30 October 2021 राशिफल: शनिवार का राशिफल (today Horoscope)

30 October 2021  राशिफल: शनिवार का राशिफल (today Horoscope)
X
  • राशि के अनुसार जानें, कैसा रहने वाला है आपका ये दिन
  • आपकी राशि के अनुसार जानें, आपके लिए शुभ रंग और अंक

30 October 2021 आज का राशिफल (Aaj ka Rashifal) आज के दिन कार्तिक मास की कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि और शनिवार है। इसके अलावा कैसा रहने वाला है आज आपका दिन आइए जानते हैं पंडित प्रेम कुमार शर्मा के अनुसार आज का राशिफल...

टिप्स ऑफ दी डे (Tips Of The Day)

आज कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि है।

30 अक्टूबर 2021 पंचांग

नक्षत्र : आश्लेषा, मघा

योग: शुक्ल, ब्रह्म

करण : गर, वणिज, विष्टि

सूर्योदय : 06:35 AM

सूर्यास्त : 05:33 PM

ये भी पढ़ें : Bhai Dooj 2021 : भाई दूज कब है, जानें डेट, शुभ मुहूर्त, महत्व और कथा

मेष

ऐसे किसी इंसान से मुलाकात होने की संभावना है जो आपके वेंचर को वित्तीय रुप से सपोर्ट करे। समाजिक क्षेत्र में हाव भाव से ये प्रदर्शित न करें कि किसी खास की उपस्थिति आपको पसंद नहीं। करीबी प्रतियोगी से सावधान रहने की जरुरत है आपको पछाड़ कर कभी भी आगे निकल सकता है।

शुभ अंक : 3

शुभ रंग : पीला

वृषभ

यदि आप किसी समस्या से निकलने में असमर्थ हो रहे हैं तो किसी और की मदद ले लेना चाहिए। प्रॉपर्टी संबंधी कोई डील आज फाइनल होने की उम्मीद है,इसे लेकर बेहद उत्साहित रहेंगे। किसी प्रतियोगिता की तैयारी में लगने के कारण पढाई पर वापस फोकस बनाने का प्रयास होगा।

शुभ अंक : 7

शुभ रंग : रोजी ब्राउन

मिथुन

पढाई के क्षेत्र में लक्ष्य हासिल करने के लिए मेहनत जारी रखेंगे,अपेक्षित परिणाम मिल सकता है। वित्तीय स्तर पर मजबूती लाने के लिए आपको कोई ठोस कदम उठाने की जरुरत पड़ने वाली है। जिम ज्वाइन करना सेहत और फिटनेस की दिशा में बढाया गया अच्छा कदम साबित होगा।

शुभ अंक :11

शुभ रंग : इलेक्ट्रिक ब्लू

कर्क

घर के कोई उम्रदराज सदस्य जो लंबे समय से बीमार थे उनकी सेहत में तेजी से सुधार आने वाला है। जो लोग प्रॉपर्टी के क्षेत्र में काम करते हैं उनको आज किसी सौदे में बड़ा मुनाफा होने की उम्मीद है। कार्यक्षेत्र में यदि किसी का टारगेट नहीं बनना चाहते हैं तो बेहतर होगा कि अपना काम ठीक से करें।

शुभ अंक : 1

शुभ रंग : गोल्डेन ब्राउन

सिंह

सरकारी विभाग में नौकरी करने वालों को ट्रांसफर होकर किसी अन्य शहर जाना पड़ेगा। आप अपने स्पोर्ट्स टीम का हिस्सा बनने के लिए फिट साबित हो सकते हैं,उत्साहित रहेंगे। फिजूलखर्ची पर नियंत्रण रखने की अहमियत समझ सकेंगे ,भविष्य के लिए जोड़ने का प्रयास करेंगे।

शुभ अंक :18

शुभ रंग : चॉकलेट

कन्या

यह समय अपने करीबी लोगों से फिर से संपर्क जोड़ने का है,सबसे बातचीत या मैसेज करते रहें। आपके अंदर काम करने वाले किसी इंसान को डॉक्टर से संपर्क करने की जरुरत पड़ सकती है। वित्तीय सुरक्षा को लेकर चिंतित रहेंगे,इसके लिए कोई कारगर कदम उठाया जा सकता है।

शुभ अंक : 2

शुभ रंग : रस्ट

तुला

भविष्य की संभावना देखककर आप अपने फिटनेस के प्रति बेहद सजग रहने वाले हैं। आज ट्रैवल करते समय गुगल मैप का सहारा लेना ठीक रहेगा,रास्ता भूल जाने की संभावना है। दोस्तों के साथ मिलकर गेमिंग करने का लाभ होने वाला है,जीत से आत्मविश्वास और बढेगा।

शुभ अंक : 9

शुभ रंग : डार्क ग्रे

वृश्चिक

परिवार के लोगों के साथ आज आउटिंग पर जाना शानदार रहेगा,जी खोलकर मस्ती करेंगे। घर के निर्णाम का काम करवाने के लिए लोन मैनेज किया जा सकता है, बेझिझक आगे बढें। यदि किसी यात्रा पर निकलना है तो आज सवेरे उठकर निकल जाएं देर होने की संभावना है।

शुभ अंक : 6

शुभ रंग : पर्पल

धनु

किसी दूसरे शहर में बसने का निर्णय बड़े बुजुर्ग मान लें इसके लिए अच्छे से समझाने की आवश्यकता है। किसी संपत्ति विवाद से जुड़ा मामला जो कोर्ट में में चल रहा है उसकी तारीख आने वाली है ,तैयार रहें। आपको बढती उम्र के साथ थोड़ा शालीनता भी सीखना चाहिए,उम्र के अनुसार व्यवहार करना सीखें।

शुभ अंक : 5

शुभ रंग : पीच

मकर

प्रोफेशनल क्षेत्र में आज किसी महत्वपूर्म काम की वजह से फुरसत निकालना कठिन साबित हो सकता है। कॉलेज के स्तर पर आप जो विषय चुनना चाहते हैं उसमें रटने से काम नहीं चलेगा पहले ही विचार लें। हमेशा जवां और उर्जावान नजर ते रहें इसके लिए जिम या व्यायाम का सहारा लिया जा सकता है।

शुभ अंक : 4

शुभ रंग :लेवेन्डर

कुंभ

परिवार के साथ शहर के अंदर ही किसी जगह पर छोटा सा वेकेशन मनाने जाना रोमांचक होगा। प्रोफेशनल क्षेत्र में थोड़ा सावधान रहने की जरुरत होगी,बॉस से कोई आपकी चुगली कर सकता है। परीक्षा की धीमी तैयारी आप पर भारी पड़ सकती है, इसलिए थोड़ी तेजा लाना आवश्यक होगा।

शुभ अंक : 17

शुभ रंग : डार्क ग्रे

मीन

आपकी वर्तमान आर्थिक स्थिति यदि संतोषजनक नहीं तो पार्ट टाइम करने का विचार सही रहेगा। लंबे समय से रिश्तेदार और करीबी लोगों से मिलना नहीं हो पाया इसके लिए गेट टुगेदर प्लान करेंगे। ध्यान रखें आधे अधूरे मन से कभी पूरी जीत हासिल नहीं की जाती,सफल होने के लिए जमकर प्रयास करें।

शुभ अंक : 22

शुभ रंग : पिंक

टिप्स

  • मिट्टी के जार में चावल भरकर अपने शयनकक्ष में रखें। बच्चे की चाहत रखने वाले जोड़े के लिए यह कारगर उपाय है।
  • जिस करियर में आप मुकाम हासिल करना चाहते हैं, उसका पूरा विवरण एक कागज पर लिखकर फ्रेम करवा लें और उसे अपने सामने लगाकर रखें। मंजिल मिलने में आसानी होगी।
  • शयनकक्ष में बिस्तर ऐसी जगह रखें जिससे दरवाजा सीधा सामने न दिखता रहे। बिस्तर दरवाजे के सामने होने पर अस्थिरता बनी रहती है।

(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें)

Tags

Next Story