29 जुलाई 2020: आज का राशिफल (Today's Horoscope)

आज का राशिफल (Today's Horoscope) 29 जुलाई को सावन मास की शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि है। इसके अलावा कैसा रहने वाला है आज आपका दिन आइए जानते हैं आज का राशिफल...
टिप्स ऑफ दी डे (Tips Of The Day)
आज सावन मास की शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि है।
आज का पंचांग
29 जुलाई 2020 का पंचांग
नक्षत्र : विशाखा
योग : सर्वार्थ सिद्धि
सूर्योदय: 05:24
सूर्यास्त : 18:45
मेष
कार्यक्षेत्र में काम से जी चुराएंगे। जितना बचेंगे उतना ही काम का बोझ बढ़ता रहेगा। खाने पीने की आदतों का दुष्प्रभाव सेहत पर पड़ रहा है। घर के बच्चों के एसाइनमेंट लिखने पड़ सकते हैं। मार्केटिंग से जुड़े जातकों के लिए यात्रा के योग बन रहे है। मनपसंद प्रॉपर्टी डील होना मुमकिन है। छात्रों की परफोर्मेंस उन्हें सबसे आगे रखेगी।
लव फोकस-प्यार की बहार है, लव सितारे साथ हैं।
शुभ अंक – 18
शुभ रंग – रोजी ब्राउन
वृष
कार्यक्षेत्र में अपनी पकड़ फिर से मजबूत करेंगे। सेहत संबंधी सकारात्मक बदलाव हो रहे हैं। फैमिली ट्रिप का मजा किरकिरा हो सकता है। घर को कोई बुजुर्ग नाराजगी जता सकता है। दूर स्थान की यात्रा फलदाई रहेगी। प्रॉपर्टी खरीदने के लिए लोन की अर्जी पारित होगी। घरेलू मामलों में आपके प्रयास सफल हो रहे हैं।
लव फोकस-प्रेमी जन को गिफ्ट दे सकते हैं।
शुभ अंक – 17
शुभ रंग - वॉयलेट
मिथुन
अनुकूल आर्थिक स्थिति आपके मंसूबे कामयाब बनाएगी। बिजनेस डील उम्मीद के अनुसार नहीं फलेगी। मौसमी बीमारियों की चपेट में आ सकते हैं। परिवार में जश्न का सा माहौल बना रहेगा। यात्रा करने का मक़सद पूरा होगा। छात्रों को स्कॉलरशिप मिल सकता है। अपने गुस्से पर क़ाबू रखें।
लव फोकस-नवविवाहितों के जीवन में सुखों की बरसात होगी।
शुभ अंक – 6
शुभ रंग - सफेद
कर्क
आप इस आर्थिक चुनौती से पार पाने में सफल रहेंगे। आपकी क्षमताएं धीरे-धीरे उजागर हो रही हैं। फिटनेस के नाम पर शरीर को थकाएं नहीं। परिवार जरूरत पड़ने पर आपके साथ खड़ा रहेगा। फ्लैट पर कब्जा मिलना मुमकिन है। छात्रों को कठिनाई के दौरान मदद मिलना संभव है।
लव फोकस-जीवनसाथी की तलाश कुछ और समय जारी रह सकती है।
शुभ अंक – 1
शुभ रंग - पीच
सिंह
कार्यक्षेत्र की समस्याएं आसानी से सुलझेंगी। वर्क आउट करने के लिए उत्साहित रहेंगे। उचित मार्गदर्शन के लिए माता पिता पर भरोसा करें। बहुत ज़्यादा यात्रा थकान भरी हो सकती है। जमीन की उचित कीमत वसूलने में कामयाब होंगे। छात्र कुछ नया शुरु कर सकते हैं। प्रतिकूल परिस्थितियां अनुकूल होती दिखेंगी।
लव फोकस-जीवनसाथी के साथ विचारों का मतभेद संभव है।
शुभ अंक – 1
शुभ रंग – हल्का लाल
कन्या
सामाजिक व व्यवसायिक स्तर पर रोमांचक समय रहेगा। आपका काम सफलता अर्जित करेगा। सेहतमंद जीवन जी रहे हैं। स्कूल क्रश से मुलाकात पुराने दिनों की याद ताजा कर देगी। घरेलू मामलों में आपकी दूरदर्शिता काम आएगी। छात्रों को लगातार प्रेरित रहना होगा तभी बात बनेगी।
लव फोकस-प्यार की बात शादी तक पहुंच सकती है।
शुभ अंक – 22
शुभ रंग – गहरा फिरोजी
तुला
अच्छी नौकरी की तलाश कर रहे जातक सफल होंगे। शारीरिक दर्द से मुक्ति मिलेगी। गृहणियां घर की साज सज्जा बदलने में व्यस्त रहेंगी। छात्रों की प्रतिभाएं निखरकर आएंगी, उनका प्रदर्शन बेहतरीन रहेगा। घरेलू माहौल सकारात्मक बना रहेगा। घर की खुशियां आपको नई ऊर्जा व चेतना से सराबोर करेंगी।
लव फोकस-कोशिश के बावजूद भी लव पार्टनर के साथ समय नहीं बिता पाएंगे।
शुभ अंक – 9
शुभ रंग – सैंडी ब्राउन
वृश्चिक
इसके कारण आपकी धन की स्थिति बेहतरीन हो रही है। कार्यक्षेत्र में कोई काम फिर से करना पड़ सकता है। हेल्दी डाइट अपनाएंगे और फिट रहेंगे। घर में सुख शांति बनी रहेगी। परिजनों की जिद पर किसी ट्रिप की योजना बनानी पड़ सकती है। दूर रह रहा प्रियजन घर लौट सकता है। इससे परिवार में खुशियों की लहर दौड़ पड़ेगी।
लव फोकस-लव लाइफ के लिए बेहतरीन दिन रहेगा।
शुभ अंक – 10
शुभ रंग - कोरल
धनु
सीनियर आपकी क्षमताओं को परखने की कोशिश करेंगे। सीनियर की नीयत कुछ भी हो, आपका हुनर निखरकर ही आएगा। सेहत के मामले में खाने पीने में परहेज जरूरी है। फैमिली रियूनियन का समय है। यात्रा बोरिंग हो सकती है लेकिन समय कट ही जाएगा। छात्रों की परफोरमेंस उन्हें आगे रखेगी।
लव फोकस-उदासीन लव लाइफ में जान आएगी।
शुभ अंक – 17
शुभ रंग - कॉफी
मकर
कार्यक्षेत्र में व्यस्त रहेंगे, जिम्मेदारियां बढ़ेंगी। कसरत के साथ-साथ खाने पीने में परहेज भी जरूरी है। मेहमानों का आना रोमांचक रहेगा। गृहणियों के पास बहुत काम रहेगा। काम के कारण रुटीन में फेरदबदल की इच्छा रहेगी। अपने रुझान व कुशलता के हिसाब से ही विषय चुनें।
लव फोकस-रोमांचक यात्रा का निमंत्रण मिल सकता है।
शुभ अंक – 15
शुभ रंग – ऑफ व्हाइट
कुंभ
कार्यक्षेत्र में काम धीमी गति से चल रहा है। परिस्थितियां कुछ भी हों, अपनी काबिलियत दिखा पाएंगे। सेहत संबंधी चिंताएं दूर होंगी। सामाजिक छवि में सुधार होगा। प्रॉपर्टी खरीदने के शुभ योग बन रहे हैं। दूसरों को खुश करके खुश रहना आपकी खूबी है।
लव फोकस-सरप्राइज गिफ्ट और कैंडिल लाइट डिनर से प्रेमीजन प्रभावित होंगे।
शुभ अंक – 3
शुभ रंग -रोज़
मीन
दूसरों के साथ काम बांटने से सिर का बोझ कंधे पर आएगा। सेहत संतोषजनक बनी रहेगी। मेहमानों की वजह से चहल पहल बनी रहेगी। पुश्तैनी जायदाद मिलने के योग बने हुए हैं। छात्रों को कमर कसने की जरूरत है। आपके मददगार रवैये की सराहना होगी।
लव फोकस-विवाह के शुभ योग बन रहे हैं।
शुभ अंक – 7
शुभ रंग – हल्का लाल
टिप्स
•किसी साथी को आकर्षित करने के लिए या फिर मौजूदा संबंध को और मजबूत बनाने के लिए चारपाई की अगली पीठ लकड़ी का बनवाएं।
•अपने और शोर शराबे वाले पड़ोसी के घर के बीच विंड चाईम लगा दें। विंड चाईम किसी भी अप्रिय तरंग को आपके घर तक नहीं आने देगा।
•फ्रिज की सफाई करते रहें। ऐसा करने से आप सांकेतिक रुप में अपने लिए नए अवसर को आमंत्रित और संपन्नता का स्वागतकरते हैं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS