29 July 2021 राशिफल: आज का राशिफल (Today's Horoscope)

29 July 2021  राशिफल: आज का राशिफल (Todays Horoscope)
X
  • राशि के अनुसार जानें, कैसा रहने वाला है आज आपका दिन
  • आपकी राशि के अनुसार जानें, आपके लिए शुभ रंग और अंक

29 July 2021 आज का राशिफल (Aaj ka Rashifal) आज के दिन सावन मास के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि और गुरुवार है। इसके अलावा कैसा रहने वाला है आज आपका दिन आइए जानते हैं पंडित प्रेम कुमार शर्मा के अनुसार आज का राशिफल...

टिप्स ऑफ दी डे (Tips Of The Day)

आज सावन मास के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि है।

29 जुलाई 2021 पंचांग

नक्षत्र : उत्तरभाद्रपदा

योग : सुकर्मा

करण : गर

सूर्योदय : 5:43 AM

सूर्यास्त : 07:06 PM

ये भी पढ़ें : Sawan 2021 : वेलपत्र के सेवन से शिवकृपा के साथ ही मिलता है इन रोगों में फायदा, जानें...

मेष

किसी ऐसे इंसान को अपनी ट्रिप प्लानिंग का हिस्सा बनाने में सफल रहेंगे जो राजी नहीं था। सेहत को लेकर लापरवाही करने से बचें,सतर्क रहकर ही स्वस्थ रहना संभव हो सकेगा। किसी स्थिति पर सफलता पाने के लिए आपको शुरुआती डर पर जीत हासिल करनी होगी। परिवार में किसी व्यक्ति की उपस्थिति से आप को आजादी में वाधा महसूस हो सकती है।

शुभ अंक : 6

शुभ रंग : बैंगनी

वृषभ

सेहत के प्रति सतर्कता बढने से स्वास्थ पर साकारत्मक असर दिखेगा। परिवार में आपके प्रति गलत धारणा बन रही है इसे दूर करना होगा। जो लोग घर या वाहन खरीदने का मन बना रहे वो जल्द ही ये कर पाएंगे। पढाई के क्षेत्र में सफलता सुनिश्चित करने के लिए गति बनाए रखना होगा।

शुभ अंक : 22

शुभ रंग : डार्क फिरोजा

मिथुन

जिस पैसे के मिलने का आपको लंबे समय से इंतजार था अब जल्द ही मिल जाएगा। किसी परिवारिक मसले को सुलझा लेने की जरुरत है ताकि घर की शांति बनी रहे। ट्रैवल पर जाने की इच्छा रखने वालों को एक अच्छा सहयात्री मिल जाने की उम्मीद है। वाहन खरीदने के लिए प्रयासरत लोगों के लिए लोन जुटाना थोड़ा कठिन हो सकता है।

शुभ अंक : 7

शुभ रंग : हल्का लाल

कर्क

आप अपने रुटीन में परिवर्तन लाकर भी फिटनेस के हक में कुछ अच्छा कर सकते हैं। कोई आपसे आर्थिक मदद की मांग कर सकता है,कोई ढंग का बहाना तैयार रखना होगा। आप में से कुछ लोगों को नई जिम्मेदारियां मिलने की संभावना नजर आ रही है,तैयार रहें।

शुभ अंग : 4

शुभ रंग : ब्लू

सिंह

पढाई के क्षेत्र में की गई मेहनत आपको मनचाहे मुकाम तक पहुंचाने वाली है। दोस्तों के द्वारा किसी पर्यटक स्थल पर घूमने जाने का प्लान बनाया जाने वाला है। घरेलू स्तर पर आज आपको किसी प्रतिकूल परिस्थिति का समना करना पड़ेगा। किसी बड़े शहर या बड़ी कॉलोनी में बसने की संभावना बन रही है, तैयार रहें।

शुभ अंक : 18

शुभ रंग : रोजी ब्राउन

कन्या

किसी ऐसे इंसान पर नजर बनाए रखने की जरुरत है जिस आपने अपना काम सौंपा है। पढाई के स्तर पर परिणाम अनुकूल रहने से आज आपके उत्साहित रहने की उम्मीद है। सक्रिय जीवनशैली अपनाने से ऊर्जावान रहने के साथ ही कई समस्याओं से दूर रहेंगे। आप अपना जमा धन किसी ऐसे काम में लगा सकते हैं जिसकी कोई आवश्यकता नहीं।

