30 November 2022 राशिफल: आज कौन सी राशि वालों को मिलेगा सम्मान, जानें बुधवार का राशिफल (Today Horoscope)

- जानें, कैसा रहेगा आपका आज का दिन
- जानें, आज का पंचांग
30 November 2022 : आज का राशिफल (Aaj ka Rashifal) आज मार्गशीर्ष मास के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि है और दिन बुधवार है। इसके अलावा कैसा रहने वाला है आज आपका दिन तो आइए जानते हैं आज का राशिफल...
टिप्स ऑफ दी डे (Tips Of The Day)
आज मार्गशीर्ष मास के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि है।
आज का पंचांग (Aaj ka Panchang)
तिथि | सप्तमी |
नक्षत्र | धनिष्ठा, शतभिषा, पूर्वभाद्रपदा |
करण | वणिज, विष्टि, बव |
योग | व्याघात, हर्षण |
सूर्योदय | 06:56AM |
सूर्यास्त | 05:24 PM |
मेष
धनार्जन सुगम होगा। विद्यार्थी वर्ग सफलता अर्जित करेगा। पठन-पाठन में मन लगेगा।
वृषभ
लाभ हो सकता है। सट्टे व लॉटरी से दूर रहें। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। कोई बड़ी समस्या से छुटकारा मिल सकता है।
मिथुन
आय के स्रोतों में वृद्धि हो सकती है। व्यवसाय ठीक चलेगा। चोट व रोग से बाधा संभव है। फालतू खर्च होगा।
कर्क
पुराना रोग उभर सकता है। जमानत के कार्य टालें। प्रतिद्वंद्विता बढ़ेगी। पारिवारिक चिंता में वृद्धि होगी।
सिंह
भाइयों का सहयोग प्राप्त होगा। परिवार के साथ मनोरंजन का कार्यक्रम बन सकता है। व्यवसाय ठीक चलेगा। प्रमाद न करें।
कन्या
प्रेम-प्रसंग बनेंगे। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। बेचैनी रहेगी। थकान महसूस होगी। वरिष्ठ लोग सहयोग करेंगे।
तुला
विरोध के कारण तनाव रहेगा। कोर्ट व कचहरी के काम अनुकूल होंगे। पूजा-पाठ में मन लगेगा।
वृश्चिक
कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। दूसरों के झगड़ों में न पड़ें।
धनु
अनुबंधों में वृद्धि हो सकती है। समय का लाभ लें। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। नेत्र पीड़ा हो सकती है।
मकर
कर्ज लेना पड़ सकता है। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। किसी विवाद में उलझ सकते हैं। चिंता तथा तनाव रहेंगे।
कुंभ
रोजगार में वृद्धि होगी। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। अपरिचितों पर अतिविश्वास न करें।
मीन
कुबुद्धि हावी रहेगी। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। कष्ट, भय, चिता व बेचैनी का वातावरण बन सकता है।
(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।)
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS