Aaj Ka Rashifal: इन राशियों को मिलेगा सम्मान, जानें शनिवार का राशिफल

Aaj Ka Rashifal: इन राशियों को मिलेगा सम्मान, जानें शनिवार का राशिफल
X
Today Horoscope 8 July 2023: जानें, आज आपका दिन कैसा रहने वाला है। जानें आपके सितारे क्या कहते हैं। पढ़ें अपना राशिफल...

Today Horoscope 8 July 2023: आज श्रावण माह की कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि है और दिन शनिवार है। आइये जानते हैं कि आज आपका दिन कैसा रहेगा। आपके सितारे क्या कहते हैं।

मेष राशि

मेष राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन बेहतर रहेगा। परिवार के साथ ही दोस्तों के साथ भी अच्छा समय व्यतीत होगा। किसी छोटी यात्रा पर जा सकते हैं। कार्य क्षेत्र में सीनियर्स आपसे प्रसन्न रहेंगे, लेकिन कार्य की अधिकता आपको थका सकती है। आपकी सेहत बेहतर रहेगी, लेकिन पिता की सेहत में उतार चढ़ाव हो सकता है, ध्यान रखें।

वृष राशि

वृष राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन उतार चढ़ाव वाला हो सकता है। किसी से वाद विवाद हो सकता है। भावनाओं को भी नियंत्रित करना आपके लिए अच्छा रहेगा। किसी रूके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है। कारोबार बेहतर रहेगा, लेकिन जीवनसाथी की सेहत को लेकर परेशानी आ सकती है।

मिथुन राशि

मिथुन की राशि वाले जातकों के लिए आज मिलाजुला दिन रहेगा। इस दिन किसी से वाद विवाद हो सकता है। परिवारिक समस्या भी आपको विचलित कर सकती है। माता-पिता के सहयोग की वजह से आप इन समस्याओं का आसान से हल निकाल लेंगे। किसी को उधार देने से बचें। सेहत सामान्य रहेगी।

कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन संभलकर चलने वाला दिन है। मन परेशान रहेगा, इसलिए वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। छात्रों के लिए भी मुश्किल भरा दिन है। कार्यक्षेत्र में बदलाव संभव है। आय में बढ़ोतरी की संभावना है। मां और पत्नी की सेहत खराब रह सकती है। ध्यान रखें।

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों के लिए सामान्य दिन है। खर्चों की अधिकता रह सकती है। इसके चलते आत्मविश्वास कम हो सकता है। अगर किसी से झगड़ा चल रहा है तो समझौता हो सकता है। मित्र से आपको खास तोहफा मिल सकता है। कारोबार बेहतर होगा। सेहत भी ठीक रहेगी।

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों को आज का दिन संयम से गुजारना होगा। परिवार में शांति बनी रहेगी। अपने परिजनों या दोस्तों के साथ मनोरंजन की गतिविधियों में शामिल हो सकते हैं। आत्मविश्वास बढ़ा रहेगा, लेकिन बेवजह चिंता से भयभीत हो सकते हैं। सेहत बेहतर रहेगी और आर्थिक स्थिति भी मजबूत रहेगी।

तुला

तुला राशि के जातकों के लिए दिन बेहतर रहेगा। यात्रा पर जाने के योग बन रहे हैं। मन खुश रहेगा और परिवार से सहयोग मिलेगा। दोस्त की मदद से कार्यक्षेत्र में बदलाव का अवसर प्राप्त हो सकता है। आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी और सेहत भी बेहतर रहेगी। हालांकि क्रोध से बचना चाहिए।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। परिवार के साथ किसी यात्रा पर जा सकते हैं। कार्यक्षेत्र में उन्नति के अवसर खुल सकते हैं। सैलरी में भी इजाफा हो सकता है। वाद विवाद से बचना होगा। परिवार के किसी सदस्य को आपकी मदद की जरूरत होगी, अनदेखा न करें। सेहत ठीक रहेगी।

धनु राशि

धनु राशि वाले जातकों के लिए सामान्य दिन रहेगा। किसी के साथ वाद विवाद हो सकता है। खर्चे में भी अधिकता होने से मन परेशान रहेगा। इसलिए क्रोध करने से बचें। लेखन कार्य से जुड़े लोगों का दिन व्यस्तता वाला रहेगा। मां की तबीयत में सुधार रहेगा। परिवार के साथ धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं।

मकर राशि

मकर राशि वाले जातकों के लिए दिन बेहतर रहेगा। आत्मविश्वास बढ़ने से आप हर कार्य को आसानी से पूरा कर लेंगे। नौकरी में तरक्की हो सकती है। सैलरी में भी बढ़ोतरी की संभावना है। छात्रों के लिए भी आज का दिन बेहद शुभ रहेगा। परिवार की जिम्मेदारी भी बाखूबी निभाएंगे। सेहत भी ठीक रहेगी।

कुंभ राशि

कुंभ राशि वाले जातकों के लिए भी आज का दिन बेहतर रहेगा। परिवार और दोस्तों के साथ अच्छा समय गुजरेगा। मन अति प्रसन्न रहेगा। हालांकि वाणी पर नियंत्रण पाना होगा। छोटी सी बात से किसी का दिल दुखा सकते हैं। क्रोध से बचें और माता-पिता की हर बात का पालन करें। सेहत ठीक रहेगी।

मीन राशि

मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। पार्टनर से आपको कोई उपहार मिल सकता है। आय में बढ़ोतरी होगी। शैक्षणिक कार्यों में भी सफलता प्राप्त होगी। मानसिक शांति भी बनी रहेगी, लेकिन किसी के साथ झगड़ा हो सकता है, ध्यान रखें। सेहत सामान्य रहेगी।

- यह राशिफल प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य अमरीश पाण्डेय के अनुसार लिखा गया है। वे उत्तर प्रदेश के वाराणसी के रहने वाले हैं।

Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं अमल में लाने से पहले किसी विशेषज्ञ से संपर्क करें। Haribhoomi.com इन तथ्यों की पुष्टि नहीं करता है।

Tags

Next Story