30 July 2022 राशिफल: आज कौन सी राशि वालों को मिलेगा सम्मान, जानें शनिवार का राशिफल (Today Horoscope)

30 July 2022 राशिफल: आज कौन सी राशि वालों को मिलेगा सम्मान, जानें शनिवार का राशिफल (Today Horoscope)
X
  • राशि के अनुसार जानें, कैसा रहने वाला है आपका ये दिन
  • जानें, आज आपको क्या मिलने वाला है।

30 July 2022: आज का राशिफल (Aaj ka Rashifal) आज के दिन सावन माह के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि और शनिवार है। इसके अलावा कैसा रहने वाला है आज आपका दिन तो आइए जानते हैं आज का राशिफल...

टिप्स ऑफ दी डे (Tips Of The Day)

आज सावन मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि है।

आज का पंचांग

नक्षत्र : आश्लेषा, मघा

करण: बालव, कौलव, तैतिल

योग : व्यातीपात, वरीयान

सूर्योदय : 05:41 AM

सूर्यास्त : 07:14 PM

मेष

यात्रा लाभदायक रहेगी। मित्रों का सहयोग कर पाएंगे। निजी संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी। आय में वृद्धि होगी। भाग्य अनुकूल रहेगा। रुके कार्य पूरे होंगे।

शुभ अंक : 08

शुभ रंग : बैंगनी

उपाय: पीपल में जल दें।

वृषभ

दौड़धूप अधिक होगी। नौकरी में मातहतों का सहयोग कम मिलेगा। जीवनसाथी की जरुरतों पर ध्यान दें। कार्य की अधिकता रहेगी। जल्दबाजी न करें।

शुभ अंक : 01

शुभ रंग : सफेद

उपाय: तुलसी का पौधा लगाएं।

मिथुन

आय में वृद्धि होगी। कारोबार में सफलता प्राप्त होगी। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। व्यस्तता रहेगी। प्रसन्नता होगी।

शुभ अंक : 03

शुभ रंग : हरा

उपाय : आक-मदार का पौधा लगाएं।

कर्क

निवेश शुभ रहेगा। नौकरी में प्रशंसा मिलेगी। रोजगार मिलेगा। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। पार्टनरों से मतभेद दूर होंगे।

शुभ अंक : 09

शुभ रंग : गुलाबी

उपाय: पीले वस्त्र धारण करें।

सिंह

व्यस्तता रहेगी। राजकीय बाधा दूर होगी। कारोबार ठीक चलेगा। महत्वपूर्ण निर्णय लेने में जल्दबाजी न करें। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। भाग्य अनुकूल है।

शुभ अंक: 03

शुभ रंग : बैंगनी

उपाय : आदित्य हृदय स्त्रोत का पाठ करें।

कन्या

घर में क्लेश संभव है। कामों में बाधा उत्पन्न होगी। मेहनत अधिक और लाभ कम रहेगा। नौकरी में कार्यभार रहेगा। दूसरे लोग आपसे अधिक अपेक्षा करेंगे।

शुभ अंक : 07

शुभ रंग : गुलाबी

उपाय : सूर्य को अर्घ्य दें।

तुला

कारोबार में वृद्धि के योग हैं। धन प्राप्ति सुगम होगी। नौकरी में चैन रहेगा। रुके कार्यों में गति आएगी। धार्मिक अनुष्ठान -सत्संग का लाभ मिलेगा।

शुभ अंक : 05

शुभ रंग : पीला

उपाय : कान्हा जी को माखन और मिश्री का भोग लगाएं।

वृश्चिक

निवेश शुभ रहेगा। नौकरी में कार्यभार तथा अधिकार दोनों बढ़ सकते हैं। बाहर जाने की योजना बनेगी। शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी।

शुभ अंक : 03

शुभ रंग : सफेद

उपाय : श्रीहरि का ध्यान करें।

धनु

नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। व्यापार में लाभ बढ़ेगा। किसी मांगलिक कार्य में भाग लेने का अवसर मिल सकता है। पारिवारिक सहयोग मिलेगा।

शुभ अंक : 08

शुभ रंग : सफेद

उपाय: गाय की सेवा करें।

मकर

चिंता रहेगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। जमानत के कार्य टालें। आय बनी रहेगी। व्यवसाय ठीक चलेगा।

शुभ अंक : 06

शुभ रंग : पीला

उपाय: श्रीराम रक्षा स्तोत्र का पाठ करें।

कुंभ

उपहार की प्राप्ति होगी। कारोबार में वृद्धि होगी। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। समय अनुकूल है। प्रमाद न करें। पार्टनरों का सहयोग मिलेगा।

शुभ अंक : 02

शुभ रंग : गहरा लाल

उपाय: श्रीकृष्ण जी के मंदिर में बांसुरी चढ़ाएं।

मीन

कारोबार में लाभ होगा। शेयर मार्केट व म्युचुअल फंड आदि मनोनुकूल लाभ देंगे। भाइयों का सहयोग मिलेगा। आत्मसम्मान बना रहेगा।

शुभ अंक : 04

शुभ रंग : लाल

उपाय: हनुमान चालीसा का पाठ करें।

(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।)

Tags

Next Story