शुभ अंक : 1

शुभ रंग : पिच

तुला

जिस किसी चीज को पाने के लिए आपको बेसब्री हो रही है वो देर से ही सही पर पूरा जरुर होगा। किसी के साथ आपके व्यक्तिगत संबंध में व्याप्त तनाव अब दूर हो जाने की उम्मीद है। कोई आपके अधिकार पर सवाल उठा सकता है,आपको धैर्य से काम लेने की जरुरत है। प्रॉपर्टी के मामले में आपके सुनहरे दिन आने के संकेत हैं,लाभ की प्रबल संभावना है।

शुभ अंक : 6

शुभ रंग : सफेद

वृश्चिक

आपका अच्छा समय शुरु होगा जब सबकुछ अनुकूल होने की उम्मीद रख सकते हैं। आप अपने सक्रिय जीवनशैली की बदौलत पूर्णतः फिट और ऊर्जावान बने रह सकते हैं। प्रोफेशनल क्षेत्र में अपने टीम के बीच एकजुटता रखना थोड़ा कठिन साबित होने वाला है। एक छोटे से वेकेशन पर जाना आपको ताजगी और उर्जा से भर देगा,प्लान कर सकते हैं।

शुभ अंक : 17

शुभ रंग : बैंगनी

धनु

जिन लोगों को जॉब की तलाश थी आज का दिन उनके लिए खुशियां लेकर आएगा। आपके द्वारा की जाने वाली यात्रा मनोरंजक रहेगी लेकिन ये बेहद थका सकती है। यदि आप आगे बढना चाहते हैं तो किसी समस्या को अलग एंगल से देखना होगा। किसी मेहमान के घर आने से परिवार के माहौल में खुशियां घुलने की उम्मीद है।

शुभ अंक : 2

शुभ रंग : लेवेन्डर

मकर

जिस जगह निवेश करने की योजना बनाए थी, वह अब कम आकर्षक लगने लगेगी। आज सड़क से गुजरते हुए आपको विशेष सावधान रहने की जरुरत है,सतर्क रहें। आपकी आंख से समस्या झलक रही है कुछ भी छुपाने से पहले इसका ख्याल कर लें। परिवारिक स्तर पर किसी को आपको साथ की बेहद जरुरत है,उपस्थित रहना होगा।

शुभ रंग : 5

शुभ रंग : फॉरेस्ट ग्रीन

कुंभ

एक अच्छा सौदा हासिल करने के लिए आप अपना सर्वश्रेष्ठ देने का प्रयास करेंगे। किसी रोग से छुटकारा पाने के लिए घरेलू नुस्खा कारगर उपाय साबित होने वाला है। परिवार में होने वाले किसी समारोह की तैयारी करने को लेकर आप व्यस्त रहेंगे। संपत्ति के मामले मेंआपका प्रतिद्वंदि से मुकाबला कर पाना थोड़ा मुश्किल लग रहा है।

शुभ अंक : 8

शुभ रंग : क्रीम

मीन

किसी लंबी बीमारी के बाद आप तेजी से अपनी पुरानी स्थिति में लौटेंगे। परिवार के सभी सदस्यों के बीच एक मौन समझ घर को सुचारु रुप से चलने दे सकती है। पढाई करने वाले लोग कहीं यात्रा पर जाने के लिए बेसब्र महसूस करने वाले हैं,धैर्य रखें। यदि आप अपनी संपत्ति बेचना चाहते हैं तो इसका एक आसान विकल्प बैंक भी हो सकता है।

शुभ अंक : 22

शुभ रंग : चेरी

टिप्स

  • अपने बिस्तर के नीचे कुछ भी नहीं रखें अन्यथा उस सामान से उत्पन्न होने वाली नकारात्मक ऊर्जा आपको चैन से सोने नहीं देगी।
  • एक छोटे से लाल रंग के लिफाफे में चावल के कुछ दानों को भरकर उसे अपने रसोई की आलमारी में किसी जगह पर रख दें। ऐसा करने से आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी बनी रहेगी।
  • अपने चूल्हे के बगल में एक दर्पण टांगें। यदि आपका चूल्हा दीवार के विपरीत अलग किसी कोने में रखा गया है तो आप खाना पकाने के समय काफी तंग, असहज और मुश्किल महसूस कर सकते हैं। इससे आपकी आमदनी भी प्रभावित करती है।

(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें)

Tags

Next Story