30 September 2021 राशिफल: बृहस्पतिवार का राशिफल (today Horoscope)

- राशि के अनुसार जानें, कैसा रहने वाला है आपका ये दिन
- आपकी राशि के अनुसार जानें, आपके लिए शुभ रंग और अंक
30 September 2021 आज का राशिफल (Aaj ka Rashifal) आज के दिन आश्विन मास के कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि और बृहस्पतिवार है। इसके अलावा कैसा रहने वाला है आज आपका दिन आइए जानते हैं पंडित प्रेम कुमार शर्मा के अनुसार आज का राशिफल...
टिप्स ऑफ दी डे (Tips Of The Day)
आज आश्विन मास के कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि है।
30 सितंबर 2021 पंचांग
नक्षत्र : पुनर्वसु, पुष्य
योग : परिघ, शिव
करण : तैतिल, गर वणिज
सूर्योदय : 06:17 AM
सूर्यास्त : 06:04 PM
ये भी पढ़ें : 30 September 2021 चौघड़िया : आज का चौघड़िया मुहूर्त, जानें बृहस्पतिवार का शुभ मुहूर्त और राहुकाल (Today's Choghadiya)

मेष
आमदनी का कोई जरिया खुल जाने के कारण आपका बैंक बैलेंस मजबूत होने की उम्मीद है। जिस किसी एक्सरसाइज को आपने गंभीरता से लिया है उसका अच्छा फायदा मिलने वाला है। अपने प्रोफेशनल कमिटमेंट के कारण परिवार को घुमाने ले जाने का प्लान टालना पड़ सकता है। आप किसी नए व्हाट्सएप ग्रुप का हिस्सा बनने वाले हैं, पुराने मित्रों के साथ चैटिंग मनोरंजक होगा।
शुभ अंक: 4
शुभ रंग: ब्राउन

वृषभ
कार्यक्षेत्र में आपने जो नई शुरुआत की है उससे कंपनी को फायदा औरआपको पहचान मिलेगी। परिवार के किसी नौजवान की उपलब्धि को सेलिब्रेट किया जाने वाला है। घर खरीदने का सपना अब जल्द ही पूरा होने वाला है। विदेश के किसी आइलैंड पर घूमने जाने का प्लान बनने वाला है।
शुभ अंक: 5
शुभ रंग: गहरा हरा

मिथुन
आज आप घर में शादी करके आए किसी सदस्य के रुप गुण का वर्णन में समय बिताने वाले हैं। व्यायाम के कुछ कारगर टिप्स अपनाकर आप चुस्त दुरुस्त बने रह सकते हैं। गृहणियां आज पुराने फर्नीचर को टारगेट करने वाली हैं। स्कूल या ऑफिस में काम को लेकर किसी पर भरोसा करना सही नहीं होगा।
शुभ अंक: 17
शुभ रंग: केसरिया

कर्क
कर्क राशि के लोगों के लिए आज का दिन बहुत ही शुभ है, सभी काम में सफलता मिलेगी। पढाई के क्षेत्र में अपना लक्ष्य हासिल करने में सफल रहेंगे। रिश्तेदार या दोस्त मिलकर आज आपको कोई बड़ा सरप्राइज दे सकते हैं। आज आपको आपके नए घर की चाबी मिल जाने की उम्मीद नजर आ रही है।
शुभ अंक: 6
शुभ रंग: इंडिगो

सिंह
सहपाठी आपका नोटबुक लौटाने में आनाकानी कर सकता है। परिवार के साथ मॉल घूमने जाना या सिनेमा देखने जाना आज चर्चा का विषय बन सकता है। दोस्त के द्वारा बताए गए किसी डेस्टिनेशन पर जाने का विचार कर सकते हैं।
शुभ अंक: 18
शुभ रंग: सफेद

कन्या
पढाई में अपनी रुचि को मन पर हावी न होने दें। परिवार का कोई बच्चा आपसे कुछ नया सीखना चाहता है। पूर्व में किए गए निवेश से अब आपको अच्छा रिटर्न मिलना शुरु होने वाला है। आपमें से कुछ लोग नए घर में शिफ्ट करने वाले हैं।
शुभ अंक: 7
शुभ रंग: क्रीम

तुला
आने वाली परीक्षा को लेकर पढाई में फोकस करने का प्रयास करेंगे मोबाइल से दूरी बना सकते हैं। आपने हाल ही में जो झटका महसूस किया है वो अनुभव आपको मजबूत बनाने वाला है। टैक्स विशेषज्ञ टैक्स बचाने में आपकी सहायता कर सकते हैं।
शुभ अंक: 3
शुभ रंग: मजेंटा

वृश्चिक
कार्यक्षेत्र में आपकी लगन और मेहनत देखकर मिली सराहना आज का दिन बना सकती है। जिस विषय में आप कमजोर हैं हाल ही में उसका उसका रिजल्ट आने वाला है। पूर्व में किए गए निवेश से अच्छी आमदनी होने की उम्मीद है।
परिवार के किसी गुस्सैल बुजूर्ग को फिलहाल अकेले में रहने देना ही अच्छा रास्ता हो सकता है।
शुभ अंक: 17
शुभ रंग: इलेक्ट्रिक ग्रे

धनु
टॉप का नंबर लाने वाले बच्चों को किसी बड़े कॉलेज में एडमिशन लेने में कोई दिक्कत नहीं होगी। परिवार के सक्रिय बुजुर्ग के अनुभव और जीवन से कुछ सीखने का प्रयास कर सकते हैं। अपने विरोधी हो चुके बच्चे के साथ ज्यादा सख्ती ठीक नहीं और उद्दंड होने की संभावना बढ रही है।
शुभ अंक: 22
शुभ रंग: बेज

मकर
सिलेबस से बाहर का प्रश्न आपको असहज कर सकता है, पेपर खराब होने की संभावना है। रचनात्मक फिल्ड में आपकी दिलचस्पी को माता-पिता का समर्थन मिलने से आगे ले जा सकेंगे। जिस वेकेशन के लिए आप लंबे समय से लालायित थे अब उसे पूरा करने का वक्त आ गया है। मर्जी की शापिंग या खर्च करने में पैसे की कोई समस्या नहीं रहने वाली।
शुभ अंक: 1
शुभ रंग: नारंगी

कुंभ
पैतृक संपत्ति से जुड़ा कोई कानूनी मामला जो आपके पक्ष में नहीं आया है कोर्ट में अपील दायर करेंगे। परिवार के दबंग व्यक्ति के दबाव में रहना आपको दुख पहुंचाता है उससे निकलने के लिए सक्षम बनें। कुछ छात्रों को उनकी उपलब्धियों के लिए आज साथियों द्वारा सम्मानित किए जाने की संभावना है।
शुभ अंक: 3
शुभ रंग: पर्पल

मीन
अगामी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए तैयार रहें , क्योंकि उनकी तिथियां बदलने की संभावना नजर आ रही है। मौसमी समस्याएं आपको परेशान कर सकती हैं, इससे बचने के लिए पहले ही परहेज रखना आवश्यक है। आपके परिवार का युवा जिस रास्ते पर जाना चाहता है, उसके बारे में जानकारी रखना जरुरी है।
शुभ अंक: 8
शुभ रंग: फॉरेस्ट ग्रीन
टिप्स
- यह यकीन बनाएं की सारी घडियां सही ढ़ंग से चल रही हों नहीं तो उन्हें ठीक करवाएं अन्यथा उतार कर बाहर निकाल दें, खराब घड़ी से ऐसा महसूस होता है जैसे बहुत कम समय बाकी है या समय स्थिर हो गया है।
- टूटे हुए गहने बॉक्स से हटाकर रखें। टूटा हुआ सामान बिखराव को दर्शाता है, इसलिए इसे लगाने से पति-पत्नी के संबंध में दूरी आ सकती है।
- अपने सूटकेश में क्रिस्टल रखें। इससे आपकी आमदनी और व्यापार के नए रास्ते खुल जाएंगे क्योंकि क्रिस्टल अपने संपर्क में आने वाली चीजों का प्रभाव बढा देता है।
(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें)
Tags
- #Aaj Ka Panchang
- #aaj ka rashifal
- #Aaj Ka Rashifal Hindi
- #Aaj ka Horoscope
- #Aaj ka Horoscope Hindi
- #Tips of the Day Aaj ka Horoscope Hindi
- #Aaj ka Horoscope Hindi×#Aaj ka Horoscope
- #vastu Tips
- #Money Vastu Tips
- #Vastu Tips For Love
- #Vastu tips in hindi
- #vastu Tips For Home
- #Vastu Tips for Money
- #Vastu Tips for Happy life
- #Vastu Tips for Friendship
- #Vastu Tips for married life
- #Vastu Tips for married life×
- #Vastu Tips for House And Shop
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS