Aaj Ka Rashifal: इन राशियों को मिलेगा सम्मान, जानें सोमवार का राशिफल

Today Horoscope 03 July 2023: आज आषाढ़ मास (Ashadha Month) के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि और दिन सोमवार है। तो आइये जानते हैं आज आपका दिन कैसा रहने वाला है।
जानें आज का राशिफल (Today Horoscope)
मेष राशि
मेष राशि के जातकों का आज का दिन अच्छा रहने वाला है। कार्य के क्षेत्र में किसी बात को लेकर जूनियर से बहस हो सकती है। साथ ही किसी चीज में बड़े निवेश करने का अवसर मिले, तो जरूरी करना चाहिए। जीवनसाथी के साथ कोई बात को लेकर कहासुनी हो सकती है।
वृष राशि
वृष राशि के जातक का आज का दिन कुछ खर्च भरा हो सकता है। खर्च बढ़ने से आपका सिरदर्द बना रहेगा। साथ ही यदि किसी जरूरतमंद की मदद करनी पड़े, तो अवश्य करें। आप नए लोगों के साथ संपर्क बना सकते हैं। राजनीतिक के क्षेत्र में किसी बड़े पद की प्राप्ति हो सकती है।
मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों का आज का दिन थोड़ा मुश्किल भरा हो सकता है। साथ ही शेयर मार्केट में निवेश करने वाले लोगों को थोड़ा जोखिम उठाना पड़ सकता है। आज आपको भागदौड़ भी करना पड़ सकता है। अपने कामों पर फोकस बनाए रखें ।
कर्क राशि
कर्क राशि वाले जातक के जीवन में थोड़ी समस्या हो सकती है। किसी पर अधिक विश्वास करने से बचना चाहिए। साथ ही अविवाहित जातकों के लिए कोई अच्छा रिश्ता आने की संभावना है। आप कोई वाहन लेना चाहते हैं, तो ले सकते हैं।
सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन चिंताग्रस्त रहने वाला है। आप धार्मिक कार्य कर सकते हैं। किसी पुरानी संपत्ति से लाभ मिल सकता है। साथ ही लापरवाही करने से समस्या हो सकती है।
कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों के लिए यह दिन ठीक-ठाक रहने वाला है। अधिक काम के चलते शरीर में थकान हो सकती है। नौकरी में भी तरक्की मिल सकती है। साथ ही संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी।
तुला राशि
तुला राशि वालों के लिए यह दिन बहुत ही अच्छा रहने वाला है। आपका जीवन ऊर्जावान रहने वाला है। अपने दोस्तों के साथ कुछ टाइम स्पेंड कर सकते हैं। पुराने मित्रों से मिलने का मौका भी मिल सकता है।
वृश्चिक राशि
आज इस राशि के जातकों के लिए दिन ठीक-ठाक रहने वाला है। अपने आलस्य को त्यागना चाहिए। अपने परिवार में छोटे बच्चे के साथ कुछ समय बिता सकते हैं। लेनदेन से संबंधित समस्या आ सकती है।
धनु राशि
धनु राशि के जातक का दिन थोड़ा तनावग्रस्त रहने वाला है। आपको जल्दबाजी में कोई निर्णय नहीं लेना चाहिए। तनाव के चलते स्वभाव में थोड़ा चिड़चिड़ापन भी हो सकता है।
मकर राशि
मकर राशि वाले आज किसी धार्मिक कार्य में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले सकते हैं। किसी भी क्षेत्र में सोच विचारकर निवेश करें। घर में पूजा-पाठ होने के कारण रिश्तेदारों का आना जाना लगा रह सकता है। माता-पिता का आशीर्वाद भी मिल सकता है।
ये भी पढ़ें... गुरु पूर्णिमा के दिन लाएं ये चीजें, सुख-समृद्धि की होगी प्राप्ति
कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन लाभ दिलाने वाला हो सकता है। आज आपका दुकान या फिर कोई प्लॉट खरीदने का सपना भी पूरा हो सकता है। कुछ बड़े व्यक्तियों से भी मुलाकात हो सकती है।
मीन राशि
मीन राशि के जातक का आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। आप अपने मित्र के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। भाई-बहनों का पूरा साथ मिलेगा। परीक्षा देने वाले जातक का परिणाम भी आ सकता है।
- यह राशिफल प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य अमरीश पाण्डेय के मुताबिक है। वे बनारस के रहने वाले हैं।
Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS