Aaj Ka Rashifal: इन राशियों को मिलेगा सम्मान, जानें शुक्रवार का राशिफल

Aaj Ka Rashifal: इन राशियों को मिलेगा सम्मान, जानें शुक्रवार का राशिफल
X
Today Horoscope 7 July 2023: जानें, आज आपका दिन कैसा रहने वाला है। आपके सितारे क्या कहते हैं। पढ़ें अपना राशिफल...

Today Horoscope 7 July 2023: आज श्रावण माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि है और दिन शुक्रवार है। तो आइए, जानते हैं कि आपका आज का दिन कैसा रहने वाला है। आपके सितारे क्या कहते हैं।

मेष राशि

मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आप अपने धन का कुछ हिस्सा बचत योजना में लगाएं, तभी आप अपने भविष्य को सुरक्षित कर पाएंगे। प्रेम जीवन जी रहे लोग साथी की किसी बात से नाराज हो सकते हैं, लेकिन बातचीत के जरिए वह भी समाप्त हो जाएगी। आप माताजी को ननिहाल पक्ष के लोगों से मेल मिलाप कराने लेकर जा सकते हैं।

वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन चिंताग्रस्त रहने वाला है, लेकिन वह चिंता व्यर्थ की होगी। जीवनसाथी को करियर में आगे बढ़ते देख आपको खुशी होगी। व्यापार में यदि आप किसी को पार्टनर बनाना चाहते हैं, तो वह आपके लिए फायदेमंद रहेगा। परिवार में आप लोगों की जरूरतों का पूरा ध्यान देंगे। आपकी उन्नति देखकर आपके कुछ मित्र भी आपके शत्रु बन सकते हैं।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। किसी तरह के वाद-विवाद में पड़ने से बचें। कोई नया काम शुरु कर सकते हैं। शेयर बाजार में धन का निवेश करने वाले लोग सावधानी बरतें। आप कार्यक्षेत्र में विरोधियों की आलोचना पर ध्यान ना दें। आपकी वाणी की सौम्यता आपको मान-सम्मान दिला सकती है।

कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन आत्मविश्वास से भरपूर रहने वाला है। आप कुछ नया करने के लिए सोच विचार करेंगे। पैतृक संपत्ति संबंधित मामलों में घर के बड़े सदस्यों से सलाह लें। अविवाहित लोगों के लिए विवाह के प्रस्ताव आएंगे। किसी निवेश संबंधी योजना में धन लगाने से पहले अनुभवी व्यक्तियों से सलाह अवश्य लें। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन बढ़िया रहेगा। जो विद्यार्थी विदेश जाकर शिक्षा ग्रहण करना चाहते हैं, उन्हें कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। आपकी कुछ रसूखदार लोगों से मुलाकात होगी। अजनबी लोगों पर आंख बंद करके भरोसा न करें। नौकरी में कार्यरत लोग अपनी महिला सहकर्मियों से सावधानी बरतें। किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मुलाकात हो सकती है।

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन उत्तम रहने वाला है। अपने किसी काम को कल पर टालने से बचें। आप धन संचय के लिए जीवनसाथी के साथ मिलकर योजना बना सकते हैं। माता-पिता को आप किसी धार्मिक यात्रा पर लेकर जा सकते हैं। किसी मांगलिक कार्यक्रम में जाए, तो वहां कुछ भी सोच-समझकर बोलें।

तुला राशि

तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिला-जुला रहेगा। अपने व्यापार में किसी को पार्टनर बनाने से बचें। आज आपने किसी को बड़ी रकम उधार दी, तो वह उसे गबन कर सकता है। अपनी पेट संबंधित बीमारियों से परेशान रहेंगे, इसलिए खान-पान पर नियंत्रण रखें। परिवार के सदस्यों के साथ कुछ पुरानी यादें ताजा करेंगे। आपकी संतान को आज कोई नई नौकरी मिल सकती है।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन गृहस्थ लोगों के लिए उत्तम रहने वाला है। अपने साथी के साथ कहीं दूर घूमने जा सकते हैं। किसी कानूनी मामले में यदि आपने कोई ढील दी, तो विरोधी इसका फायदा उठा सकते हैं। काम के बोझ के कारण मानसिक तनाव बना रहेगा। अगर आपने किसी की बातों में आकर कोई निर्णय लिया, तो आपके लिए समस्या खड़ी हो सकती है।

धनु राशि

धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन प्रसन्नता दिलाने वाला रहेगा। आपको नौकरी का नया ऑफर मिल सकता है, जिससे आप प्रसन्न रहेंगे। आज घर में किसी सदस्य के सेवानिवृत होने से पार्टी हो सकती है। आपकी मकान, दुकान या जमीन खरीदने की इच्छा पूरी हो सकती है। आप आध्यात्म की ओर अग्रसर रहेंगे। करियर को लेकर यदि कोई समस्या चल रही है, तो वो भी आज दूर हो सकती है।

मकर राशि

मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन सामान्य रहने वाला है। परिवार के लोगों के साथ आप कुछ पल मस्ती करने में व्यतीत करेंगे। यदि कहीं घूमने जाएं, तो अपने कीमती सामानों की सुरक्षा स्वयं करें। अपने कार्यक्षेत्र से संबंधित कोई जरूरी जानकारी लीक न होने दें। आप कुछ नया कार्य करने की सोचेंगे। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई पर ध्यान दें।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन स्वास्थ्य के लिहाज से कमजोर रहने वाला है। परिवार में किसी व्यक्ति के साथ चल रहा मनमुटाव आज दूर होगा। लेकिन अत्यधिक काम के कारण थकान में कमजोरी रहेगी और स्वभाव चिड़चिड़ा रहेगा। जल्दबाजी में कोई निर्णय लेने से बचें। व्यापारियों के लिए आज उतार-चढ़ाव भरा दिन रहेगा। किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मुलाकात हो सकती है।

मीन राशि

मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन फलदायक रहने वाला है। आज आपको समाज में कोई अच्छा नाम कमाने का अवसर मिलेगा। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें, नहीं तो कोई हादसा हो सकता है। परिवार में लोग आपकी बातों का पूरा मान रखेंगे। आप अपनी किसी पुरानी समस्या को लेकर परेशान रहेंगे।

Also read: Sawan Shivratri 2023: भगवान भोलेनाथ के नाम पर रखें अपनी बेटी का नाम

- यह राशिफल प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य अमरीश पाण्डेय के अनुसार लिखा गया है। वे उत्तर प्रदेश के वाराणसी के रहने वाले हैं।

Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इसकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले किसी संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क अवश्य करें।

Tags

Next Story