29 August 2022 राशिफल: आज कौनसी राशि वालों को मिलेगा सम्मान, जानें सोमवार का राशिफल (Today Horoscope)

29 August 2022 राशिफल: आज कौनसी राशि वालों को मिलेगा सम्मान, जानें सोमवार का राशिफल (Today Horoscope)
X
  • राशि के अनुसार जानें, कैसा रहने वाला है आपका ये दिन
  • जानें, आज आपको क्या मिलने वाला है।

29 August 2022: आज का राशिफल (Aaj ka Rashifal) आज के दिन भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि और सोमवार है। इसके अलावा कैसा रहने वाला है आज आपका दिन तो आइए जानते हैं आज का राशिफल...

टिप्स ऑफ दी डे (Tips Of The Day)

आज भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि है।

आज का पंचांग

नक्षत्र :उत्तर फाल्गुनी, हस्त

करण: कौलव, तैतिल, गर

योग : साध्य, शुभ

सूर्योदय : 06:11 AM

सूर्यास्त : 06:43 PM

चन्द्रोदय : 07:40 AM, 29 अगस्त

चन्द्रास्त : 08:14 PM, 28 अगस्त

मेष

दफ्तर में बड़ी जिम्मेदारियां मिलेंगी। सोच समझकर कर धन का निवेश करें। स्वास्थ्य बहुत अच्छा रहेगा। दूसरों के कामों में सहयोग करेंगे। छात्रों को सफलता मिलेगी।

शुभ अंक : 06

शुभ रंग : पीला

उपाय: पूजा के समय चावल चढ़ाएं।

वृष

ऑफिस में कामकाज का बोझ बढ़ेगा। बड़े व्यापार में धन लाभ होगा है। यात्रा के योग हैं। कार्य क्षेत्र में तरक्की होगी पुराने मित्रों से मुलाकात के योग हैं।

शुभ अंक : 08

शुभ रंग : हरा

उपाय: कपूर जलाकर धूप में रखें

मिथुन

आज के दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। नौकरी मिलने के योग हैं छात्रों को खुशखबरी मिलेगी। ऑफिस में अधिकारी से मदद मिलेगी। घर का माहौल खुशनुमा रहेगा गाड़ी चलाते वक्त सतर्क रहें।

शुभ अंक : 08

शुभ रंग : हरा

उपाय : सफेद कपड़े में सिक्के बांधकर तिजोरी में रखें।

कर्क

व्यापारिक कार्यों में बाधा आएगी। अनुभवी लोगों की सलाह लेकर ही कामकाज करें। मन में नए विचार आएंगे। सरकारी कर्मचारी सफल रहेंगे। संतान से संबंध सुधरेंगे।

शुभ अंक : 04

शुभ रंग : केसरिया

उपाय: मस्तक पर चंदन से तिलक करें।

सिंह

धन के लेन-देन में सावधानी बरतें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। विदेश से धन लाभ के योग हैं। जीवनसाथी की सलाह से लाभ होगा। संतान से सुख प्राप्त होगा।

शुभ अंक: 02

शुभ रंग : सफेद

उपाय : पक्षियों के लिए चावल रखें।

कन्या

कामकाज को लेकर सफलता मिलेगी। आविवाहित लड़कों को शादी के प्रस्ताव मिलेंगे। कोर्ट कचरी के मामलों में सफलता मिलेगी। दांपत्य मधुर रहेगा ।धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी।

शुभ अंक : 07

शुभ रंग : गुलाबी

उपाय : सफेद रंग का रुमाल जेब में रखें।

तुला

आमदनी के नए स्त्रोत खुलेंगे। महत्वपूर्ण लोगों के संपर्क से लाभ होगा। व्यापार में लाभ के योग हैं। वाणी पर संयम रखें, जीवनसाथी से विवाद हो सकता है।

शुभ अंक : 03

शुभ रंग : पीला

उपाय : तुलसी के पौधे पर जल चढ़ाएं।

वृश्चिक

छात्रों का मन पढ़ाई में लगेगा। काम मन मुताबिक पूरे होंगे। साझेदारी सफल रहेगी। ऑफिस में नई जिम्मेदारियां मिलेगी। खानपान पर पूरा ध्यान दें, सेहत खराब हो सकती है।

शुभ अंक : 06

शुभ रंग : लाल

उपाय : गरीब महिला को सफेद कपड़ा दान करें।

धनु

मन में अनेक विचार आएंगे। नेता नगरी में रह रहे लोगो को तरक्की मिलेगी। समाज में मान सम्मान बढ़ेगा। व्यापार में वृद्धि के योग हैं। कार्य क्षेत्र में सफलता मिलेगी।

शुभ अंक : 05

शुभ रंग : नीला

उपाय: कागज पर इंदु लिखकर जेब में रखें।

मकर

स्वास्थय का विशेष ध्यान रखें। बड़ा कारोबारी लाभ होगा। संपत्ति के मामलों में जीवन साथी साथ देगा। संतान से सुख मिलेगा। खास काम में परिवार जनों की मदद मिलेगी।

शुभ अंक : 06

शुभ रंग : आसमानी

उपाय: चांदी की अंगूठी पहने।

कुंभ

लंबे समय से रुके हुए काम जल्द पूरे होंगे। दफ्तर में काम की तारीफ होगी। नौकरी में उन्नति मिलेगी। हर काम सोच समझ कर करें। सामाजिक सम्मान मिलेगा।

शुभ अंक : 02

शुभ रंग : गहरा लाल

उपाय: चावल दान करें।

मीन

साहित्यकारों को सफलता मिलेगी। पुराने मित्रों से मुलाकात होगा। खास लोगों से मेलजोल बढ़ेगा। धर्म-कर्म में रुचि लेंगे। नौकरी में प्रमोशन के योग हैं। शाम को घूमने के लिए जाएंगे।

शुभ अंक : 07

शुभ रंग : बैंगनी

उपाय: 21 बार श्री का जाप करें।

(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।)

Tags

Next Story