30 October 2022 राशिफल: आज कौन सी राशि वालों को मिलेगा सम्मान, जानें रविवार का राशिफल (Today Horoscope)

- जानें, कैसा रहेगा आपका आज का दिन
- जानें, आज का पंचांग
30 October 2022: आज का राशिफल (Aaj ka Rashifal) आज के दिन कार्तिक शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि है और दिन रविवार है। इसके अलावा कैसा रहने वाला है आज आपका दिन तो आइए जानते हैं आज का राशिफल...
टिप्स ऑफ दी डे (Tips Of The Day)
आज कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि है।
आज का पंचांग
नक्षत्र : मूल, पूर्वाषाढ़ा, उत्तराषढ़ा
करण : कौलव, तैतिल, गर
योग : सुकर्मा, धृति
सूर्योदय : 06:32 AM
सूर्यास्त : 05:38 PM
मेष
आपके कारोबारी तनाव कम होंगे और आपको सफलता मिलेगी। आपका मन शांति की ओर बढ़ेगा। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। सेहत अच्छी रहेगी। जीवनसाथी आपको सम्मान देगा।
शुभ अंक : 08
शुभ रंग : स्लेटी
उपाय : किन्नरों को पैसा दान करें।
वृषभ
बच्चों की ओर से चिंतित रहेंगे। विरोधियों से सावधान रहें। नया काम या नया फैसला ना लें। कारोबार में निराशा मिलेगी।
शुभ अंक : 07
शुभ रंग : हरा
उपाय : सफेद मिठाई का दान करें।
मिथुन
थोड़ी रूकावट के बाद आपको धन लाभ होगा। वहीं दोपहर के बाद खर्च बढ़ेगा। आपका स्वास्थ्य आज उत्तम रहेगा। दोस्तों और परिवार के संग समय बिताएंगे।
शुभ अंक : 08
शुभ रंग : गुलाबी
उपाय : साबुत सुपारी का पूजन कर तिजोरी में रखें।
कर्क
धन लाभ की संभावना बन रही है। नये काम की शुरूआत के लिए दिन उत्तम रहेगा। आज प्रतिस्पर्धियों पर हावी रहेंगे। छोटी दूरी की यात्रा का योग है।
शुभ अंक : 02
शुभ रंग : गहरा लाल
उपाय : हल्दी का दान करिये।
सिंह
मेहनत के अनुरूप ही फल मिलेगा, इसीलिए ऐसा काम करें जिसमें अधिक लाभ की संभावना ना हो। सरकारी काम बनेगा। पैतृक संपत्ति से लाभ मिलेगा। मान-सम्मान में वृद्धि होगी।
शुभ अंक : 01
शुभ रंग : काला
उपाय : बांसुरी वाले की पूजा करें।
कन्या
घर में सुख-शांति का वातावरण बनेगा। किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। दोपहर के बाद अपना विशेष ध्यान रखें, क्योंकि परिस्थितियां अनुकूल नहीं रहेंगी।
शुभ अंक : 02
शुभ रंग : पीला
उपाय : कपूर की आरती करें।
तुला
आज आप कोई नया काम शुरू कर सकते हैं। आवश्यक निर्णय सोच विचार कर ही लें। करीबी के द्वारा किया गया काम या कोई बात मन को ठेस पहुंचाएगी। घर में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है।
शुभ अंक : 01
शुभ रंग : महरून
उपाय : मेहंदी का दान करें।
वृश्चिक
काम में आज आपको बिलकुल भी सफलता नहीं मिल पाएगी। वाद विवाद से दूर रहें। कला और संगीत में आपकी रूचि बढ़ेगी। मन शांत रहेगा।
शुभ अंक : 09
शुभ रंग : स्लेटी
उपाय : मां लक्ष्मी की पूजा करें।
धनु
अपने व्यवहार और वाणी पर संयम रखें। विरोधियों से दूर रहें। सेहत का खास ख्याल रखें। किसी से भी बहस ना करें, वरना दिक्कत में आ सकते हैं।
शुभ अंक : 05
शुभ रंग : नीला
उपाय : सुंदरकाण्ड का पाठ करें।
मकर
किस्मत आज आपका पूरा साथ देगी। आज प्रतिस्पर्धियों को मात देंगे। नया काम करने के लिए दिन शुभ है। सेहत अच्छी रहेगी। आर्थिक तंगी दूर होगी।
शुभ अंक : 03
शुभ रंग : हरा
उपाय : किसी विद्यार्थी को पुस्तक दान करें।
कुंभ
सेहत बिगड़ने से पूरा दिन मन अशांत रहेगा। घर में तनाव रहेगा। अपनों का सहयोग नहीं मिलेगा। गुप्त विरोधी परेशान करेंगे। कारोबार में थोड़ी सी मेहनत ही रंग ले आएगी।
शुभ अंक : 05
शुभ रंग : सफेद
उपाय : शिवलिंग पर दूध से अभिषेक करें।
मीन
पुराने चलते हुए काम ही करें। नये काम के लिहाज से दिन अशुभ है। सावधान रहें और अपने कान खुले रखें। यात्रा में दिक्कत हो सकती है। वाणी को नरम बनाए रखें, वरना परेशानी बढ़ते देर नहीं लगेगी।
शुभ अंक : 03
शुभ रंग : स्लेटी
उपाय : सूर्य को जल अर्पित करें।
(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।)
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS