29 October 2022 राशिफल: आज कौन सी राशि वालों को मिलेगा सम्मान, जानें शनिवार का राशिफल (Today Horoscope)

- जानें, कैसा रहेगा आपका आज का दिन
- जानें, आज का पंचांग
29 October 2022: आज का राशिफल (Aaj ka Rashifal) आज के दिन कार्तिक शुक्ल पक्ष षष्ठी तिथि है और दिन शनिवार है। इसके अलावा कैसा रहने वाला है आज आपका दिन तो आइए जानते हैं आज का राशिफल...
टिप्स ऑफ दी डे (Tips Of The Day)
आज कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष षष्ठी तिथि है।
आज का पंचांग
नक्षत्र : ज्येष्ठा, मूल
करण : विष्टि, बव, बालव, कौलव
योग : अतिगण्ड, सुकर्मा
सूर्योदय : 06:31 AM
सूर्यास्त : 05:39 PM
मेष
आज आपको कारोबार में मुनाफा होगा। शेयर बाजार के कुछ अच्छे शेयर खरीद सकते हैं, किस्मत आपके साथ है। कोई शुभ समाचार मिल सकता है।
शुभ अंक : 04
शुभ रंग : लाल
उपाय : बुजुर्गों को मीठा खिलाकर उनका आशीर्वाद लें।
वृषभ
बच्चों से मतभेद हो सकता है। दोपहर के बाद व्यवसाय में परेशानियां बढ़ सकती हैं। अहंकार को त्याग दें और बिजनेस पर ध्यान दें। मतभेद को समझदारी से सुलझा लें।
शुभ अंक : 01
शुभ रंग : नीला
उपाय : मंदिर में दीपदान करें।
मिथुन
कानूनी मामलों से दूरी बनाएं, वरना नुकसान हो सकता है। सोच विचार कर ही फैसला करें। विवाद से आपको अनावश्यक तनाव मिलेगा।
शुभ अंक : 13
शुभ रंग : हरा
उपाय : छोटी कन्याओं को मिठाई खिलाएं।
कर्क
किसी बात को लेकर चिंतित रहेंगे। अचानक खर्च बढ़ने से आर्थिक स्थिति पर प्रभाव पड़ेगा। पेट दर्द से परेशान रह सकते हैं। निवेश के लिए अच्छा दिन है।
शुभ अंक : 05
शुभ रंग : गुलाबी
उपाय : मां दुर्गा की पूजा करें।
सिंह
आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन बेहद शुभ है। आमदनी बढ़ने के योग हैं। बिजनेस का विस्तार होगा। शादी की बात बन सकती है। लोग आज आपको मान-सम्मान देंगे।
शुभ अंक : 02
शुभ रंग : महरून
उपाय : मंदिर निर्माण में सहयोग करें।
कन्या
नये काम के लिहाज से दिन शुभ है, लेकिन दुविधा की स्थिति बनी रहेगी। परिवार को मजबूत करने का काम करेंगे। जीवनसाथी से मनमुटाव दूर होगा। परिवार का हर काम में सहयोग मिलेगा। पारिवारिक प्रेम और एकता बढ़ेगी।
शुभ अंक : 05
शुभ रंग : लाल
उपाय : मंदिर के पुजारी को वस्त्र दान करें।
तुला
आज आप बहुत ही भावुक रहेंगे। जमीन-जायदाद से जुड़े किसी भी काम में हाथ ना डालें। छोटे बच्चों से प्रेम करें, वरना घर का माहौल नकारात्मक हो सकता है। यात्रा करने से बचें।
शुभ अंक : 04
शुभ रंग : नारंगी
उपाय : कपड़े दान करें।
वृश्चिक
आज अच्छे अवसर आपके हाथों से निकल जाएंगे। अनावश्यक खर्च बढ़ेगा। नए काम के लिए दिन बिलकुल भी अनुकूल नहीं है। रिश्तेदारी से शुभ समाचार मिल सकता है।
शुभ अंक : 05
शुभ रंग : टमाटरी
उपाय : मां दुर्गा की पूजा करें।
धनु
आज आपको आर्थिक लाभ हो सकता है, वहीं विदेश से शुभ समाचार मिलेगा। भाई-बहनों से लाभ मिलेगा। विदेश जाने की संभावना बन रही है। जीवनसाथी से मनमुटाव हो सकता है।
शुभ अंक : 07
शुभ रंग : हरा
उपाय : मंदिर में सफेद पुष्प अर्पित करें।
मकर
आज आपके खर्च बढ़ने के आसार हैं। किसी कारण से घर में वाद-विवाद हो सकता है, अत: संयम बरतें। मानहानि के योग हैं। सेहत में गिरावट आएगी।
शुभ अंक : 07
शुभ रंग : आसमानी
उपाय : शिवतांडव स्तोत्र का पाठ करें।
कुंभ
आज आपके रूके हुए काम पूरे होंगे, वहीं नए काम की भी शुरूआत होगी। आपका रूका हुआ पैसा वापस आएगा। नौकरी में तरक्की का योग है। कारोबार में बड़ी सफलता हाथ लगेगी। सेहत में सुधार होगा।
शुभ अंक : 08
शुभ रंग : लाल
उपाय: बजरंग बाण का पाठ करें।
मीन
आज किसी काम को पूरा करने के लिए अनैतिक रास्ता अपना सकते हैं, जोकि ठीक नहीं है। आज अपने ही क्रोध के शिकार बन सकते हैं, जिससे आपकी सेहत खराब हो सकती है। परिजनों के संग प्रेम से पेश आएं।
शुभ अंक : 04
शुभ रंग : काला
उपाय : केले के पौधे में जल दें।
(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।)
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS