदम होगा। बाजार में कुछ नया पेश करने से आपको अच्छे रिटर्न मिलने की संभावना है। आप व्यायाम दिनचर्या शुरू कर सकते हैं। कुछ पारिवारिक मुद्दे आपकी संतुष्टि के अनुसार हल होंगे। संपत्ति से जुदा मामला आपके पक्ष में तय होने की संभावना है। छात्र गहन अध्ययन से ब्रेक मिलने से राहत की सांस लेंगे। जो लोग मायने रखते हैं वे आपके सही काम की सराहना करेंगे। प्रेमी आज प्यार भरे मूड में दिखेंगे, इसलिए विशेष शाम की योजना बनाएं!
शुभ अंक: 8
शुभ रंग: मरून
कुंभ
बहुराष्ट्रीय कंपनियों में काम करने वालों को पदोन्नति के रूप में विदेश जाने का मौका मिल सकता है। आज विभिन्न स्रोतों से धन प्राप्त करने की संभावना है। जिन बीमारियों से आप पीड़ित हैं उनके दूर होने का समय है। पारिवारिक जीवन सुचारु रूप से चलेगी। जो यात्रा कर रहे हैं वे अपनी यात्रा का पूरा आनंद लेंगे! यदि आप संपत्ति खरीदना चाहते हैं तो समय आपके अनुकूल है। परीक्षा को हल्के में लेना आपके हित में नहीं होगा। आपके मददगार स्वभाव के कारण सामाजिक मोर्चे पर आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी।
शुभ अंक: 15
शुभ रंग: तोता हरा
मीन
पूर्व में किए गए निवेश से आज आप लाभ कमाएंगे। चार्टर्ड एकाउंटेंट और वकीलों के लिए दिन अच्छा है। स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने वालों के लिए दिन बेहतरीन है। नवविवाहितों के लिए आनंदमय जीवन की शुरुआत आज हो सकती है। तीर्थयात्रा आपको आध्यात्मिक रूप से विकसित करने में मदद करेगी। आपमें से कुछ संपत्ति खरीदने की योजना बना सकते हैं। शैक्षणिक क्षेत्र में आपको किसी से अच्छी मदद मिलेगी। आपके दुश्मन को शांत करने के लिए कोई आपकी मदद करेगा। साथी के साथ खूबसूरत शाम से इंकार नहीं किया जा सकता है।
शुभ अंक: 17
शुभ रंग: गहरा फिरोजी
टिप्स
1. बैठक की तरफ आने वाले रास्ते में एक विंड चाइम लगा दें। यदि आपके घर का पैसेज बड़ा है तो आप इस हिस्से में विंड चाइम लगाकर इसके माध्यम से ची की ऊर्जा पूरे घर में फैला सकती हैं।
2. किसी बीम के सामने सोफा नहीं रखें। यदि आप बीम के नीचे सोफा रखते हैं तो आप घर में और समाजिक जीवन में बोझ और तनाव महसूस करेंगे।
3. बैठक में एक पौधा लगाएं। पौधा एक तरफ जहां घर के सौंदर्य को बढाने का काम करता है वहीं यह तरक्की और जीवन का भी सूचक होता है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS