30 July 2021 राशिफल: आज का राशिफल (Today's Horoscope)

30  July 2021  राशिफल: आज का राशिफल (Todays Horoscope)
X
  • राशि के अनुसार जानें, कैसा रहने वाला है आज आपका दिन
  • आपकी राशि के अनुसार जानें, आपके लिए शुभ रंग और अंक

30 July 2021 आज का राशिफल (Aaj ka Rashifal) आज के दिन सावन मास के कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि और शुक्रवार है। इसके अलावा कैसा रहने वाला है आज आपका दिन आइए जानते हैं पंडित प्रेम कुमार शर्मा के अनुसार आज का राशिफल...

टिप्स ऑफ दी डे (Tips Of The Day)

आज सावन मास के कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि है।

30 जुलाई 2021 पंचांग

नक्षत्र : रेवती

योग : धृति

करण : विष्टि

सूर्योदय : 5:43 AM

सूर्यास्त : 07:06 PM

ये भी पढ़ें : सप्ताह में इस दिन भूलकर भी ना बनाएं शारीरिक संबंध, लगता है घोर पाप

मेष

आपका कोई करीबी आपसे मदद मांगने वाला है, संभव है तो उसे निराश नहीं कर सकते। आपका खराब मूड आज घर का वातावरण बिगाड़ सकता है,खुद पर काबू रखना होगा। विदेश यात्रा पर गए हुए लोगों के लिए सबकुछ अनुकूल रहने की उम्मीद नजर आ रही है। सेहत के स्तर पर आपके द्वारा की गई मेहनत रंग लाने वाली है,पहले से ज्यादा फिट रहेंगे।

शुभ अंक : 5

शुभ रंग : हल्का हरा

वृषभ

पढाई के क्षेत्र में महत्व रखने वाले लोगों को प्रभावित कर पाना फायदेमंद रहने वाला है। वित्तीय स्तर पर सुधार के संकेत मिल रहे हैं,आर्थिक क्षेत्र में उन्नति करने की उम्मीद है। सेहत दुरुस्त रखना जल्द ही आपका मुख्य ध्येय बनने वाला है,जरुरी कदम उठा सकते हैं। आज आपके अकेले वक्त बिताने के मंसूबे पर कोई अवांछित गेस्ट पानी फेर सकता है।

शुभ अंक : 7

शुभ रंग : गोल्डेन ब्राउन

मिथुन

आपमें से कुछ लोग आज अपने दोस्तों के साथ घूमने जाने का प्लान बना सकते हैं। किसी बड़े सपने को पूरा करने के लिए अब आप सेविंग करना शुरु कर सकते हैं। आप में से कुछ लोग तय किए गए समय में अपना काम पूरा कर पाने में सफल रहेंगे। पढाई के क्षेत्र में अपने चुने हुए विकल्प पर टिके रहना थोड़ा मुश्किल लग रहा है।

शुभ अंक : 9

शुभ रंग : मजेंटा

कर्क

किसी ऐसे व्यक्ति से मिलने के लिए आज सही मौका है जो लंबे समय से आपको बुला रहा है। आप में से कुछ लोग आज अपने घर के रेनोवेशन का काम करवाने में व्यस्त रहने वाले हैं। यदि कार्यक्षेत्र में अपने लिए अच्छी जगह बनाना चाहते हैं तो सीनियर का दिल जीतना होगा। प्रॉपर्टी का काम करने वालों के लिए आज का दिन शानदार रहेगा,अच्छा मुनाफा कमा सकेंगे।

शुभ अंक : 18

शुभ रंग : लाल

सिंह

आज आप कार्यक्षेत्र में अप्रत्याशित रुप से आने वाले काम से निपटने में सक्षम होंगे। परिवार में आज जश्न का माहौल रहने वाला है,जमकर मस्ती किए जाने की उम्मीद है। शहर से बाहर कहीं घूमने जाना आपको तरोताजा कर सकता है,इस पर विचार करेंगे। निर्णाण का कार्य करवाने के लिए ऑथिरिटी उम्मीद से कम समय में परमिशन दे देगा।

शुभ अंक : 4

शुभ रंग : बैंगनी

कन्या

किसी के प्रति निष्पक्ष रहने के लिए आपको दिल के बदले दिमाग से सोचना चाहिए। पूर्व में किए गए निवेश से अच्छा रिटर्न मिलने के कारण वित्तीय स्तर पर मजबूती रहेगी। अपने खुले विचार के कारण कई मित्र बना पाएंगे,समाजिक क्षेत्र में दायरा बढा सकते हैं। किसी शारिरीक समस्या से निपटने के लिए आपको पुराने इलाज का तरीका बदलना होगा।

शुभ अंक : 17

शुभ रंग : नेवी ब्लू

तुला

किसी परिस्थिति का पूरा लाभ उठाने के लिए आप सही मौके के इंतजार में रहने वाले हैं। करियर में बदलाव का संकेत मिल रहा है,आपके लिए ये सही कदम साबित होने वाला है। आर्थिक स्तर पर की गई मेहनत कामयाब होने वाली है वित्तीय स्थिति में सुधार हो सकता है। अपनी जीवन शैली में बदलाव लाने के लिए आतुर नजर आएंगे,सफलता हासिल कर पाएंगे।

शुभ अंक : 22

शुभ रंग : इंडिगो

वृश्चिक

किसी ऐसी बीमारी से निजात मिलेगा जिसने लंबे समय से परेशान कर रखा था। घरेलू स्तर पर फिजूलखर्ची रोक पाना हरगिज आसान नहीं होगा,प्रयास करते रहें। यात्रा पर जाने वाले लोगों को अपने साथ ज्यादा कैश नहीं ले जाना चाहिए,सतर्क रहें। नए जगह पर शिफ्ट होने की संभावना बन रही है,बिना किसी परेशानी सब हो जाएगा।

शुभ अंक : 1

शुभ रंग : गोल्डेन

धनु

वित्तीय स्तर पर सही मैनेजमेंट करने में सफल रहेंगे, भविष्य के लिए योजना बना सकते हैं। आपके द्वारा वर्तमान में किए जा रहे व्यायाम का अनुकूल फायदा मिलने के संकेत हैं। काम की व्यस्तता के पीछे परिवार को नजरअंदाज करना आपके लिए भारी पड़ सकता है। रियल स्टेट का कोई भी डील करन से आपको पूरी तरह से सतर्क रहने की जरुरत होगी।

शुभ अंक : 3

शुभ रंग : नारंगी

मकर

किसी प्रोजेक्ट को पूरा करने में आ रही वित्तीय परेशानी से निकलने में मदद मिलेगी। अपने प्रोफेशनल प्राथमिकता को लेकर फोकस रहने का फायदा मिलने की उम्मीद है। करीबी लोगों या दोस्तों के साथ किसी समारोह में सरीक होने के लिए जा सकते हैं। प्रॉपर्टी के मामले में कोई भी निर्णय करते समय आपको जल्दबाजी से बचना चाहिए।

शुभ अंक : 11

शुभ रंग : गुलाबी

कुंभ

आज आप किसी वस्तु को उंची कीमत पर बेचकर अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं। जिस तरह आप परिवार को एकजूट रखने के लिए प्रयास कर रहे हैं, सफलता तय है। किसी नए जगह पर शिफ्ट होना आपके लिए बेहद सुकूनदायक साबित होने वाला है। पढाई के क्षेत्र में अच्छा परिणाम हासिल करने से आपका आत्मविश्वास ऊंचा रहेगा।

शुभ अंक : 6

शुभ रंग : पेरॉट ग्रीन

मीन

रुका हुआ एरियर मिल जाने से आपका बैंक बैलेंस हेल्दी हो जाने की उम्मीद है। घर में पहले से अधिक प्यार और सुकून का माहौल रहने की अपेक्षा रख सकते हैं। तनाव का सामना कर रहे लोग राहत पाने के लिए कहीं घूमने जाने का प्लान करेंगे। आज का दिन आपके लिए यादगार रहने वाला है ,लकी ड्रा में नाम आ सकता है।

शुभ अंक : 18

शुभ रंग : पीला

टिप्स

  • अपने घर का मुख्य दरवाजा हमेशा साफ सुथरा रखें। वहां हमेशा गाड़ी या पुराने रद्दी सामान भरकर नहीं रखें। इससे ची के प्रभाव में बाधा आती है। दरवाजे के सामने पेड़ पौधा लगाकर रखें ताकि साकारात्मक ऊर्जा आती रहे।
  • एक लाल रंग के रिबन के साथ तीन चिंग सिक्के को बांधकर उसे अपने चूल्हे के ठीक ऊपर टांग दें। चिंग सिक्कों के बीच में छेद होने के कारण धन पैदा होने की संभावना तब प्रबल हो जाती है, जब इन्हें लाल रंग के रिबन में बांध दिया जाता है।
  • घर में निरंतर हवा का प्रवेश होने दें, ऐसा करने से घर में रहने वालों की आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी।

(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें)

Tags

Next Story